ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना में लगे पोस्टर के क्या हैं मायने?

UB India News by UB India News
January 4, 2024
in पटना, भाजपा
0
पटना में लगे पोस्टर के क्या हैं मायने?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में आए दिन पोस्टर वार हो रहे हैं. एक तरफ लोकसभा का चुनाव होना है तो वहीं दूसरी ओर पोस्टर से सियासी माहौल भी गर्म है. राजधानी पटना में गुरुवार (04 जनवरी) को एक नया पोस्टर देखने को मिला. पोस्टर में बिहार के पूर्व उपमुख्यंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) की बड़ी तस्वीर लगी है. इस पोस्टर को लेकर कई तरह के मायने भी निकाले जा रहे हैं. इसी बहाने सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चा भी तेज हो गई है.

सुशील कुमार मोदी की तस्वीर वाले पोस्टर को शहर के कई चौक-चौराहों पर लगाया गया है. इनमें से एक पोस्टर ऐसा है जो सबकी ध्यान खींच रहा है. इस पोस्टर में सुशील कुमार मोदी को बिहार बीजेपी का संकटमोचक बताया गया है. पोस्टर में सुशील मोदी की बड़ी सी फोटो है. इस पोस्टर को ‘सुशील मोदी फैंस एसोसिएशन बिहार’ की ओर से लगाया गया है.

RELATED POSTS

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

बिहार में मानसून एक्टिव, 5 जिलों मे मूसलाधार बारिश, 30 में अलर्ट,पटना में बिजली से 2 की मौत

अचानक क्यों लगाया गया है पोस्टर?

दरअसल बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी का कल (5 जनवरी) जन्मदिन है. ऐसे में जन्मदिन से पहले ही शुभकामना देने के लिए पटना में पोस्टर लगाए गए हैं. पोस्टर लगाकर सुशील कुमार मोदी को जन्मदिन की बधाई दी जा रही है. हालांकि आकर्षण का केंद्र बना जो पोस्टर है वो पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर लगा है. इस पोस्टर में लिखा गया है, ‘बिहार भाजपा के संकटमोचक’. पोस्टर में सुशील कुमार मोदी के साथ भगवान हनुमान की तस्वीर भी है. पोस्टर के जरिए सुशील कुमार मोदी को जन्मदिन की शुभकामना दी गई है.

बता दें कि सुशील कुमार मोदी का जन्म पांच जनवरी 1952 को हुआ था. जन्मदिन से एक दिन पहले ही इस तरह बधाई दी जाने लगी है कि सियासी पारा बढ़ गया है. पोस्टर के जरिए संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि जिस तरह भगवान राम संकट में होते हैं तो बजरंगबली आते हैं उसी तरह से जब बिहार बीजेपी संकट में होती है तो सुशील कुमार मोदी सामने आते हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

साल 2016 में नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में शराब बंदी का फैसला लिया था. महिलाओं ने इसका खूब...

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार में मानसून एक्टिव, 5 जिलों मे मूसलाधार बारिश, 30 में अलर्ट,पटना में बिजली से 2 की मौत

by UB India News
July 2, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। पटना, बक्सर, बेगूसराय, जमुई और खगड़िया में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के दौरान पटना के...

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

by UB India News
July 3, 2026
0

आज से पटना के अंदर मेट्रो की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दो नए मेट्रो स्टेशन मलाही पकड़ी...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान 3 अगस्त को होगी मतगणना……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है. निर्वाचन आयोग के...

पटना के तेल गोदाम में लगी भीषण आग….

पटना के तेल गोदाम में लगी भीषण आग….

by UB India News
July 1, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के दीदारगंज क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब महुली रोड स्थित करमलीचक में खाने...

Next Post
नीतीश और लालू के यहां से अब तक मिलने का समय नहीं मिला

नीतीश और लालू के यहां से अब तक मिलने का समय नहीं मिला

जन सुराज एक विचारधारा…

जन सुराज एक विचारधारा...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend