ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

फिर लौटा कोरोना, अलर्ट पर भारत, केरल में 1 दिन में 300 नए केस से मचा हड़ंकप

UB India News by UB India News
December 22, 2023
in खास खबर, स्वास्थ
0
केरल में सामने आया COVID-19 के सब वेरिएंट JN.1 का मामला
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कोरोना का नया सब-वैरिएंट JN.1 दुनिया के 40 देशों में फैल चुका है। भारत में अब तक इसके 21 केस आ चुके हैं। इनमें गोवा में 19 और केरल-महाराष्ट्र में 1-1 मामला आया है।

नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने बुधवार को बताया कि पिछले दो हफ्ते के दौरान भारत में कोरोना से 16 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, इनमें अधिकतर लोग डायबिटीज और हार्ट प्रॉब्लम जैसी दूसरी बीमारियों से भी जूझ रहे थे।

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

केंद्र के मुताबिक, देशभर में कोरोना के करीब 2300 एक्टिव मामले हैं। इनमें 91- 92% लोग घरों में ही इलाज करवा रहे हैं। नए वैरिएंट वाले मरीजों में वायरस के लक्षण काफी हल्के हैं। हालांकि, घबराने वाली कोई बात नहीं है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने JN.1 को ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ में शामिल किया है। WHO ने बताया कि अभी तक का विश्लेषण कहता है कि मौजूदा वैक्सीन JN.1 वैरिएंट पर पूरी तरह से कारगर है। इससे लोगों को ज्यादा खतरा नहीं है।

हालांकि, WHO ने सावधानी के तौर पर एडवाइजरी जारी की है। इसमें लोगों को भीड़ वाले, बंद या दूषित हवा वाले इलाकों में मास्क पहनने की सलाह दी गई है। साथ ही आवश्यक दूरी बनाने को भी कहा गया है।

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट की एंट्री से देश में हड़कंप मचा हुआ है. सबसे ज्यादा केरल में स्थिति गंभीर होती जा रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 300 नए मामले सामने आए हैं. साथ ही 3 संक्रमितों की मौत भी हो गई. देश में फिलहाल कोरोना के 2669 एक्टिव केस हैं. जिसमें से अकेले केरल में 2341 मामले सक्रिय हैं. वहीं राजधानी दिल्ली में 3, गोवा में 19, गुजरात में 23, कर्नाटक में 92, महाराष्ट्र में 45, मध्य प्रदेश में 3, पंजाब में 6, पुडुचेरी में 22, तमिलनाडु में 89, तेलंगाना में 14, उत्तर प्रदेश में 3, राजस्थान में 2 और असम में 1 मामला एक्टिव है. आज राजस्थान के जयपुर में कोरोना के 2 नए मामले सामने आए हैं.

कोरोनोवायरस संक्रमण में लगातार वृद्धि के बीच, देश भर में अब तक कोरोना वायरस के सब-वेरिएंट JN.1 के 21 मामलों का पता चला है. नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वीके पॉल ने बुधवार को कहा, ‘घबराने की कोई जरूरत नहीं है. इनमें से 19 मामले गोवा में और एक-एक मामला केरल और महाराष्ट्र में सामने आया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, केरल, महाराष्ट्र, झारखंड और कर्नाटक सहित राज्यों में कोविड सकारात्मकता दर में वृद्धि हुई है और राज्यों से निगरानी बढ़ाने को कहा गया है.

जैसा कि भारत में कोविड के ​​​​मामलों में वृद्धि देखी जा रही है, दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के अधिकारी सतर्क हैं. डॉक्टर इस नए वेरिएंट को लेकर सतर्क रहने की सलाह देते हैं और इस बात पर जोर देते हैं कि घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि सावधानियां बढ़ानी चाहिए. सफदरजंग अस्पताल में पल्मोनरी मेडिसिन के प्रमुख डॉ. रोहित कुमार ने बुधवार को कहा, “हम हाई अलर्ट पर हैं, कोविड ​​​​परीक्षण कर रहे हैं और जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए सैंपल भेज रहे हैं.”

केंद्र के निर्देश- सभी जिले टेस्ट करें
केंद्र सरकार ने राज्यों की दी एडवाइजरी में कहा है कि सभी जिले कोविड टेस्ट करें। पॉजिटिव सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए लैब भेजें। मॉक ड्रिल करके समय-समय पर तैयारियों का जायजा लें।

कर्नाटक के पड़ोसी राज्य केरल और तमिलनाडु में कोविड-19 के नए वैरिएंट JN.1 के मामले बढ़ने के कारण वहां भी एडवाइजरी जारी की गई।

60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों, किडनी, हृदय, लिवर जैसी बीमारियों से पीड़ित लोगों, गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली मांओं को बाहर जाने पर अनिवार्य रूप से मास्क पहनने की सलाह दी गई है।

केंद्र के निर्देशों के अनुसार, अभी ज्यादा घबराने या तुरंत प्रतिबंध लगाकर सीमा पर (केरल, तमिलनाडु राज्यों) निगरानी बढ़ाने की जरूरत नहीं है। हालांकि, केरल और तमिलनाडु से लगे सभी सीमावर्ती जिलों को सतर्कता बरतनी चाहिए। क्रिसमस और नए साल के जश्न के दौरान लोगों को खास तौर पर सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

भारत में कहां से आया JN.1 वैरिएंट ?
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल के मुताबिक 8 दिसंबर को केरल के तिरुवनंतपुरम में सबसे पहला JN.1 वैरिएंट सामने आया था। 79 साल की एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। महिला में इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी के हल्के लक्षण थे। हालांकि, बाद में वह ठीक हो गई।

कोविड के सब-वैरिएंट JN.1 की पहचान पहली बार यूरोपीय देश लक्जमबर्ग में हुई। यहां से यह तमाम देशों में फैलना शुरू हो गया। यह सब-वैरिएंट पिरोलो वैरिएंट (बीए.2.86) से जुड़ा हुआ है। इसे इंसानी शरीर की इम्यूनिटी के खिलाफ खतरनाक बताया जा रहा है। यही वजह है कि नए सब-वैरिएंट को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

Next Post
संसद पर हमले की 22वीं बरसी पर भारी सुरक्षा चूक, दो युवक विजिटर गैलरी से लोकसभा में कूदे, दोनों के पास गैस कनस्तर थे

संसद की सुरक्षा सेंध मामले में कर्नाटक पुलिस के पूर्व अधिकारी के बेटे को हिरासत में लिया गया

स्टॉक मार्केट क्रैश! सेंसेक्स 796 अंक टूटा, निवेशकों के 3 लाख करोड़ स्वाहा

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट:सेंसेक्स 414 अंक गिरकर 69,920 पर खुला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend