ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आपने इस्तीफा दिया तो हम दीवार में माथा फोड़ लेंगे, मैंने जबरन पद छोड़ा…….

UB India News by UB India News
January 1, 2024
in जदयू, पटना
0
इसमें दिक्कत क्या है?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने रविवार को अपने इस्तीफे के पीछे की कहानी उजागर करते हुए कहा कि उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बहस की थी, जो उनके इस्तीफे के फैसले को स्वीकार नहीं कर रहे थे। सिंह ने अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र मुंगेर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, “सीएम नीतीश कुमार मेरे फैसले से सहमत नहीं थे। मैंने उनसे मेरा इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध किया और कहा कि मुझे अपने निर्वाचन क्षेत्र में काम करना है। जद-यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यभार के कारण, मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र में समय देने में असमर्थ हूं।

नीतीश की सहमति
उन्होंने कहा कि यदि मैं लगातार वहाँ नहीं रहूंगा तो मेरा चुनाव अभियान प्रभावित होगा। तब वह सहमत हुए और मेरा इस्तीफा स्वीकार कर लिया। सिंह ने कहा कि उन्होंने मुझसे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन फॉर्म पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा। मैं इसके लिए तैयार नहीं था। तब नीतीश जी ने मुझसे कहा कि यदि आप नामांकन फॉर्म पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे, तो मैं आपके किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर नहीं करूंगा। 2022 में भी मैंने उनसे अनुरोध किया था कि मुझे राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने दें क्योंकि मैं अपने गृह क्षेत्र को समय नहीं दे पा रहा हूं। तब उन्होंने कहा था कि अगर मैंने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया तो वह दीवार पर मेरा सिर पटक देंगे।”

RELATED POSTS

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

ललन ने लिखा पत्र
ललन सिंह ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया। उसके बाद पटना पहुंचने के बाद अपने हस्ताक्षर से एक पत्र जारी किया। उन्होंने उस पत्र में कुछ मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों पर कई तरह के तोहमत लगाए। उन्होंने उस पत्र में ये भी कहा कि वे बहुत जल्द वैसे मीडिया संस्थानों पर कानूनी कार्रवाई करेंगे, जिन्होंने उनकी छवि को धूमिल करने का काम किया है। ललन सिंह के इस्तीफे के बाद मीडिया में बहुत सारी खबरें एक साथ चलने लगीं। जिसमें ललन सिंह के इस्तीफे के पीछे लालू परिवार का हाथ बताया जाने लगा। यहां तक कि एक समाचार पत्र ने यहां तक लिख दिया कि बिहार में नया सत्ता समीकरण शुरू हो गया है। ललन सिंह ने ऐसे सभी मीडिया संस्थानों को चेतावनी जारी की।
लैपटॉप, स्मार्टवॉच, हेडफोन और अन्य चीज़ों पर साल के अंत में सेल – 75% तक की छूट

ललन की सफाई
नीतीश कुमार फिलहाल जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। दिल्ली में पार्टी के प्रवक्ता ने यहां तक कहा था कि राजनीति में कोई स्थायी दुश्मन नहीं होता है। उधर, रविवार को अचानक विधानसभा अध्यक्ष लालू यादव से मिलने पहुंच गए। उसे लेकर भी मीडिया में कयासों का दौर शुरू हो गया। उसके पहले ललन सिंह को लेकर बहुत कुछ लिखा जा चुका था। मीडिया में ये खबरें भी चली कि ललन सिंह ने जेडीयू के कुछ विधायकों के साथ बैठक की है। हालांकि, ललन सिंह ने उस बात से इनकार करते हुए कहा कि दिल्ली में वे मुख्यमंत्री के साथ रहे और जेडीयू के सांसदों के साथ बातचीत की। ललन सिंह ने अपनी ओर से बता दिया है कि उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र के कार्य को लेकर पार्टी पद से इस्तीफा दिया है। इसमें और कुछ भी बात नहीं है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में नेता...

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर को मिलेंगे कई सवालों के जवाब!

by UB India News
August 3, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की गिनती जैसे जैसे आगे बढ़ेगी वैसे वैसे कई सवाल के जवाब मिलते जायेंगे। किसने किसके वोट...

Next Post
चुनाव से पहले RJD में होगा JDU का विलय, या फिर…:सुशील मोदी

गद्दी किसी और को सौंप पूरा देश घूमते रहें कुछ बिगड़ने वाला नहीं....

‘राम-राम’ के साथ मिशन 2024 की तैयारी में जुटी बिहार बीजेपी

‘राम-राम' के साथ मिशन 2024 की तैयारी में जुटी बिहार बीजेपी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend