ADVERTISEMENT
Wednesday, August 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

साउथ अफ्रीका और भारत के बीच पहला वनडे मैच आज जोहान्सबर्ग में खेला जायेगा ….

UB India News by UB India News
December 18, 2023
in क्रिकेट, खास खबर
0
साउथ अफ्रीका और भारत के बीच पहला वनडे मैच आज जोहान्सबर्ग में खेला जायेगा ….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

साउथ अफ्रीका के दौरे पर गई टीम इंडिया आज से वनडे सीरीज की शुरुआत करने जा रही है. साउथ अफ्रीका की राजधानी जोहान्सबर्ग में मौजूद वांडरर्स स्टेडियम में मेज़बान साउथ अफ्रीका और भारत के बीच पहला वनडे मैच खेला जाएगा. इस मैच में एक नया तेज गेंदबाज टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर सकता है.

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया के वनडे स्क्वॉड में फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर दीपक चाहर को शामिल किया गया था, लेकिन उन्होंने परिवार में हुए एक मेडिकल इमरजेंसी के कारण स्क्वॉड से अपना नाम वापस ले लिया है, और बीसीसीआई सिलेक्टर्स ने उनकी जगह तेज गेंदबाज आकाश दीप को टीम में शामिल किया है. इस आर्टिकल में हम आपको दीपक चाहर की जगह टीम में शामिल होने वाले इस नए युवा तेज गेंदबाज के बारे में बताने जा रहे हैं.

RELATED POSTS

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

दीपक चाहर क्यों हुए टीम से बाहर?

दरअसल, टीम इंडिया के सिलेक्टर्स ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के स्क्वॉड में दीपक चाहर को शामिल किया था, लेकिन उनके पिता की तबीयत काफी खराब होने के कारण उन्हें वापस अपने घर जाना पड़ा, और उनकी जगह बीसीसीआई ने आकाश दीप को टीम में शामिल किया है.

आकाश दीप कौन हैं?

बिहार में जन्मे आकाश दीप बंगाल की टीम से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं, जो कि मोहम्मद शमी की भी घरेलू टीम है. आकाश एक फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर हैं, जो दाएं हाथ से मीडिया पेस बॉलिंग, और दाएं हाथ से ही निचले क्रम में बड़े शॉट्स के लिए जाने जाते हैं.

लिहाजा, इस खिलाड़ी की भूमिका बिल्कुल वैसी ही है, जैसे कि दीपक चाहर की टीम इंडिया में होती है. आकाश ने बंगाल के अलावा रेस्ट ऑफ इंडिया, और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए भी क्रिकेट खेला है. साउथ अफ्रीका दौरे पर गई टीम इंडिया के पहले वनडे मैच में आकाश दीप का डेब्यू हो सकता है, और उन्हें नई गेंद से भी गेंदबाजी करने का मौका मिल सकता है.

आकाश दीप का बॉलिंग रिकॉर्ड

आकाश ने लिस्ट ए के कुल 28 मैच खेले हैं, जिनकी 28 पारियों में 24.50 की औसत, और सिर्फ 4.82 की बेहतरीन इकोनॉमी रेट से 42 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 6 रन देकर 3 विकेट चटकाना रहा है. इसके अलावा टी20 करियर में आकाश ने कुल 41 मैच खेले हैं, और 22.81 की औसत, और 7.52 की इकोनॉमी रेट से कुल 48 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 35 रन देकर 4 विकेट लेना रहा है. फर्स्ट क्लास करियर में इस खिलाड़ी ने कुल 25 मैच खेले हैं, जिनकी 42 पारियों में 22.54 की औसत, और 3.06 की इकोनॉमी रेट से कुल 90 विकेट चटकाए हैं, और उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 60 रन देकर 6 विकेट लेना रहा है.

आकाश दीप का बल्लेबाजी रिकॉर्ड

आकाश दीप के बल्लेबाजी प्रदर्शन की बात करें तो इस खिलाड़ी ने लिस्ट ए क्रिकेट में 12.72 की औसत, और 116.66 की स्ट्राइक रेट से 140 रन बनाए हैं, और उनका बेस्ट स्कोर 44 रनों का है. वहीं, टी20 क्रिकेट में उन्होंने 146.15 की स्ट्राइक रेट से 76 रन बनाए हैं, और उनका बेस्ट स्कोर 17 रनों का है. इसके अलावा फर्स्ट क्लास करियर में आकाश ने 12.93 की औसत से 375 रन बनाए हैं, और इसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 53 रनों का है. आकाश ने अपनी अभी तक की सभी पारियों में कुल मिलाकर 36 चौके, और 46 छक्के लगाए हैं। इसका मतलब साफ है कि आकाश दीप बड़े शॉट्स बखूबी लगा सकते हैं, और उनके रूप में टीम इंडिया का एक अच्छा पेस बॉलिंग ऑलराउंडर मिल सकता है.

आकाश दीप का आईपीएल रिकॉर्ड

आईपीएल में आकाश दीप ने अभी तक सिर्फ एक टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आरसीबी के लिए क्रिकेट खेला है. विराट कोहली की टीम आरसीबी ने इस पेस बॉलर को आईपीएल 2022 में 20 लाख रुपये का बेस प्राइज देकर अपनी टीम में शामिल किया था. आईपीएल 2022 के सीज़न में इस खिलाड़ी ने 5 मैच खेले और 5 विकेट लिए थे. उसके बाद आईपीएल 2023 में भी इस खिलाड़ी ने सिर्फ 2 मैच खेले, लेकिन सिर्फ 5 ओवर गेंदबाजी करने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 1 विकेट हासिल किया था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

by UB India News
August 12, 2026
0

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत हो चुकी है. ये दावा पाकिस्तान के पत्रकार ने किया...

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

by UB India News
August 12, 2026
0

लोकसभा की जांच समिति ने जस्टिस यशवंत वर्मा को दोषी ठहराया है। उनके सरकारी आवास से बिना हिसाब-किताब वाला कैश...

सरकार की छवि को युवा-केंद्रित बनाने की रणनीति है !

सरकार की छवि को युवा-केंद्रित बनाने की रणनीति है !

by UB India News
August 12, 2026
0

जंतर-मंतर पर हुए Gen-Z आंदोलन के बाद युवाओं और खासकर पहली बार वोट डालने वाले नए मतदाताओं को लेकर राजनीतिक...

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

by UB India News
August 12, 2026
0

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  (एनडीए) के सांसदों की मंगल बैठक 'वंदे मातरम' नारे के साथ शुरू हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र...

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

by UB India News
August 11, 2026
0

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों...

Next Post
विवाह पंचमी आज, भगवान श्रीराम और मां जानकी का हुआ था विवाह

विवाह पंचमी आज, भगवान श्रीराम और मां जानकी का हुआ था विवाह

वाराणसी में CM नीतीश कुमार की रैली रद्द, BJP-JDU आमने-सामने

वाराणसी में CM नीतीश कुमार की रैली रद्द, BJP-JDU आमने-सामने

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend