ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मिमिक्री एक आर्ट है, पीएम ने भी किया इसे’, राज्यसभा के सभापति धनखड़ मामले पर कल्याण बनर्जी की सफाई

UB India News by UB India News
December 21, 2023
in खास खबर
0
मिमिक्री एक आर्ट है, पीएम ने भी किया इसे’, राज्यसभा के सभापति धनखड़ मामले पर कल्याण बनर्जी की सफाई
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री कर विवादों में घिरे तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद कल्याण बनर्जी ने बुधवार (20 दिसंबर) को सफाई दी है. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “मेरा किसी को ठेस पहुंचाने का इरादा कभी नहीं था. धनखड़ साहब मुझसे बहुत वरिष्ठ हैं. मुझे नहीं पता कि उन्होंने इसे अपने ऊपर क्यों लिया है.”

कल्याण बनर्जी ने इस मामले में मिमिक्री को अपनी कला बताते हुए कहा कि PM नरेंद्र मोदी ने भी पहले ऐसा ही संसद में किया है. उन्होंने यह भी कहा कि वह जगदीप धनखड़ का बहुत सम्मान करते हैं.

RELATED POSTS

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

‘मिमिक्री तो एक कला है..’

अपनी मिमिक्री के जरिए जगदीप धनकड़ का मखौल बनाने का बचाव करते हुए बनर्जी ने पीएम नरेंद्र मोदी का भी नाम घसीटा. उन्होंने कहा, ” मिमिक्री तो एक कला है. इसे किसी के अपमान से जोड़कर नहीं देखना चाहिए. पीएम मोदी ने भी लोकसभा में मिमिक्री की थी. मैं इसका वीडियो भी दिखा सकता हूं.” बनर्जी ने कहा, “2014 और 2019 में पीएम मोदी ने ऐसा किया था. मेरे मामले को इतना गंभीर क्यों लिया गया?”

‘धनखड़ का बहुत सम्मान करता हूं’

कल्याण बनर्जी ने संसद भवन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सभापति धनखड़ और वो दोनों ही वकालत के पेशे से जुड़े हैं. उन्होंने कहा, “धनखड़ साहब वकालत के पेशे में मेरे सीनियर हैं. मैं धनखड़ की काफी इज्जत करता हूं. मेरा इरादा किसी को दुख पहुंचाने का नहीं था. पता नहीं क्यों वो अपने ऊपर ले रहे हैं.”

इसके बाद एक बार फिर इशारे इशारे में तंज कसते हुए उन्होंने कहा, “मेरा सवाल यह है कि अगर उन्होंने इसे अपने ऊपर ले लिया है तो क्या वे राज्यसभा में इस तरह का व्यवहार करते हैं?”

दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस

बता दें कि राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री पर चौतरफा फंसे टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है. डिफेंस कॉलोनी थाने में अभिषेक गौतम नाम के एक वकील ने शिकायत दर्ज कराई है. अभिषेक ने अपनी शिकायत में उपराष्ट्रपति के अपमान का दावा कर तृणमूल सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. यही नहीं बनर्जी की इस हरकत की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आलोचना की थी. यहां तक कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी ने भी देश के उपराष्ट्रपति के साथ हुई इस हरकत की निंदा की है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

Next Post
सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंट दिया

सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंट दिया

केरल में 24 घंटे में 292 मरीज, 3 की मौत , स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने की हाईलेवल मीटिंग

केरल में 24 घंटे में 292 मरीज, 3 की मौत , स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने की हाईलेवल मीटिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend