ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘राम-राम’ के साथ मिशन 2024 की तैयारी में जुटी बिहार बीजेपी

UB India News by UB India News
January 1, 2024
in पटना, भाजपा
0
‘राम-राम’ के साथ मिशन 2024 की तैयारी में जुटी बिहार बीजेपी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में आगामी पांच से छह महीनों के अंदर लोकसभा का चुनाव होना है। इस चुनाव से पहले देश की तमाम छोटी- बड़ी पार्टी अपने तौर – तरीकों से चुनावी रणनीति बनाने में जूट गई है। इसी कड़ी में बीते शाम लगभग पांच घंटों तक बिहार भाजपा के अंदर कोर कमिटी की बैठक हुई है। इस बैठक में कई मुद्दों पर गंभीर चर्चा की गई है। उसमें जो प्रमुख बातें थी उसके अनुसार वर्तमान राजनीतिक हालत और आगामी रणनीति पर चर्चा की गई है।

दरअसल, बिहार भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियोंमें अगले साल में होने वाली सांगठनिक गतिविधियों की कार्ययोजना बना ली है। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में अगले एक साल में पार्टी की ओर से क्या-क्या कार्यक्रम होना है, बैठक में इस पर चर्चा हुई। इसके आलावा यह भी निर्देश दिया गया है कि बिहार में जो राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। उसको लेकर कुछ तल्ख़ टिपन्नी नहीं करना है। बस सभी हालत पर नजर बनाए रखना है। इसके आलावा यह भी कहा गया है कि बिहार में जो राजनीतिक माहौल है उसपर केंद्रीय टीम की भी नजर है। लिहाजा कभी भी रिपोर्ट तलब किया जा सकता है। इसलिए सभी चीज़ों पर नजर बना कर रखनी है।

RELATED POSTS

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

इसके साथ ही पार्टी ने तय किया कि लोस चुनाव को लेकर सभी मोर्चा व प्रकोष्ठों को सक्रिय हो जाना है। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का टास्क सौंपा गया। इसके लिए हर हाल में बूथ कमेटी बनाने को कहा गया। हरेक लोकसभा चुनाव में चुनाव प्रबंधन कमेटी बनाने को कहा गया। जहां विस्तारक नहीं हैं, वहां विस्तारक बनाने का निर्णय हुआ है। बैठक में यह भी तय हुआ कि लोकसभावार बनी कोर कमेटी की बैठक नियमित अंतराल पर होगी।

इसके आलावा इस बैठक में जो मुख्य निर्देश दिया गया है उसमें यह कहा गया है कि पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता अब किसी से फोन पर ‘हेलो’ या मिलने पर ‘प्रणाम’ नहीं ‘राम-राम’ कहेंगे। इसके साथ ही अगले दो महीने यानी 24 जनवरी से 24 मार्च तक हर विधानसभा क्षेत्र से कम के कम 10 हजार लोगों को अयोध्या धाम ले जाकर रामलला का दर्शन कराना है।

उधर, इस बैठक में जो राजनितिक समीकरण बनाया गया है उसके मुताबिक़ लालू यादव और सीएम नीतीश कुमार देश को तोड़ने की नीति पर काम कर रहे, वो बताएं कि आर्थिक-सामाजिक आंकड़ों पर निर्णायक निर्णय क्या और कब लेंगे। राज्य की 1NDIA गठबंधन सरकार आर्थिक-सामाजिक आंकड़ों पर नीति स्पष्ट करें और बताए कि रिपोर्ट पर उसकी अगली कार्ययोजना क्या है। बिहार को ‘बीमारू’ राज्य से निकालने की क्या योजना है क्योंकि मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा तो ‘बीमारू’ राज्य की श्रेणी से बाहर हो गये पर बिहार अब भी आंसुओं के सैलाब में डूबा हुआ बजबजा रहा ।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में नेता...

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर को मिलेंगे कई सवालों के जवाब!

by UB India News
August 3, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की गिनती जैसे जैसे आगे बढ़ेगी वैसे वैसे कई सवाल के जवाब मिलते जायेंगे। किसने किसके वोट...

Next Post
चुनौतियों और अवसर के आईने में 2024

चुनौतियों और अवसर के आईने में 2024

अखिलेश और तेजस्वी को उनके पिता ने बनाया………

सीएम मोहन यादव नए साल पर देंगे बड़ा तोहफा.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend