ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पहली बार विधायक.. पहली ही बार में सूबे के मुखिया!

UB India News by UB India News
December 13, 2023
in खास खबर
0
पहली बार विधायक.. पहली ही बार में सूबे के मुखिया!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजस्थान में मुख्यमंत्री का फैसला हो चुका है. पार्टी आलाकमान ने भाजपा के प्रदेश महामंत्री और सांगानेर से विधायक भजनलाल शर्मा को राजस्थान के नए सीएम की जिम्मेदारी दी है. ऐसे में अब इसी के साथ, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बाद, राजस्थान में भी सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. गौरतलब है कि, राज्य में मुख्यमंत्री पद की रेस में तमाम दिग्गज नाम शुमार थे, जिसपर फैसला करने के लिए बीजेपी ने तीन पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया था. 3 दिसंबर को राजस्थान के परिणाम घोषित होने के साथ ही, तमाम विधायकों की सिलसिलेवार बैठक शुरू हो गई थी, ऐसे में अब पार्टी आलाकमान के इस फैसले से हर कोई हैरान है…

गौरतलब है कि, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं पार्टी के अन्‍य वरिष्‍ठ नेताओं की मौजूदगी में ऐलान हुए भजनलाल शर्मा के नाम के बाद, प्रदेश की सियासत चर्चाओं में है. ऐसे में इसी बीच प्रदेश समेत देशभर की जनता के जहन में सवाल है कि आखिर, कौन है राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा? चलिए आपको बताते हैं…

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

बता दें कि राजस्थान के नए सीएम भजनलाल शर्मा, प्रदेश के सांगानेर से विधायक हैं. उन्होंने राजस्थान विधानसभा चुनाव में सांगानेर सीट से बतौर भाजपा उम्मीदवार, जीत हासिल की थी. खास बात ये है कि, वे पहली बार विधायक चुने गए हैं.

इससे पहले राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा लंबे समय से भाजपा से जुड़े रहे हैं. उन्होंने पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदों का दारोमदार संभाला है. भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री से पहले बीजेपी के प्रदेश महासचिव रहे हैं.

राजस्थान के नए सीएम के निजी जीवन की बात करें तो, उनकी उम्र अभी 56 साल है, वो मूल रूप से सांगानेर से नहीं, बल्कि भरतपुर के रहने वाले हैं. लिहाजा उनपर बाहरी होने के आरोप लगते रहे हैं, बावजूद इसके राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में उन्होंने सांगानेर से ही बड़े अंतर के साथ विपक्षी प्रत्याशी को मात देते हुए, जबरदस्त जीत हासिल की है.

गौरतलब है कि, राजस्थान के नए सीएम भजनलाल शर्मा ने विधानसभा चुनाव में अपने सामने उतरे, कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को तकरीबन 48081 वोटों से मात देकर कामयाबी हासिल की है. मिली सूचना के अनुसार, वे संघ और संगठन दोनों का करीबी माने जाते हैं.

खबर है कि, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा है, जिसे सर्वसम्मति से चुन लिया गया है, लिहाजा अब देखना होगा कि भाजपा आलाकमान के इस फैसले पर प्रदेश में पक्ष-विपक्ष की राजनीति क्या नया मोड़ लेती है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
BJP ने ‘मोहन दांव’ से बढ़ाई लालू-तेजस्वी की टेंशन!

BJP ने 'मोहन दांव' से बढ़ाई लालू-तेजस्वी की टेंशन!

मांझी का मौन धरना स्थगित ,प्रशासन ने नहीं दी इजाजत ,अब छठ बाद दिल्ली के राजघाट पर देंगे धरना

नीतीश कुमार काम के दम पर नहीं बल्कि स्टंट के दम पर चुनाव जीतते हैं!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend