ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश और लालू के यहां से अब तक मिलने का समय नहीं मिला

UB India News by UB India News
January 4, 2024
in पटना, बिहार
0
नीतीश और लालू के यहां से अब तक मिलने का समय नहीं मिला
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राम मंदिर ट्रस्ट के स्थाई सदस्य कामेश्वर चौपाल ने बड़ा बयान देते हुए खुलासा किया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव के यहां से उन्हें मिलने का समय अब तक नहीं मिला है, जबकि वह मिलकर आमंत्रण देना चाहते हैं. इसके साथ ही चौपाल ने भगवान श्रीराम और राम मंदिर पर लगातार हमला करने को लेकर राजद नेताओं पर करारा प्रहार किया और अयोध्या राम मंदिर सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की.

राजद विधायक द्वारा मंदिर पर उठाए सवाल पर कामेश्वर चौपाल ने कहा, हिंदू धर्म को नीचा दिखाने की प्रतिस्पर्धा हो रही है. वोट बैंक के लिए हिंदुओं की गाली दी जा रही है और अब अब भगवान श्रीराम को गाली दी जा रही है. हिंदू धर्म समुद्र की तरह बड़ा है, ईश्वर ना करे इस समुद्र में कोई सुनामी आए. अगर सुनामी आएगा तो ऐसे बोलने वालों के अक्ल ठिकाने आ जाएंगे.

RELATED POSTS

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

बिहार में मानसून एक्टिव, 5 जिलों मे मूसलाधार बारिश, 30 में अलर्ट,पटना में बिजली से 2 की मौत

चौपाल ने कहा, राम का अपमान करने वालों का नाश होता है सब जानते हैं, अगर नहीं संभले तो नाश होना तय है. चौपाल ने राजद के ऐसे नेताओं पर लालू से लगाम लगाने की मांग करते हुए कहा, लालू धर्मनिष्ठ और धार्मिक व्यक्ति हैं, लेकिन दल के नेता राम का अपमान करे और लालू चुप रहें ठीक नहीं. ऐसे नेताओं को लालूजी तत्काल हटाएं.

कामेश्वर चौपाल ने राम मंदिर कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा को लेकर चिंता जताई. उन्होंने कहा, राम मंदिर कार्यक्रम को लगातार धमकी मिल रही है, सुरक्षा मामले को हमलोगों ने गंभीरता से लिया है. राज्य सरकार सुरक्षा को लेकर बड़े कदम उठा रही है, सरकार के अलावा हमलोगों ने खुद भी बड़ी तैयारी की है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

साल 2016 में नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में शराब बंदी का फैसला लिया था. महिलाओं ने इसका खूब...

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार में मानसून एक्टिव, 5 जिलों मे मूसलाधार बारिश, 30 में अलर्ट,पटना में बिजली से 2 की मौत

by UB India News
July 2, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। पटना, बक्सर, बेगूसराय, जमुई और खगड़िया में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के दौरान पटना के...

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

by UB India News
July 3, 2026
0

आज से पटना के अंदर मेट्रो की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दो नए मेट्रो स्टेशन मलाही पकड़ी...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान 3 अगस्त को होगी मतगणना……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है. निर्वाचन आयोग के...

पटना के तेल गोदाम में लगी भीषण आग….

पटना के तेल गोदाम में लगी भीषण आग….

by UB India News
July 1, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के दीदारगंज क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब महुली रोड स्थित करमलीचक में खाने...

Next Post
जन सुराज एक विचारधारा…

जन सुराज एक विचारधारा...

नीतीश को संयोजक नहीं प्रधानमंत्री का चेहरा बनाये I.N.D.I.A’ सिर्फ Convenor बनाने से जेडीयू संतुष्ट नहीं

नीतीश को संयोजक नहीं प्रधानमंत्री का चेहरा बनाये I.N.D.I.A’ सिर्फ Convenor बनाने से जेडीयू संतुष्ट नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend