ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

केरल में 24 घंटे में 292 मरीज, 3 की मौत , स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने की हाईलेवल मीटिंग

UB India News by UB India News
December 21, 2023
in खास खबर, स्वास्थ
0
केरल में 24 घंटे में 292 मरीज, 3 की मौत , स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने की हाईलेवल मीटिंग
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दुनिया भर में लाखों लोगों को मौत की नींद सुला देने वाली कोरोना महामारी से एक बार फिर देश में चिंता बढ़ने लगी है. इसकी वजह है कि कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं और लोगों की मौत भी होने लगी है.

बुधवार (20 दिसंबर) को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में  कोरोना के 341 नए मामले सामने आए हैं जिनमें से अकेले केरल में 292 लोग संक्रमित हुए हैं. केरल में ही इसलिए 24 घंटे के दौरान 3 मरीजों की मौत हो गई जिसकी वजह से चिंता बढ़ रही है.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

इन राज्यों में भी बढ़ रही चिंता
बुधवार सुबह 8:00 बजे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अपडेटेड आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक मरीज केरल में दर्ज किए गए हैं. यहां 292 लोग पॉजिटिव हुए हैं जबकि तमिलनाडु में 13, महाराष्ट्र में 11, कर्नाटक में 9, तेलंगाना और पुद्दुचेरी में 4, दिल्ली और गुजरात में 3 तथा पंजाब और गोवा में एक-एक मामले दर्ज किए गए हैं.

केरल में बढ़ रही चिंता
कोरोना संक्रमण को लेकर सबसे अधिक केरल में चिंता बढ़ रही है. राज्य में हुई तीन मौतों के साथ, तीन साल पहले संक्रमण शुरू होने के बाद ​​केल में मरने वाले लोगों की कुल संख्या 72 हजार 56 तक पहुंच गई है. केरल में हाल ही में कोरोना वायरस के नए सब-वेरिएंट जेएन.1 का पता चला था. इसकी वजह से पड़ोसी राज्यों कर्नाटक, तमिलनाडु, गोवा में भी सतर्कता बरती जा रही है. केंद्र सरकार ने राज्यों को किसी भी तरह के हालात से निपटने के लिए तैयार रहने की नसीहत दी है.

देश भर में अभी कितने हैं कोरोना मरीज
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में संक्रमण से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4.4 करोड़ (4,44,70,346) हो गई. कोविड से नेशनल रिकवरी रेट 98.81 प्रतिशत है. राहत वाली बात यह है कि फिलहाल मृत्यु दर केवल 1.18 फीसदी है. देश भर में अब तक कुल 5 लाक 33 रजार 321 लोगों की मौत हुई है. अभी भी पूरे देश में 2311 लोग अस्पतालों में इलाजरत हैं. वही कोरोना रोधी टीके की 220 करोड़ 67 लाख 77 हजार 81 खुराक दी जा चुकी हैं.

‘कोरोना के लेकर सतर्क रहें, घबराने की जरूरत नहीं’, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों की एक उच्च स्तरीय बैठक हुई जिसमें कोरोना के नए वैरिएंट के संक्रमण के खतरे और उससे निपटने की तैयारियों पर चर्चा हुई। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इस बैठक में कहा कि हमें सतर्क रहने की जरूरत है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।  उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य को मिलकर एक संपूर्ण सरकार के अप्रोच से काम करने की जरूरत है। अस्पतालों को तैयारियों की मॉक ड्रिल करनी होगी और कोविड की निगरानी बढ़ानी होगी। साथ ही लोगों के साथ प्रभावी कम्यूनिकेशन भी रखना होगा ताकि समय रहते संक्रमण पर काबू पाया जा सके और प्रभावितों को सही इलाज मुहैया हो।

तैयारियों में किसी तरह की ढिलाई नहीं

मनसुख मंडाविया ने कहा कि हर तीन महीने में एक बार सभी अस्पताल कोविड की तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल करें। मैं सभी राज्यों को केंद्र की ओर से पूरी सहायता का भरोसा देता हूं। हमारी तैयारियों में किसी तरह की ढिलाई नहीं होनी चाहिए। स्वास्थ्य का मामला कोई राजनीति का क्षेत्र नहीं है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय हर सहायता के लिए उपलब्ध है।

मंगलवार को 288 नए मामले सामने आए

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यों से यह सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया कि सर्दियों के मौसम में ठंड की स्थिति और आने वाले त्योहारी सीजन को देखते हुए हर तरह के बचाव के उपाय अपनाए जाएं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 288 नए मामले सामने आए। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1,970 हो गई है। वहीं केरल में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 115 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में कोविड-19 के कुल उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,749 हो गई।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
लालू यादव के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी दिल्ली रवाना, बिहार में बढ़ी सियासी हलचल , क्या कुछ नया होने वाला है!

दोराहे पर JDU, जाएं तो जाएं कहां... इंडी अलायंस ने नीतीश को नहीं दी तवज्जो, NDA में भी वापसी के सारे रास्ते अब बंद!

राहुल, ममता, नीतीश को छोड़ कैसे खड़गे बने PM Face के प्रबल दावेदार, जानें 3 बड़े कारण

राहुल, ममता, नीतीश को छोड़ कैसे खड़गे बने PM Face के प्रबल दावेदार, जानें 3 बड़े कारण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend