ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ईरान में 103 लोगों की मौत से पूरे इलाके में युद्ध भड़कने का खतरा

UB India News by UB India News
January 5, 2024
in अध्यात्म, अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
ईरान में 103 लोगों की मौत से पूरे इलाके में युद्ध भड़कने का खतरा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ईरान के केरमन शहर में बुधवार को दो धमाकों में 103 लोग मारे गए। 141 लोग घायल हुए हैं। धमाके रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (ईरान की सेना) के पूर्व जनरल कासिम सुलेमानी के मकबरे पर हुए। देश में गुरुवार को राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। ईरान के हेल्थ मिनिस्टर ने कहा है कि ये ईरान की धरती पर हुआ अब तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला है।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक दोनों धमाकों के बीच 20 मिनट का अंतर था। पहला धमाका सुलेमानी के मकबरे से 700 मीटर दूर हुआ। दूसरा धमाका, सिक्योरिटी चेक पोस्ट के करीब हुआ। दरअसल, बुधवार को कासिम सुलेमानी की मौत की चौथी बरसी थी। सुलेमानी को 2020 में अमेरिका और इजराइल ने बगदाद में एक मिसाइल अटैक में मार गिराया था।

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका इशारा कर रहा है कि इस हमले के पीछे इस्लामिक स्टेट या उससे संबद्ध सुन्नी समूह हैं। अमेरिका और ब्रिटेन के अधिकारियों के उलट ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी ने इजरायल पर सीधा आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी लेकिन रायसी ने तत्काल कार्रवाई की बात नहीं की। इजरायल की बात करें तो उसने ईरान के साथ सीधे संघर्ष में उलझना नहीं चाहा है। उसकी लेबनान में हिजबुल्लाह और यमन में हूती विद्रोहियों से झड़पें होती रही हैं लेकिन वह सीधे ईरान से लड़ने को उत्सुक नहीं दिखा है।

रिमोट से ब्लास्ट, सूटकेस में थे बम
ईरान में हुए धमाकों की अब तक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक ईरान अकसर अपने देश में होने वाले हमलों के पीछे ईरान को जिम्मेदार ठहराता है। हालांकि, एक अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक ये हमला आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के तरीकों से किया गया है।

ईरान की न्यूज एजेंसी तसनीम के मुताबिक विस्फोटकों से भरे 2 ब्रीफकेस कब्रिस्तान के बाहर मेन गेट के पास रखे गए थे। इनमें रिमोट कंट्रोल की मदद से ब्लास्ट किया गया। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक- जब सिक्योरिटी फोर्स मौके पर पहुंचने लगीं तो भीड़ में दूसरा धमाका हुआ।

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने हमले को क्रूर और अमानवीय बताया है। उन्होंने कहा- इस हमले के पीछे जो भी हैं उन्हें सजा मिलेगी। ईरान के दुश्मनों को पता होना चाहिए कि इस तरह के हमलों से हमें नहीं तोड़ा जा सकता है।

वहीं ईरान की सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खुमैनी ने हमले का बदला लेने की कसम खाई है। ईरान ने आधिकारिक तौर पर अब तक किसी को हमले का जिम्मेदार नहीं ठहराया है। हालांकि, ईरान की कुद्स फोर्स के कमांडर इस्माइल कानी ने कहा है कि हमला इजराइल और अमेरिका के एजेंट्स ने किया है।

ईरान के हमले के पीछे कौन?

ईरान समर्थित हूतियों के हमलों को हाल के दिनों में अमेरिका ने नाकाम कर दिया है। लेबनान सीमा को भी इजरायल ने काफी हद तक कंट्रोल में रखा हुआ है। इस बीच यह जानना भी असंभव है कि 7 अक्टूबर को दक्षिणी इजरायल में हमास के हमले के बाद से बढ़ती घटनाओं से ईरान पर क्या असर हो रहा है। 25 दिसंबर को दमिश्क पर इजरायली हवाई हमले में रिवोल्यूशनरी गार्ड्स का एक वरिष्ठ कमांडर मारा गया था। इशके बाद मंगलवार को बेरूत पर इजरायली ड्रोन हमले में हमास के उप राजनीतिक नेता, सालेह अल-अरौरी की मौत हो गई थी। हिज्बुल्ला ने इसका बदला लेने की कसम खाई है। दूसरी ओर वाशिंगटन में राजनयिकों ने कहा कि वाशिंगटन में लेबनानी दूतावास ने बाइडेन प्रशासन को आश्वासन दिया है कि बड़े पैमाने पर हिज्बुल्ला प्रतिरोध नहीं दिखाएगा।

इजरायल भी 7 अक्टूबर के बाद से काफी आक्रामक दिख रहा है। इजरायल अब गाजा में दुश्मन की उपस्थिति को बर्दाश्त करने के लिए तैयार नहीं हैं। एक यूरोपीय राजनयिक ने कहा, नेतन्याहू उतना नहीं सुन रहे हैं जितनी सभी को उम्मीद थी। नेतन्याहू के लिए युद्ध 7 अक्टूबर के सुधारने और क्षतिपूर्ति करने के लिए एक अवसर की तरह है। देखा जाए तो इजरायल, ईरान, अमेरिका में तमाम चीजें चल रही हैं। इन सबके बीच ईरान के हमले के पीछे कौन हैं, इसको लेकर कई दावे किए जा रहे हैं लेकिन किसी के पास भी कुछ ठोस नहीं है।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
नीतीश ललन सिंह को छोड़ने उनके बुद्धा कॉलोनी वाले घर तक क्यों आते बार बार !

नीतीश ललन सिंह को छोड़ने उनके बुद्धा कॉलोनी वाले घर तक क्यों आते बार बार !

15 राज्यों में घना कोहरा,  बिहार में भी शीतलहर और कुहासे के बीच इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट

15 राज्यों में घना कोहरा, बिहार में भी शीतलहर और कुहासे के बीच इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend