ADVERTISEMENT
Wednesday, August 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

6 जनवरी को इस समय लक्ष्य पर पहुंचेगा आदित्य एल-1 उपग्रह

UB India News by UB India News
December 29, 2023
in अंतरिक्ष, खास खबर
0
चांद के बाद अब भारत का अगला लक्ष्य सूर्य, एक हफ्ते में लॉन्च होने वाला है मिशन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत का पहला सूर्य मिशन अब अपने लक्ष्य तक पहुंचने के अंतिम पड़ाव में है. इसरो का आदित्य एल-1 6 जनवरी को सूर्य के एल-1 पॉइंट में प्रवेश करेगा. इसी बीच भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने आदित्य एल-1 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि, भारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य एल1 छह जनवरी की शाम 4.00 बजे लैग्रेंज-1 पॉइंट पर हेलो ऑर्बिट कक्षा में प्रवेश कर जाएगा. इसरो प्रमुख ने कहा कि यान को कक्षा में प्रवेश कराने के लिए उपग्रह के इंजन को काफी सावधानी से चलाया जाएगा.

आदित्य एल-1 के सभी उपकरण कर रहे काम

RELATED POSTS

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

गुरुवार को आईआईटी बॉम्बे के वार्षिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी कार्यक्रम टेकफेस्ट 2023 में इसरो प्रमुख सोमनाथ ने इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आदित्य एल-1 ठीक से काम कर रहा है और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है. 6 जनवरी की शाम 4 बजे वह लैग्रेंज-1 बिंदु पर हैलो ऑर्बिट कक्षा में पहुंच जाएगा. बता दें कि एल1 पॉइंट वह स्थान है जहां पृथ्वी और सूर्य दोनों ग्रहों के गुरुत्वाकर्षण के बीच संतुलन रहता है यह बिंदु पृथ्वी से 15 लाख किमी दूर है. जो सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी का मात्र एक फीसदी है. इसरो प्रमुख एस.

सोमनाथ ने कहा कि सौर यान के सभी छह पेलोड की जांच कर ली गई है और ये ठीक से काम कर रहे हैं. सभी पैलोड से हमें डेटा प्राप्त हो रहा है. सोमवाथ ने कहा कि एल1 बिंदु पर पहुंचने के बाद आदित्य एल1 और सूर्य के बीच कोई परेशानी नहीं रहेगी. उन्होंने कहा कि उपग्रह के इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण जब तक काम करेंगे, तब तक वह सूरज को देखता रहेगा और उसका अध्ययन करता रहेगा. आदित्य एल-1 करीब अगले पांच साल तक काम करता रहेगा.

इसरो प्रमुख सोमनाथ ने उम्मीद जताई कि भारत के पहले सौर मिशन के अपने लक्ष्य तक पहुंचने के बाद सूर्य के वातावरण, इस पर आने वाले चुंबकीय तूफानों और पृथ्वी पर पड़ने वाले इसके असर के बारे में अध्ययन किया जाएगा. आदित्य एल-1 सूर्य के कोरोनल मास इजेक्शन के साथ अंतरग्रहीय चुंबकीय क्षेत्र जैसी अन्य घटनाओं की जानकारी भी हासिल करेगा. उपग्रह से भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के अन्य देशों को भी जरूरी जानकारियां मिलेंगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

by UB India News
August 12, 2026
0

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत हो चुकी है. ये दावा पाकिस्तान के पत्रकार ने किया...

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

by UB India News
August 12, 2026
0

लोकसभा की जांच समिति ने जस्टिस यशवंत वर्मा को दोषी ठहराया है। उनके सरकारी आवास से बिना हिसाब-किताब वाला कैश...

सरकार की छवि को युवा-केंद्रित बनाने की रणनीति है !

सरकार की छवि को युवा-केंद्रित बनाने की रणनीति है !

by UB India News
August 12, 2026
0

जंतर-मंतर पर हुए Gen-Z आंदोलन के बाद युवाओं और खासकर पहली बार वोट डालने वाले नए मतदाताओं को लेकर राजनीतिक...

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

by UB India News
August 12, 2026
0

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  (एनडीए) के सांसदों की मंगल बैठक 'वंदे मातरम' नारे के साथ शुरू हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र...

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

by UB India News
August 11, 2026
0

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों...

Next Post
5 साल की मासूमियत और देवत्व की झलक लिए राम लला गर्भगृह में होंगे विरजमान …..

5 साल की मासूमियत और देवत्व की झलक लिए राम लला गर्भगृह में होंगे विरजमान .....

राम मंदिर के उद्घाटन से पहले आज पीएम मोदी का अयोध्‍या दौरा

राम मंदिर के उद्घाटन से पहले आज पीएम मोदी का अयोध्‍या दौरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend