ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सत्यमेव जयते, यह सत्य की जीत है… गौतम अडानी

UB India News by UB India News
January 4, 2024
in कारोबार
0
हम पर झूठे आरोप लगे, लेकिन निवेशकों का भरोसा बना रहा : गौतम अदाणी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सत्य की जीत हुई है। अडानी-हिंडनबर्ग मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले (Adani Hindenburg Case Verdict) के बाद अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने यह बात कही है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट कर यह बात कही। देश के इस सबसे अमीर शख्स ने लिखा, ‘माननीय सुप्रीम कोर्ट का फैसला बताता है कि- सत्य की जीत हुई है। सत्यमेव जयते। जो हमारे साथ खड़े हुए, मैं उनका आभारी हूं। भारत की ग्रोथ स्टोरी में हमारा योगदान जारी रहेगा। जय हिंद।’ अडानी-हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को अपना फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि जांच को सेबी से एसआईटी को ट्रांसफर करने के लिए कोई आधार नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने सेबी के रेगूलेटरी फ्रेमवर्क में हस्तक्षेप करने के अपने सीमित अधिकार की भी बात कही।

सुप्रीम कोर्ट ने क्या दिया फैसला

चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि सेबी ने 22 मामलों में से 20 में अपनी जांच को पूरी कर ली है। उन्होंने बचे हुए 2 मामलों की जांच पूरी करने के लिए सेबी को 3 महीने का समय और दिया है। चीफ जस्टिस ने कहा कि अडानी-हिंडनबर्ग केस में जांच सेबी से एसआईटी को ट्रांसफर करने के लिए कोई आधार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जांच ट्रांसफर करने की शक्ति असाधारण परिस्थितियों में ही इस्तेमाल की जानी चाहिए।

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

हमारे पावर लिमिटेड

सुप्रीम कोर्ट ने SEBI के रेगूलेटरी फ्रेमवर्क में हस्तक्षेप करने के अपने सीमित अधिकारों की भी बात कही। चीफ जस्टिस ने कहा कि सेबी के रेगूलेटरी फ्रेमवर्क में दखल देने की कोर्ट की शक्तियां लिमिटेड है। सुप्रीम कोर्ट ने सेबी से एफपीआई और एलओडीआर नियमों में संशोधन को रद्द करने की मांग वाली याचिकाओं को भी खारिज कर दिया।

शेयरों में तेजी

अडानी ग्रुप के शेयरों में बुधवार सुबह से ही अच्छी तेजी देखी जा रही है। बुधवार दोपहर अडानी एंटरप्राइजेज 2.11 फीसदी और अडानी पोर्ट्स 1.21 फीसदी की बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखा। इसके अलावा, अडानी पावर में 3.04 फीसदी की तेजी, अडानी एनर्जी में 7.84% की तेजी, अडानी ग्रीन में 4.02% का उछाल, अडानी टोटल में 6.14 फीसदी की बढ़त और अडानी विल्मर में 3.96% का इजाफा देखने को मिला।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

by UB India News
August 1, 2026
0

अभी मानसून का सीजन चल रहा है. जैसे ही मानसून विदा होगा भारतीय त्‍योहारों के स्‍वागत की तैयारियां शुरू कर...

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

Next Post
असम के गोलाघाट में दर्दनाक सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 12 लोगों की मौत, 25 घायल

असम के गोलाघाट में दर्दनाक सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 12 लोगों की मौत, 25 घायल

पटना में सब इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर, जानिए मामला

पटना में सब इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर, जानिए मामला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend