ADVERTISEMENT
Monday, August 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्रशांत किशोर ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, आंध्र में राजनीतिक हलचल तेज

UB India News by UB India News
December 24, 2023
in बिहार
0
प्रशांत किशोर ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, आंध्र में राजनीतिक हलचल तेज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने शनिवार को तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के चीफ एन चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की. मुलाकात का एजेंडा अभी साफ नहीं हो पाया है, लेकिन आंध्र की राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है. प्रशांत किशोर ने 2019 विधानसभा चुनाव में जगनमोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस के लिए रणनीति बनाई थी. रेड्डी की पार्टी ने इस चुनाव में प्रचंड जीत मिली थी. लेकिन अब प्रशांत ने रेड्डी के धुर-विरोधी चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की है, ऐसे में इसके कई मायने लगाए जा रहे हैं.

प्रशांत किशोर ने चंद्रबाबू नायडू के विजयवाड़ा स्थित उनके आवास पर उनसे मुलाकात की. किशोर ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताई. उन्होंने कहा, यह लंबे वक्त से पेंडिंग थी. हालांकि, नायडू के साथ किशोर की अचानक मुलाकात ने आंध्र प्रदेश में राजनीतिक हलचल बढ़ा दी. इस मुलाकात को लेकर सत्ताधारी वाईएसआर के नेताओं ने नायडू पर निशाना साधा. आंध्र प्रदेश में 2024 में ही विधानसभा चुनाव होने हैं. प्रशांत किशोर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ”मैं चंद्रबाबू नायडू से मिला. यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी, जो काफी समय से लंबित थी. मैंने उनसे कहा था कि मैं मिलने आऊंगा.”

RELATED POSTS

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

वाईएसआर ने साधा निशाना

आंध्र प्रदेश के सिंचाई मंत्री ए रामबाबू ने नायडू और प्रशांत किशोर के बीच मुलाकात पर तंज कसा. उन्होंने X (पहले ट्विटर) पर लिखा, जब (निर्माण) सामग्री ही खराब हो तो राजमिस्त्री क्या कर सकता है? इसी तरह उद्योग मंत्री जी. अमरनाथ ने कहा कि टीडीपी एक ऐसे व्यक्ति को घर ले आई, जिसके खिलाफ उन्होंने गंभीर आरोप लगाए थे. आवास मंत्री जोगी रमेश ने कहा कि नायडू पवन कल्याण के अलावा किशोर को भी लाए, लेकिन वे दोनों उनके लिए कुछ हासिल नहीं कर सकते. जोगी रमेश ने कहा, वे (पवन कल्याण और प्रशांत किशोर) चंद्रबाबू को हटा देंगे. राज्य की जनता 2019 में ही चंद्रबाबू नायडू को नकार चुकी है. वे टीडीपी के साथ-साथ जनसेना (पवन कल्याण की पार्टी) को भी उखाड़ने के लिए तैयार हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

by UB India News
August 17, 2026
0

जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर आज विधायक पद की शपथ लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार...

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

by UB India News
August 16, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने झाझा के न्यू बस स्टैंड के पास लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा...

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

by UB India News
August 16, 2026
0

जनसुराज पार्टी के संस्थापक और विधायक प्रशांत कुमार ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को सलाह दी है...

बंगाल में BJP की जीत में भी बिहार का फायदा?

ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत………….

by UB India News
August 16, 2026
0

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित किया। अपने भाषण में...

पटना अब पाटलिपुत्र से जाना जायेगा !……………………..

सवर्ण वोट बैंक को लुभाने में फिर से जुटी बीजेपी………

by UB India News
August 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हार के बाद बिहार में बीजेपी का चुनावी राजनीति का तरीका बदल गया है। ये चुनाव...

Next Post
मैं आपको लज्जित नहीं करना चाहता, लेकिन…

मैं आपको लज्जित नहीं करना चाहता, लेकिन…

लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा क्या होगा, मोहन यादव का UP-बिहार में मिलेगा फायदा ?

लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा क्या होगा, मोहन यादव का UP-बिहार में मिलेगा फायदा ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend