ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मध्यप्रदेश में ओबीसी, छत्तीसगढ़ में आदिवासी और राजस्थान में ब्राह्मण, बीजेपी ने लोकसभा चुनाव को लेकर साफ कर दिया एजेंडा

UB India News by UB India News
December 13, 2023
in खास खबर
0
कौन बनेगा मुख्यमंत्री? 3 राज्यों में सीएम मिस्ट्री
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान तीनों राज्यों में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है. मोहन यादव को मध्य प्रदेश की बागडोर सौंपी गई है, जबकि छत्तीसगढ़ के मुखिया विष्णु देव साय होंगे. वहीं, भजनलाल शर्मा राजस्थान के सीएम होंगे. इसके साथ ही बीजेपी ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपना एजेंडा भी साफ कर दिया है.

बीजेपी ने तीनों राज्यों के सीएम पद के जो नाम फाइनल किए है, उसमें 2024 के लोकसभा चुनाव की छाप साफ देखी जा सकती है. पार्टी ने तीनों राज्यों में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करने के साथ-साथ 2024 के लिए सियासी जमीन तैयार करने की कोशिश भी है. साथ ही बीजेपी की नजर इन राज्यों में जातिगत समीकरण बैठाने की भी है.

RELATED POSTS

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

मोहन यादव को क्यों बनाया एमपी का सीएम?
कांग्रेस लगातार ओबीसी का मुद्दा उठा रही थी. ऐसे में बीजेपी ने मध्य प्रदेश में मोहन यादव को सूबे का मुखिया बनाकर एक तरफ कांग्रेस को जवाब दिया है. वहीं, दूसरी ओर ओबीसी वोट भी साधने की कोशिश की है. गौरतलब है कि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार में ओबीसी वोट काफी अहम माना जाता है. ऐसे में मोहान यादव को आगे करके बीजेपी ने हिंदी भाषी राज्यों में लोकसभा चुनाव से पहले शानदार सियासी पिच तैयार की है.

राजस्थान में भजनलाल शर्मा को क्यों मिली कमान?
वहीं, राजस्थान में बीजेपी ने भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान किया है. इसके साथ ही पार्टी ने प्रदेश में ब्राह्मण वोटर्स को साधने की कोशिश की है. आंकड़ों के मुताबिक राजस्थान में 89 प्रतिशत हिंदू आबादी है. इनमें अनुसूचित जाति की जनसंख्या 18 प्रतिशत जबकि अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या 13 प्रतिशत के आसपास है. ब्राह्मणों की जनसंख्या सात प्रतिशत के करीब है.

ऐसे में बीजेपी ने भजनलाल शर्मा को आगे करके ब्राह्मण वोटर्स को रिझाने का प्रयास किया है. बीजेपी ने अपने इस ठोस वोटर्स पर अपनी पकड़ बनाये रखने के लिए ब्राह्मण चेहरे को सामने किया है.

छत्तीसगढ़ में आदिवासी वोटर्स पर नजर
छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने आदिवासी वोटर्स पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की है. छत्तीसगढ़ में आदिवासी वोटर्स को निर्णायक माना जाता है. यहां की लगभग एक तिहाई आबादी आदिवासी है.

90 विधानसभा सीटों वाले प्रदेश में 29 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं. इसके अलावा राज्य में 11 लोकसभा की सीटें हैं. इनमें से 4 सीटें आदिवासी समाज के लिए आरक्षित हैं. इसके अलावा छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज से सीएम बनाने का जो दांव बीजेपी ने चला है उसका असर झारखंड और ओडिशा जैसे राज्यों पर भी पड़ेगा, जहां बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग रहते हैं.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

मानसून सत्र के बाकी बचे हिस्से को लेकर डीएमके पर सभी राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हैं। विपक्षी इंडिया ब्लॉक...

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

by UB India News
August 1, 2026
0

अभी मानसून का सीजन चल रहा है. जैसे ही मानसून विदा होगा भारतीय त्‍योहारों के स्‍वागत की तैयारियां शुरू कर...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

Next Post
अनुच्छेद 370 को दफ्न कर कश्मीरी नेता, नए ज़माने के साथ चलना सीखें और महसूस करें कि हिंदुस्तान बदल गया है.

अनुच्छेद 370 को दफ्न कर कश्मीरी नेता, नए ज़माने के साथ चलना सीखें और महसूस करें कि हिंदुस्तान बदल गया है.

चीन के सबसे बड़े प्रोजेक्ट BRI से अलग हुआ इटली, जानिए इसके पीछे सबसे बड़ी वजह क्या है?

चीन के सबसे बड़े प्रोजेक्ट BRI से अलग हुआ इटली, जानिए इसके पीछे सबसे बड़ी वजह क्या है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend