ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट:सेंसेक्स 414 अंक गिरकर 69,920 पर खुला

UB India News by UB India News
December 21, 2023
in खास खबर, शेयर बाज़ार
0
स्टॉक मार्केट क्रैश! सेंसेक्स 796 अंक टूटा, निवेशकों के 3 लाख करोड़ स्वाहा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

घरेलू शेयर बाजार आज गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट की राह पर हैं. दुनिया भर के बाजारों पर दबाव बना हुआ है, जिसके चलते दोनों प्रमुख सूचकांकों बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी ने रेड जोन में कारोबार की शुरुआत की. दिन के कारोबार में बाजार के नुकसान में ही रहने की आशंका है.

इस तरह हुई आज की शुरुआत

घरेलू बाजार की गिरावट के संकेत पहले से ही मिल रहे थे. प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स करीब 600 अंक लुढ़ककर 70 हजार अंक के स्तर से नीचे आया हुआ था. वहीं निफ्टी 115 अंक से ज्यादा डाउन होकर 21,030 अंक के पास आ चुका था. गिफ्टी सिटी में निफ्टी का वायदा करीब 30 अंक गिरकर 21,140 अंक के करीब कारोबार कर रहा था. सुबह 9:15 बजे जब कारोबार की शुरुआत हुई तो सेंसेक्स और निफ्टी 0.70 फीसदी तक गिरे हुए थे.

RELATED POSTS

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

शुरुआती कुछ मिनटों के कारोबार में घरेलू बाजार ने हल्की रिकवरी दिखाई और नुकसान का फासला कुछ कम हुआ. सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स का नुकसान कम होकर 300 अंक से नीचे आ चुका था. यह इंडेक्स करीब 290 अंक के नुकसान के साथ 70,215 अंक के पास कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी करीब 85 अंक के घाटे में 21,060 अंक के पास था.

लुढ़क गए अमेरिकी बाजार

वैश्विक बाजारों पर लगातार प्रेशर बना हुआ है. बुधवार को अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट देखी गई. डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1.27 फीसदी गिरकर 37,100 अंक से नीचे लुढ़क गया. एसएंडपी 500 में 1.47 फीसदी की गिरावट आई. यह दो महीने में इस इंडेक्स के लिए सबसे खराब दिन साबित हुआ. टेक फोकस्ड नास्डैक 1.5 फीसदी गिर गया.

 

आज अमेरिका में जीडीपी और महंगाई के आंकड़े जारी होने वाले हैं.

एशियाई बाजारों का बुरा हाल

उसके बाद गुरुवार को एशियाई बाजार भी नुकसान में कारोबार कर रहे हैं. जापान का निक्की 1.31 फीसदी, जबकि टॉपिक्स 1.18 फीसदी गिरा हुआ है. दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.36 फीसदी और कोस्डैक 0.20 फीसदी डाउन है. ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी एएसएक्स 200 में 0.57 फीसदी की गिरावट है. हांगकांग के हंगसेंग का वायदा नुकसान के साथ शुरुआत के संकेत दे रहा है.

कल बाजार में आई ऐसी गिरावट

घरेलू बाजार की बात करें तो बुधवार को दोनों सूचकांकों में भारी गिरावट आई. बुधवार के कारोबार में पहले सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर को छुआ, लेकिन बाद में औंधे मुंह गिर गए. बीएसई सेंसेक्स 930.88 अंक यानी 1.30 फीसदी टूटकर 70,506.31 पर बंद हुआ. इसी एनएसई का निफ्टी 302.95 अंक यानी 1.41 फीसदी गिरकर 21,150.15 अंक पर रहा.

शुरुआती कारोबार में बड़े शेयर

शुरुआती कारोबार में लगभग सारे बड़े शेयर डाउन थे. शुरुआती सेशन में सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर करीब 1 फीसदी मजबूत था. एचडीएफसी बैंक लगभग फ्लैट था, जबकि बाकी के 28 शेयर रेड जोन में ट्रेड कर रहे थे. टेक महिंद्रा सबसे ज्यादा नुकसान में था. एलएंडटी, मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक, आईटीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, पावरग्रिड कॉरपोरेशन, महिंदा एंड महिंद्रा जैसे शेयर 1-1 फीसदी से ज्यादा टूटे हुए थे.

आज इनोवा कैपटैब लिमिटेड का IPO हुआ ओपन
इनोवा कैपटैब लिमिटेड का IPO 21 दिसंबर को खुल चुका है, जो 26 दिसंबर को बंद होगा। 29 दिसंबर को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगा। इश्यू का प्राइस बैंड ₹426-₹448 है। ₹570 करोड़ जुटाने के लिए कंपनी ये IPO लाई है। 2005 में बनी कंपनी इनोवा कैपटैब लिमिटेड एक फार्मास्युटिकल कंपनी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

Next Post
BJP के खिलाफ क्या है विपक्षी सीटों का ममता फॉर्मूला………

अखिलेश-मायावती को फंसाया, केजरीवाल को उलझाया, नीतीश भी आउट, किसका है पूरा यह खेल ......

फ़र्ज़ी दस्तावेज़ों पर SIM खरीदी तो होगी 3 साल की जेल, नया कानून लोकसभा में पास होने के बाद आज राज्यसभा में होगा पेश

फ़र्ज़ी दस्तावेज़ों पर SIM खरीदी तो होगी 3 साल की जेल, नया कानून लोकसभा में पास होने के बाद आज राज्यसभा में होगा पेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend