ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार विधानसभा स्पीकर पहुंचे लालू के आवास, सियासी सरगर्मी तेज

UB India News by UB India News
January 1, 2024
in पटना, बिहार
0
बिहार विधानसभा स्पीकर पहुंचे लालू के आवास, सियासी सरगर्मी तेज

RELATED POSTS

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जहां सभी पार्टियों ने कमर कस ली है तो वहीं बिहार में सियासी सरगर्मी तेज हो चुकी है. शुक्रवार को ललन सिंह के जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा लिया गया तो वहीं अब बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की कमान खुद संभाल ली है. इसके पीछे की वजह पार्टी के नेता अशोक चौधरी ने मीडिया में बताया कि ललन सिंह आगामी चुनाव में लड़ने जा रहे हैं और ऐसे में वह इस पद की जिम्मेदारी नहीं संभालना चाह रहे थे, जिसकी वजह से पार्टी ने उनके इस्तीफे को स्वीकार किया. तो दूसरी ओर सियासी गलियारों में यह भी खबर आई कि लालू यादव से ललन सिंह की बढ़ती नजदीकियों की वजह से ललन सिंह का इस्तीफा लिया गया. फिलहाल राजद और जदयू के बीच सबकुछ ठीक होने का दावा तो किया जा रहा है, लेकिन सबकुछ ठीक नजर नहीं आ रहा.

लालू से मिलने पहुंचे अवध बिहारी चौधरी

वहीं, इस बीच बिहार विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी रविवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए उनके आवास पहुंचे. इस दौरान अवध बिहारी चौधरी के साथ तेज प्रताप यादव भी नजर आए. इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं और कयासों व अफवाहों का दौर शुरू हो गया. आपको बता दें कि 19 दिसंबर को दिल्ली में इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक हुई थी. इस बैठक में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पीएम उम्मीदवार बनाने पर सहमति जताई. जिसके बाद से ही जदयू नेता में इसे लेकर नाराजगी देखी जा रही थी. वहीं, इस बैठक के बाद सीएम नीतीश और राहुल गांधी की कॉल पर भी बात हुई. जिसके बाद तेजस्वी यादव नीतीश कुमार से मिलने के लिए मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे.

बीजेपी ने साधा जदयू पर निशाना

इस बीच बीजेपी लगातार यह आरोप लगा रही है कि ललन सिंह जदयू का विलय राजद में करवाने वाले थे और वह जल्द ही लालू के साथ मिलकर तेजस्वी यादव को बिहार का सीएम बनाने वाले थे. जिसकी वजह से नीतीश कुमार ने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ललन सिंह का इस्तीफा ले लिया और खुद ही जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष की पद की कमान संभाली. इस बीच विधानसबी स्पीकर औऱ लालू के इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में नेता...

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर को मिलेंगे कई सवालों के जवाब!

by UB India News
August 3, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की गिनती जैसे जैसे आगे बढ़ेगी वैसे वैसे कई सवाल के जवाब मिलते जायेंगे। किसने किसके वोट...

Next Post
इसमें दिक्कत क्या है?

आपने इस्तीफा दिया तो हम दीवार में माथा फोड़ लेंगे, मैंने जबरन पद छोड़ा.......

चुनाव से पहले RJD में होगा JDU का विलय, या फिर…:सुशील मोदी

गद्दी किसी और को सौंप पूरा देश घूमते रहें कुछ बिगड़ने वाला नहीं....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend