ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश कुमार काम के दम पर नहीं बल्कि स्टंट के दम पर चुनाव जीतते हैं!

UB India News by UB India News
December 12, 2023
in पटना, हम
0
मांझी का मौन धरना स्थगित ,प्रशासन ने नहीं दी इजाजत ,अब छठ बाद दिल्ली के राजघाट पर देंगे धरना
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

एक तरफ बिहार की सियासत दिन-ब-दिन गर्म होती दिख रही है तो वहीं दूसरी तरफ पक्ष-विपक्ष लगातार एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं.  वहीं एक बार फिर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने विभिन्न मुद्दों पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू यादव को घेरा है. जीतन राम मांझी ने मीडिया से बात करते हुए कहा हैं कि, ”नीतीश कुमार काम के दम पर नहीं बल्कि स्टंट के दम पर चुनाव जीतते हैं.” साथ ही उन्होंने कहा कि, ”सीएम नीतीश महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी और अति पिछड़ों को लेकर अपने विचार को लेकर फंस गए हैं. साथ ही चुनाव के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास केवल एक ही स्टंट बचा है, वह हैं बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की बात.” आगे उन्होंने कहा कि, ”जब उन्हें पता है कि चौदहवी वित्त आयोग, रघुराज राजन कमिटी और नीति आयोग ने साफ कर दिया है कि विशेष राज्य का दर्जा का कंसेप्ट सही नहीं है, इसे नहीं लाना चाहिए, तो फिर इस मुद्दे पर बात क्यों?” वहीं जीतन राम मांझी की लगातार विवादित टिप्पणियों से बिहार के राजनीतिक गलियारों में काफी हलचल मची हुई है.

बिहार के विशेष राज्य की मांग पर भड़के मांझी

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

आपको बता दें कि बिहार को विशेष राज्य की मांग को लेकर मांझी ने आगे कहा कि, ”जब यह सारी बातें हो चुकी हैं, तो नीतीश कितनी बार भी बोल लें बिहार को विशेष राज्य का दर्जा कैसे मिल सकता है ? सच बात यह है कि भारत सरकार ने नीतिगत निर्णय लिया है कि अब वह विशेष राज्य का दर्जा किसी भी स्टेट को नहीं देगी, फिर बिहार को कैसे मिलेगा ?” वहीं, आगे मांझी ने लालू और नीतीश पर तंज कस्ते हुए कहा कि, ”यह बड़े भाई और छोटे भाई ने 33 साल तक बिहार पर राज किया, लेकिन आज भी गरीबी खत्म नहीं हुई है. आज भी करोड़ों लोग ऐसे हैं, जिन्हें दो टाइम का भोजन नसीब नहीं होता हैं. यह उन लोगों के लिए कलंक की बात है.” साथ ही आगे उन्होंने कहा कि, ”अगर यह लोग संवेदनशील होते तो अब तक इस्तीफा दे देते.”

शराबबंदी को लेकर मांझी ने कही बड़ी बात 

इसके साथ ही आपको बता दें कि आगे मांझी ने कहा कि, ”भाजपा का अपना स्टैन्ड है, लेकिन हम बिहार में शराबबंदी नहीं रहने देंगे. इससे गरीबों को नुकसान होता है. थोड़ा भी शराब पीने पर उन्हें जेल में डाल दिया जाता है. वहीं, रात में दस बजे के बाद लाख रुपये का शराब पुरुष और महिलायें पीती हैं, उनपर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है.” साथ ही आगे  मांझी ने कहा कि, ”भाजपा का अपना स्टैन्ड है, हमारा अपना स्टैन्ड है. हम बिहार में शराबबंदी नहीं रहने देंगे, अगर रहेगा भी तो गुजरात पैटर्न पर इसे लागू किया जाएगा.”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

Next Post
कौन बनेगा मुख्यमंत्री? 3 राज्यों में सीएम मिस्ट्री

मध्यप्रदेश में ओबीसी, छत्तीसगढ़ में आदिवासी और राजस्थान में ब्राह्मण, बीजेपी ने लोकसभा चुनाव को लेकर साफ कर दिया एजेंडा

अनुच्छेद 370 को दफ्न कर कश्मीरी नेता, नए ज़माने के साथ चलना सीखें और महसूस करें कि हिंदुस्तान बदल गया है.

अनुच्छेद 370 को दफ्न कर कश्मीरी नेता, नए ज़माने के साथ चलना सीखें और महसूस करें कि हिंदुस्तान बदल गया है.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend