ADVERTISEMENT
Wednesday, August 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मेरे माता-पिता सीएम रहे हैं चाहता तो डिग्री ले लेता:तेजस्वी

UB India News by UB India News
December 17, 2023
in पटना, राजद
0
मेरे माता-पिता सीएम रहे हैं चाहता तो डिग्री ले लेता:तेजस्वी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि उनके माता और पिता दोनों ही बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वो चाहते तो गलत तरीके से डिग्री ले सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। तेजस्वी शनिवार को संत माइकल हाई स्कूल के ऐनुअल स्पोर्ट्स डे के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब पुरानी वाली कहावत- पढ़ोगे, लिखोगे तो बनोगे नवाब और खेलोगे, कूदोगे तो बनोगे खराब। अब यह नहीं चलेगी। अब स्पोर्ट्स का जमाना है। बच्चों को मैदान में जाकर खेलना चाहिए। सिर्फ गैजेट्स में व्यस्त नहीं रहना चाहिए।

RELATED POSTS

सरकारी स्कूलों में 16 अगस्त से शुरू हो रही JEE-NEET की फ्री कोचिंग…..

बिहार वालों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! सिर्फ ₹2 में इलाज

डिप्टी सीएम ने कहा- हम ये नहीं कह रहे कि पढ़ाई नहीं करनी चाहिए। पढ़ाई करनी चाहिए और डिग्री भी लेनी चाहिए। मेरे माता-पिता दोनों सीएम रहे हैं। चाहते तो डिग्री हम भी ले ही लेते, लेकिन नहीं ली। हालांकि, देश में आज कई लोगों के पास फर्जी डिग्रियां है।

संत माइकल हाई स्कूल के कार्यक्रम में शामिल हुए तेजस्वी यादव।
संत माइकल हाई स्कूल के कार्यक्रम में शामिल हुए तेजस्वी यादव।

देश में बड़ी समस्या बेरोजगारी है

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा कि जो मेडल लाएगा, वह नौकरी पाएगा। आजकल डिग्री रहती है, लेकिन नौकरी नहीं मिलती है। हमारी सोसाइटी की बड़ी समस्या बेरोजगारी है। हमारी सरकार इसे दूर करने में लगी है।

उन्होंने कहा कि 81 खिलाड़ियों को हम अफसर बनाने जा रहे हैं। जल्द ही उन्हें हम जॉइनिंग लेटर देंगे। खेल का माहौल हर स्कूल में दिखना चाहिए। ग्रामीण इलाकों में भी ये माहौल बने। एक लाख 22 हजार शिक्षकों को एक दिन में हमारी सरकार ने नियुक्ति पत्र दिया है। पूरे देश में ऐसा किसी राज्य की सरकार में नहीं हुआ है।

छात्रों को सम्मानित करते हुए तेजस्वी।
छात्रों को सम्मानित करते हुए तेजस्वी।

विपक्ष लगातार उठाते रहे हैं सवाल

दरअसल, विरोधी लगातार तेजस्वी यादव की डिग्री और उनकी पढ़ाई को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। विपक्ष लगातार तेजस्वी को 9वीं फेल बताता रहा है। बता दें कि कुछ दिन पहले बीजेपी ने मोहन यादव को एमपी का सीएम बनाया। जिसके बाद ये कहा जाने लगा कि बीजेपी ने एक पढ़े लिखे यादव नेता को मुख्यमंत्री की कमान सौंपी है। मोहन यादव पीएचडी होल्डर हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सरकारी स्कूलों में 16 अगस्त से शुरू हो रही JEE-NEET की फ्री कोचिंग…..

सरकारी स्कूलों में 16 अगस्त से शुरू हो रही JEE-NEET की फ्री कोचिंग…..

by UB India News
August 12, 2026
0

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए अब जेईई और नीट की तैयारी का रास्ता...

बिहार वालों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! सिर्फ ₹2 में इलाज

बिहार वालों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! सिर्फ ₹2 में इलाज

by UB India News
August 12, 2026
0

बिहार के शहरी इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा कदम उठाया...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

हमको घर-बर नहीं चाहिए, वो बांकीपुर की जनता के लिए…….

by UB India News
August 12, 2026
0

बांकीपुर विधासभा उपचुनाव जीतकर विधायक बने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर इन दिनों जनता से किए वादे और नए-नए...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की आज अहम बैठक

by UB India News
August 12, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज शाम 5 बजे बिहार कैबिनेट की अहम बैठक होगी। मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल...

शराबबंदी कानून को लेकर NCAER की रिपोर्ट सामने आने के बाद सियासी बयानबाजी तेज………….

शराबबंदी कानून को लेकर NCAER की रिपोर्ट सामने आने के बाद सियासी बयानबाजी तेज………….

by UB India News
August 12, 2026
0

बिहार में शराबबंदी को लेकर राष्ट्रीय आर्थिक अनुसंधान परिषद यानी NCAER की रिपोर्ट सामने आने के बाद राजनीतिक बहस तेज...

Next Post
ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड में CBI की चार्जशीट में नया खुलासा

ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड में CBI की चार्जशीट में नया खुलासा

मोदी ने इंदिरा गांधी की नकल की, रात के अंधेरे में…

मोदी ने इंदिरा गांधी की नकल की, रात के अंधेरे में...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend