ADVERTISEMENT
Wednesday, August 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

वाराणसी में CM नीतीश कुमार की रैली रद्द, BJP-JDU आमने-सामने

UB India News by UB India News
December 17, 2023
in पटना, बिहार
0
वाराणसी में CM नीतीश कुमार की रैली रद्द, BJP-JDU आमने-सामने
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को जनता दल (यूनाइटेड) के उस दावे को खारिज कर दिया कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में प्रस्तावित रैली की अनुमति नहीं दी.

पार्टी ने साथ ही यह दावा भी किया कि JDU ने कुमार की रैली को इसलिए रद्द कर दिया क्योंकि उसे यह महसूस हो गया था कि यह कार्यक्रम ‘फ्लॉप शो’ साबित होगा.

RELATED POSTS

सरकारी स्कूलों में 16 अगस्त से शुरू हो रही JEE-NEET की फ्री कोचिंग…..

बिहार वालों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! सिर्फ ₹2 में इलाज

JDU ने एक दिन पहले दावा किया था कि उत्तर प्रदेश के रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में 24 दिसंबर को होने वाली नीतीश कुमार की रैली को रद्द कर दिया गया क्योंकि स्थानीय अधिकारियों ने इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया था. रोहनिया विधानसभा सीट प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के अंतर्गत आती है.

‘यह इलाका अपना दल और BJP का गढ़’
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा, ‘‘उन्होंने खुद ही रैली रद्द कर दी क्योंकि उन्हें लगा कि लोग कम संख्या में आएंगे और यह एक फ्लॉप शो होने जा रहा है. ऐसा इसलिए है क्योंकि यह इलाका अपना दल और BJP का गढ़ है.’

रोहनिया वाराणसी का पटेल बहुल विधानसभा क्षेत्र है और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल इसी समुदाय से हैं. वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के घटक दल अपना दल (एस) की अध्यक्ष भी हैं.

JDU नेता और बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार को बताया था कि कुमार की रैली रद्द करनी पड़ी क्योंकि वाराणसी के रोहनिया में जगतपुर इंटर कॉलेज प्रशासन ने स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकार के दबाव के कारण इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया.

JDU खुद ही रैली रद्द कर दी- BJP
मोदी ने कहा, ‘‘मैंने इंटर कॉलेज के चेयरमैन अजय सिंह से बात की. उन्होंने बताया कि परिसर की चारदीवारी का निर्माण चल रहा है और यही कारण है कि परिसर में कार्यक्रम की अनुमति देने में कठिनाई हो रही है.’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके बाद न तो वे फिर वहां गए और न ही उन्होंने कोई आवेदन दिया… मैंने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से बात की और पाया कि उन्हें (अधिकारियों को) इसके बारे में पता भी नहीं था. रैली आयोजित करने के लिए जगह मांगने के लिए किसी ने उनसे संपर्क ही नहीं किया.’

राज्यसभा सदस्य ने दावा किया कि उन्होंने JDU खुद ही रैली रद्द कर दी.

उन्होंने कहा, ‘‘क्योंकि उन्हें एहसास हो गया था कि यह एक फ्लॉप शो होगा. मैं जद(यू) नेताओं को चुनौती देता हूं कि यदि उन्होंने आवेदन दिया है तो वे उसकी एक प्रति दिखाएं.’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सरकारी स्कूलों में 16 अगस्त से शुरू हो रही JEE-NEET की फ्री कोचिंग…..

सरकारी स्कूलों में 16 अगस्त से शुरू हो रही JEE-NEET की फ्री कोचिंग…..

by UB India News
August 12, 2026
0

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए अब जेईई और नीट की तैयारी का रास्ता...

बिहार वालों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! सिर्फ ₹2 में इलाज

बिहार वालों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! सिर्फ ₹2 में इलाज

by UB India News
August 12, 2026
0

बिहार के शहरी इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा कदम उठाया...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

हमको घर-बर नहीं चाहिए, वो बांकीपुर की जनता के लिए…….

by UB India News
August 12, 2026
0

बांकीपुर विधासभा उपचुनाव जीतकर विधायक बने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर इन दिनों जनता से किए वादे और नए-नए...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की आज अहम बैठक

by UB India News
August 12, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज शाम 5 बजे बिहार कैबिनेट की अहम बैठक होगी। मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल...

शराबबंदी कानून को लेकर NCAER की रिपोर्ट सामने आने के बाद सियासी बयानबाजी तेज………….

शराबबंदी कानून को लेकर NCAER की रिपोर्ट सामने आने के बाद सियासी बयानबाजी तेज………….

by UB India News
August 12, 2026
0

बिहार में शराबबंदी को लेकर राष्ट्रीय आर्थिक अनुसंधान परिषद यानी NCAER की रिपोर्ट सामने आने के बाद राजनीतिक बहस तेज...

Next Post
मेरे माता-पिता सीएम रहे हैं चाहता तो डिग्री ले लेता:तेजस्वी

मेरे माता-पिता सीएम रहे हैं चाहता तो डिग्री ले लेता:तेजस्वी

ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड में CBI की चार्जशीट में नया खुलासा

ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड में CBI की चार्जशीट में नया खुलासा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend