ADVERTISEMENT
Monday, August 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश को संयोजक नहीं प्रधानमंत्री का चेहरा बनाये I.N.D.I.A’ सिर्फ Convenor बनाने से जेडीयू संतुष्ट नहीं

UB India News by UB India News
January 4, 2024
in जदयू, पटना
0
नीतीश को संयोजक नहीं प्रधानमंत्री का चेहरा बनाये I.N.D.I.A’ सिर्फ Convenor बनाने से जेडीयू संतुष्ट नहीं
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नीतीश कुमार को इंडी गठबंधन का संयोजक बनाए जाने की चर्चा मात्र से जेडीयू की महत्वाकांक्षा आसमान छू रही है। जेडीयू कोटे के मंत्री मदन सहनी के बाद जेडीयू कोटे से ही बिहार सरकार में मंत्री बने रत्नेश सदा ने बड़ी भविष्यवाणी कर कांग्रेस को डराने की कोशिश की है। मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि अगर नीतीश कुमार को विपक्ष का साझा उम्मीदवार घोषित नहीं किया जाता है तो केंद्र में फिर से बीजेपी की सरकार बनेगी और इसे कोई रोक नहीं सकता है।

मंत्री रत्नेश सदा ने कहा है कि जबतक नीतीश कुमार के चेहरा को आगे नहीं किया जाएगा कोई बात बनने वाली नहीं है। मंत्री ने कांग्रेस को चेताया है कि नीतीश कुमार को अगर प्रधानमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया जाता है कि तो कांग्रेस जिस जगह पर थी फिर उसी जगह पर चली जाएगी और केंद्र में फिर से बीजेपी की सरकार बन जाएगी। इसलिए जरूरी है कि कांग्रेस गठबंधन में नीतीश कुमार को संयोजक बनाने के बाद उन्हें पीएम पद का साझा उम्मीदवार घोषित करे।

RELATED POSTS

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

आज पूरे बिहार में बारिश, 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

उन्होंने गठबंधन के सभी दलों को सलाह दी कि नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाने के लिए सभी एकजुट हों और इसपर फैसला लें। संयोजक नहीं बनाया जाएगा तो क्या जेडीयू इंडी गठबंधन से अलग हो जाएगी, इस सवाल पर रत्नेश सदा ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है, गठबंधन में रहते हुए इसकी लड़ाई लड़ेंगे। नीतीश कुमार ने कभी नहीं कहा है कि उन्हें प्रधानमंत्री का उम्मीदवार या संयोजक बनना है लेकिन जेडीयू के कार्यकर्ता होने के नाते हमलोगों यही चाहते हैं।

क्या आरजेडी नहीं चाहती है कि नीतीश संयोजक बनें, इस सवाल पर मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है, सही समय पर सबकुछ होता है। जिस तरह से किसी वृक्ष में समय से पहले फल नहीं लगता चाहे कितना भी पानी डाल लें उसी तरह से सही समय आने पर सबकुछ तय हो जाएगा। समय आने दीजिए.. चाहे संयोजक का पद है या प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनने की बात, सभी चीजे स्वतः हो जाएंगी।

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि गठबंधन में कई ऐसे दल हैं जो नहीं चाहते हैं कि नीतीश कुमार आगे बढ़े। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कुछ दल के नेता संयोजक नहीं बनने देना चाहते हैं हालांकि उनका इशारा किसकी तरफ था यह उन्होंने स्पष्ट नहीं किया। वहीं राम मंदिर उद्घाटन पर मंत्री रत्नेश सादा ने कहा कि सभी लोगों को राम मंदिर के उद्घाटन में जाना चाहिए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

by UB India News
August 17, 2026
0

जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर आज विधायक पद की शपथ लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार...

बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी , राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी……

आज पूरे बिहार में बारिश, 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

by UB India News
August 17, 2026
0

सावन की तीसरी सोमवारी पर आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने राज्य के सभी 38...

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….

by UB India News
August 17, 2026
0

आज सावन की तीसरी सोमवारी है। सोमवारी और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग बना है। कहा जाता है कि इस...

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

by UB India News
August 17, 2026
0

सावन के तीसरे सोमवार पर पटना और कटिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई। इनमें 4 लड़कियां...

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

by UB India News
August 16, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने झाझा के न्यू बस स्टैंड के पास लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा...

Next Post
ED की कार्रवाई कितनी राजनीतिक? 5 राज्यों के विपक्षी नेता ED के रडार पर………….

ED की कार्रवाई कितनी राजनीतिक? 5 राज्यों के विपक्षी नेता ED के रडार पर.............

सुप्रीम कोर्ट ने पवन खेड़ा को राहत साथ दी नसीहत

कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend