इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता में आने से रोकने के मकसद से बनाए गए विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A में रार खत्म होने का नाम नहीं ले रही. 26 दलों को मिलाकर बनाए गए इस गठबंधन को एक नई खबर सामने आ रही है.
बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार कांग्रेस से नाराज बताए जा रहे हैं और कांग्रेस अब उन्हें मनाने की कोशिश में लग गई है. इसी क्रम में जेडीयू के सूत्रों के हवाले से पता चला है कि नाराज नीतीश कुमार के एक्शन से कांग्रेस के खेमे में बेचैनी है और उन्हें इंडिया गठबंधन का संयोजक बनाए जाने पर विचार किया जा रहा है.
I.N.D.I.A में नीतीश कुमार को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
दरअसल, जेडीयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नीतीश कुमार ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा था कि कांग्रेस उनके नाम की चर्चा भी नहीं करती. जाति आधारित जनगणना और आरक्षण पर इतने बड़े फैसले लेने के बाद भी कांग्रेस उनके नाम की चर्चा नहीं करती है. इसके बाद से कांग्रेस के नेताओं में हलचल पैदा हो गई और वो नीतीश कुमार से संपर्क साधने की कोशिश में लग गए हैं. नए साल में नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन में बड़ी जिम्मेदारी देने की खबर सामने आ रही है.
इन मुद्दों पर भी नाराज थे नीतीश
रिपोर्ट्स की मानें तो नीतीश को मनाने और उनसे संपर्क साधने की कोशिशें तेज हो गई हैं। बीते दिनों हुई जेडीयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में भी कांग्रेस पर हमला बोला था। नीतीश ने कहा था कि कांग्रेस उनके काम की चर्चा भी नहीं करती। जाति आधारित गणना और आरक्षण के मुद्दे की चर्चा और प्रचार कांग्रेस की तरफ से नहीं किए जाने से भी नीतीश नाराज थे। सूत्रों की मानें तो अब उन्हें मनाने की कोशिश तेज कर दी गई है।
जेडीयू के अध्यक्ष बन चुके हैं नीतीश कुमार
ललन सिंह के इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार जेडीयू के अध्यक्ष बन चुके हैं। पार्टी के अध्यक्ष चुने जाने के बाद नीतीश कुमार ने दावा किया कि उन्हें कोई पद या दावेदारी नहीं करनी है। उन्होंने कहा कि मैंने कुछ भी नहीं मांगा है। उन्होंने कहा कि वह अब बिहार के अच्छे कामो को देश भर में घूमकर बताएंगे। वह दूसरे राज्यों में भी जाएंगे। नीतीश ने आरोप लगाया कि भाजपा हमारे अच्छे कामों का प्रचार नहीं होने देती जबकि बिहार में जितना अच्छा काम हुआ, कहीं और नहीं हुआ।
शिवसेना (यूबीटी) ने क्या कहा?
इस मामले पर शिवसेना (यूबीटी) से राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि अभी बनाने की बात चल रही है और जब प्रस्ताव आएगा तब निर्णय लिया जाएगा. नीतीश कुमार सीनियर लीडर हैं. इस राज्य में एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस साथ हैं.
गौरतलब है कि गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर कई पार्टियों के मत एक नहीं हैं. वो चाहे टीएमसी चीफ ममता बनर्जी हों या फिर सपा मुखिया अखिलेश यादव या फिर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल. अपने-अपने राज्यों में ये लोग कांग्रेस के साथ शेयरिंग करने से कतरा रहे हैं.







