ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दोराहे पर JDU, जाएं तो जाएं कहां… इंडी अलायंस ने नीतीश को नहीं दी तवज्जो, NDA में भी वापसी के सारे रास्ते अब बंद!

UB India News by UB India News
December 20, 2023
in खास खबर, जदयू, पटना
0
लालू यादव के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी दिल्ली रवाना, बिहार में बढ़ी सियासी हलचल , क्या कुछ नया होने वाला है!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के सीएम नीतीश कुमार का पाला पहली बार देश के धुरंधर राजनीतिक खिलाड़ियों से पड़ा है। अभी तक उनका जादू बिहार में लोगों के सिर चढ़ कर बोलता रहा है। बिहार में नीतीश कुमार का व्यक्तित्व एक ऐसे राजनीतिज्ञ का बन गया है, जिनकी तरह फिलहाल कोई नहीं दिखता। विपक्षी दलों के गठजोड़ से बनी इंडी अलायंस में नीतीश को वैसी तरजीह या भूमिका नहीं मिली, जिसके वे हकदार थे। पीएम और कन्वेनर की रेस से वे खुद क्या बाहर हुए, इंडी अलायंस के सहयोगी दलों ने भी उन्हें इस मामले में बाहर का रास्ता दिखा दिया।

आरजेडी ने दिखाया था पीएम का सपना
साल 2022 में नीतीश कुमार ने एनडीए से अलग होकर महागठबंधन के साथ जाना पसंद किया। इसके पीछे उनकी पहली मंशा यह थी कि सीएम की कुर्सी सलामत रहे। ठीक इसके समानांतर एक और चर्चा भीतर ही भीतर जोर पकड़ रही थी कि बिहार में महागठबंधन की तर्ज पर नीतीश कुमार देश भर के विपक्षी दलों का अलायंस बनाने के प्रयास में लगेंगे। उन्हें यह टास्क सरकार में सहयोगी सबसे बड़ी पार्टी आरजेडी ने ही दिया था। तब आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष और लालू यादव के बेहद करीबी जगदानंद सिंह ने कहा था कि लालू जी ने नीतीश को जीत का टीका लगा दिया है। लालू का जिन्हें आशीर्वाद मिलता है, वह पीएम बन ही जाता है। जगदानंद ने तब इंद्र कुमार गुजराल और एचडी देवेगौड़ा जैसे कुछ नाम भी गिनाए थे। उनका दावा था कि लालू की मदद से ही वे पीएम बन पाए। इसलिए नीतीश जी का पीएम बनना अब पक्का है।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

विपक्षी एकता के लिए सक्रिए हुए नीतीश
नीतीश कुमार ने आरजेडी के दिए टास्क के मुताबिक सबसे पहले कांग्रेस की तत्कालीन अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने का समय मांगा। सोनिया ने कोई रेस्पांस नहीं दिया तो नीतीश ने लालू प्रसाद यादव का सहारा लिया। लालू की मदद से नीतीश की मुलाकात सोनिया गांधी से तो हुई, लेकिन कोई ठोस बात सामने नहीं आई। बड़े नेताओं की मुलाकातों की तस्वीरें अक्सर मीडिया में छपती रही हैं, लेकिन सोनिया-नीतीश मुलाकात की कोई तस्वीर बाहर नहीं आई। नीतीश खामोश हो गए, लेकिन आरजेडी के दिखाए पीएम के सपने ने उन्हें चौन से बैठने नहीं दिया। कई मौकों पर नीतीश ने सार्वजनिक मंचों पर इस बात पर चिंता जाहिर की कि कांग्रेस विपक्षी एकता की बात आगे बढ़ाने में अब और देर न करे।

खरगे से मीटिंग के बाद नीतीश हुए रेस
इस साल जब नीतीश कुमार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का फोन आया तो उनकी सक्रियता एक बार फिर बढ़ गई। आनन-फानन में वे दिल्ली गए और खरगे-राहुल से विपक्षी एकता का सूत्र समझ कर उत्साह से लौटे। कांग्रेस के दोनों आला नेताओं ने नीतीश को ही विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने का टास्क दे दिया। नीतीश रेस हुए और उन्होंने ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, शरद पवार, उद्धव ठाकरे, अरविंद केजरीवाल, हेमंत सोरेन और नवीन पटनायक जैसे नेताओं से मुलाकात के लिए उनके गृह राज्यों का दौरा किया। नवीन पटनायक ने तो पहले ही दिन पल्ला झाड़ लिया था, लेकिन बाकी ने साथ आने पर हामी भर दी।

नीतीश को पहली ही बैठक में लगा झटका
मेल-मुलाकातों के बाद ममता बनर्जी का सुझाव मानते हुए नीतीश कुमार ने विपक्षी दलों की पहली बैठक पटना में रखी। बैठक में दर्जन भर से ज्यादा विपक्षी दलों के नेता जुटे। नीतीश ने यहां अपनी सांगठनिक क्षमता का परिचय दिया। ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव जैसे कांग्रेस विरोधी नेताओं को एक मंच पर लाने में नीतीश को कामयाबी मिल गई। बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा राहुल गांधी ने भी शिरकत की। इतना करने के बावजूद नीतीश कुमार को पहला झटका भी उसी बैठक में लगा, जब राहुल गांधी के दूल्हा बनने और विपक्षी नेताओं को बराती बनने की बात कह कर लालू यादव ने विपक्षी एकता की कमान कांग्रेस के हाथ में जाने का संकेत दे दिया।

पहली बैठक से ही गच्चा खाते रहे नीतीश
नीतीश कुमार की सारी मेहनत पर पानी फिर गया। नीतीश का मजमा लालू और राहुल ने लूट लिया। सियासी हल्के में यह बात खूब चर्चा में रही कि नीतीश कुमार को विपक्षी गठबंधन का संयोजक बनाया जा सकता है। पहली बैठक में तो इसकी चर्चा ही नहीं हुई और बाद की बैठकों में भी संयोजक बनाने की बात नहीं उठी। लालू यादव ने खुद ही कह दिया कि संयोजक बनाने की जरूरत ही क्या है। कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी गठबंधन चुनाव लड़ेगा। बेंगलुरू में हुई विपक्षी दलों की दूसरी बैठक में नीतीश की ऐसी फजीहत हुई कि साझा प्रेस कांन्फ्रेंस में शामिल हुए बगैर समय की कमी बता कर वे निकल गए। सच कहें तो उनके पास समय की कमी थी ही नहीं, क्योंकि वे चार्टर्ड प्लेन से गए थे।

पीएम के लिए खरगे का नाम आने से खफा
दिल्ली में 19 दिसंबर को हुई विपक्षी गठबंधन की चौथी बैठक में नीतीश कुमार गए तो उम्मीदों के साथ, लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। हालिया विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की पराजय से सबको यही लगता था कि कांग्रेस अब बैकफुट पर आ गई है। नेतृत्व की जिम्मेवारी अब दूसरे किसी को सौंपी जा सकती है। नीतीश ने चूंकि शुरुआत की थी, इसलिए कई लोगों को पक्का भरोसा था कि नीतीश की लॉटरी लग जाएगी। पर, ममता ने खरगे के नाम का प्रस्ताव पीएम पद के लिए कर दिया। संयोजक पर तो कोई बात ही नहीं हुई। इसका कैसा असर नीतीश कुमार पर हुआ होगा, इसकी सिर्फ कल्पना ही की जा सकती है। उनकी नाराजगी इससे भी समझी जा सकती है कि उन्होंने साझा प्रेस कांफ्रेस में शामिल हुए बगैर पटना का रुख कर लिया। लालू और उनके बेटे तेजस्वी भी नीतीश के साथ ही निकल गए।

नीतीश के साथ लालू को भी लगा झटका
ऐसा नहीं है कि नीतीश को गठबंधन में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेवारी न मिलने से सिर्फ वे ही नाराज हैं। नाराजगी तो सबसे अधिक लालू यादव की भी है। लालू ने सपना देखा था कि नीतीश इसी बहाने अगर राष्ट्रीय राजनीति में चले जाते हैं तो बिहार में सीएम की कुर्सी उनके बेटे तेजस्वी यादव को मिल जाएगी। नीतीश और लालू की नाराजगी क्या गुल खिलाएगी, यह तो समय बताएगा, लेकिन जिस तरह कांग्रेस ने 300 सीटों पर लड़ने का प्लान बनाया है, अगर उतनी सीटों पर विपक्षी दलों में रजामंदी नहीं हुई तो इंडी अलायंस के बिखरने की एनडीए की भविष्यवाणी के सच साबित होने में देर भी नहीं लगेगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
राहुल, ममता, नीतीश को छोड़ कैसे खड़गे बने PM Face के प्रबल दावेदार, जानें 3 बड़े कारण

राहुल, ममता, नीतीश को छोड़ कैसे खड़गे बने PM Face के प्रबल दावेदार, जानें 3 बड़े कारण

‘ब्रह्मांड की कोई ताकत जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 की वापसी नहीं करा सकती…………

पन्नू की अमेरिका में हत्या की साजिश पर पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सबूत मिले तो करेंगे जांच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend