ADVERTISEMENT
Wednesday, August 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने साल के आखिरी दिन की ‘मन की बात’ “भारत अब रुकने वाला नहीं…”

UB India News by UB India News
January 1, 2024
in केंद्रीय राजनीती, खास खबर
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आज साल का आखिरी रविवार है और साल का आखिरी दिन भी। साल 2023 कुछ घंटों में खत्म हो जाएगा और रात्रि के 12 बजने के साथ ही नए साल की शुरुआत हो जाएगी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल के आखिरी दिन अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए लोगों से रूबरू हुए। मन की बात कार्यक्रम का यह 108वां एपिसोड प्रसारित किया गया जिसमें साल 2023 के आखिरी दिन पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कुछ नईऔर रोचक बातें भी साझा कीं।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “इस ‘मन की बात’ के लिए, मैंने आपसे फिट इंडिया के बारे में इनपुट भेजने का अनुरोध किया था। आपकी प्रतिक्रिया से मुझे बहुत खुशी हुई। स्टार्टअप्स ने भी मुझे नमो ऐप पर कई सुझाव भेजे हैं। उन्होंने अपने अनूठे प्रयासों के बारे में बात की है।” .भारत के प्रयासों के कारण, 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट ईयर के रूप में मनाया गया।”

RELATED POSTS

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

पीएम ने कहा, ” अपने स्वास्थ्य को लेकर लोगों में बढ़ती रुचि के कारण इस क्षेत्र में प्रशिक्षकों की मांग भी बढ़ रही है। ‘जोगो टेक्नोलॉजीज’ जैसे स्टार्टअप इस मांग को पूरा करने में मदद कर रहे हैं…मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि  इनोवेटिव हेल्थकेयर स्टार्टअप के बारे में आप मुझे लिखना जारी रखें, जो फिट इंडिया के सपने को साकार करने में योगदान दे रहे हैं।”

पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की प्रशंसा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, “इस साल हमारे एथलीटों ने खेलों में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हमारे एथलीटों ने एशियन गेम्स में 107 मेडल और एशियन पैरा गेम्स में 111 मेडल जीते. क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया.” …अब 2024 में पेरिस ओलंपिक का आयोजन होगा जिसके लिए पूरा देश एथलीटों को प्रोत्साहित कर रहा है।”

“भारत का ‘इनोवेशन हब’ बनना इस बात का प्रतीक है कि हम रुकने वाले नहीं हैं। 2015 में हम ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स पर 81वें स्थान पर थे, आज हमारी रैंक 40वीं है।”

मामले से जुड़ी अहम जानकारियां :

  1. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि देश ‘विकसित भारत’ और आत्मनिर्भरता की भावना से ओत-प्रोत है और इस भावना तथा गति को 2024 में भी बनाए रखना है. आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 108वीं कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी ने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी जोर दिया और ‘फिट इंडिया’ के लिए कई अनूठे प्रयासों पर प्रकाश डाला.
  2. प्रसारण के दौरान ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, शतरंज के दिग्गज विश्वनाथन आनंद और अभिनेता अक्षय कुमार ने बताया कि उनकी अच्छी सेहत का राज क्या है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत आत्मविश्वास से भरा हुआ है और ‘विकसित भारत’ और आत्मनिर्भरता की भावना से ओत-प्रोत है.
  3. पीएम मोदी ने कहा, “आज हमारी साझा यात्रा का 108वां एपिसोड है. हमारे यहां 108 अंक का महत्व, उसकी पवित्रता एक गहन अध्ययन का विषय है. माला में 108 मन के, 108 बार जप, 108 दिव्य क्षेत्र, मंदिरों में 108 सीढ़ियां, 108 घंटियां… 108 का ये अंक असीम आस्था से जुड़ा हुआ है. इसलिए मन की बात का 108वां एपिसोड मेरे लिए और खास हो गया है.
  4. भारत इनोवेशन का हब बन रहा है. देश आत्‍मनिर्भरता की भावना से भरा है. ये 140 करोड़ भारतीयों की ताकत है कि इस वर्ष हमारे देश ने कई विशेष उपलब्धियां हासिल की हैं. आज भारत का कोना-कोना आत्मविश्वास से भरा हुआ है. विकसित भारत की भावना से, आत्मनिर्भरता की भावना से ओत-प्रोत है. 2024 में भी हमें इसी भावना और मोमेन्टम को बनाए रखना है.
  5. भारत का इनोवेशन हब बनना, इस बात का प्रतीक है कि हम रुकने वाले नहीं हैं. 2015 में हम ग्‍लोबल इनोवेशन इंडेक्‍स में 81वें रैंक पर थे, आज हमारी रैंक 40 है. इस वर्ष भारत में फाइल होने वाले पैटेंट की संख्या ज्यादा रही है, जिसमें करीब 60% डोमेस्टिक फंड के थे.
  6. भारत के प्रयास से 2023 को इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स के रूप में मनाया गया. इससे इस क्षेत्र में काम करने वाले स्‍टार्टअप को बहुत सारे अवसर मिले हैं. फिजिकल हेल्‍थ को लेकर दिलचस्पी जिस तरह से बढ़ रही है, उससे इस क्षेत्र से जुड़े कोच और ट्रेनर की मांग भी बढ़ रही है.
  7. काशी-तमिल संगमम में हिस्सा लेने के लिए हजारों लोग तमिलनाडु से काशी पहुंचे थे. वहां मैंने उन लोगों से संवाद के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस Al Tool भाषिणी का सार्वजनिक रूप से पहली बार उपयोग किया. मैं मंच से हिंदी में संबोधन कर रहा था, लेकिन Al Tool भाषिणी की वजह से वहां मौजूद तमिलनाडु के लोगों को मेरा वही संबोधन उसी समय तमिल भाषा में सुनाई दे रहा था.
  8. हमारी भारतभूमि को हर कालखंड में देश की विलक्षण बेटियों ने गौरव से भर दिया है। सावित्रीबाई फुले जी और रानी वेलु नाचियार जी देश की ऐसी ही दो विभूतियां हैं. उनका व्यक्तित्व ऐसे प्रकाश स्तम्भ की तरह है, जो हर युग में नारी शक्ति को आगे बढ़ाने का मार्ग दिखाता रहेगा. आज से कुछ ही दिनों बाद, 3 जनवरी को हम सभी इन दोनों की जन्म जयंती मनाएंगे. विदेशी शासन के खिलाफ़ संघर्ष करने वाली देश की कई महान विभूतियों में से एक नाम रानी वेलु नाचियार का भी है. तमिलनाडु के मेरे भाई-बहन आज भी उन्हें वीरा मंगई यानी वीर नारी के नाम से याद करते हैं. अंग्रेजों के खिलाफ़ रानी वेलु नाचियार जिस बहादुरी से लड़ीं और जो पराक्रम दिखाया, वो बहुत ही प्रेरित करने वाला है.
  9. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर को लेकर पूरे देश में उत्साह, लोग अनेक तरीकों से अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं, नए ‘भजन’ रचे गए, कविताएं लिखी गयी हैं.
  10. प्रधानमंत्री ने चंद्रयान तीन की सफलता सहित साल 2023 में विभिन्न क्षेत्रों में देश को हासिल हुई उपलब्धियों का उल्लेख किया और देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दीं.
पीएम मोदी के मन की बात के कार्यक्रम का प्रसारण हर बार की तरह सुबह 11 बजे से किया जा रहा है। आप इसे बीजेपी के फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर देख सकते हैं। यही नहीं आप पीएम मोदी के भी सोशल मीडिया चैनलों पर भी इसका सीधा प्रसारण सुन सकते हैं। दूरदर्शन और रेडियो के जरिए भी आप मन की बात कार्यक्रम को सुन सकते हैं। पीएम मोदी अपने 108वें मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दीं और अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर और उसके प्राण प्रतिष्ठा का भी जिक्र किया।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

by UB India News
August 12, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- 'ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय...

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

by UB India News
August 12, 2026
0

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत हो चुकी है. ये दावा पाकिस्तान के पत्रकार ने किया...

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

by UB India News
August 12, 2026
0

लोकसभा की जांच समिति ने जस्टिस यशवंत वर्मा को दोषी ठहराया है। उनके सरकारी आवास से बिना हिसाब-किताब वाला कैश...

सरकार की छवि को युवा-केंद्रित बनाने की रणनीति है !

सरकार की छवि को युवा-केंद्रित बनाने की रणनीति है !

by UB India News
August 12, 2026
0

जंतर-मंतर पर हुए Gen-Z आंदोलन के बाद युवाओं और खासकर पहली बार वोट डालने वाले नए मतदाताओं को लेकर राजनीतिक...

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

by UB India News
August 12, 2026
0

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  (एनडीए) के सांसदों की मंगल बैठक 'वंदे मातरम' नारे के साथ शुरू हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र...

Next Post
कहीं प्रार्थना तो कहीं जश्न, अयोध्‍या से लाल चौक तक अलग अंदाज में हुआ नए साल का स्वागत

कहीं प्रार्थना तो कहीं जश्न, अयोध्‍या से लाल चौक तक अलग अंदाज में हुआ नए साल का स्वागत

नए साल के दिन ISRO की नई उड़ान, रचा इतिहास , लॉन्च किया XPoSat, ब्लैक होल का खोलेगा राज

नए साल के दिन ISRO की नई उड़ान, रचा इतिहास , लॉन्च किया XPoSat, ब्लैक होल का खोलेगा राज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend