ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में उद्योग लगाना और हुआ आसान, ऑनलाइन आवेदन कर कृषि भूमि को करा सकेंगे कमर्शियल

UB India News by UB India News
December 12, 2023
in पटना, बिहार
0
बिहार में उद्योग लगाना और हुआ आसान, ऑनलाइन आवेदन कर कृषि भूमि को करा सकेंगे कमर्शियल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में औद्योगिकरण की प्रक्रिया को और आसान करने के लिए नीतीश सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने कृषि भूमि को गैर कृषि प्रयोजनों के लिए संपरिवर्तन की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। इसके लिए एक पोर्टल की शुरुआत की गई है। अब कोई भी उद्यमी घर बैठे पोर्टल के वेबसाइट landconversion.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन दे सकता है। साथ ही लैंड कन्वर्जन प्रमाण पत्र भी ऑनलाइन डाउन लोड कर सकता है।

सोमवार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री आलोक मेहता ने इस पोर्टल की शुरुआत की। पोर्टल की शुरुआत करने के बाद मंत्री आलोक मेहता ने बताया कि कृषि भूमि का गैर कृषि प्रयोजनार्थ संपरिवर्तन का आदेश देने के लिए सक्षम प्राधिकार अनुमंडल पदाधिकारी को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि हालांकि इस कार्य के लिए भूमि सुधार उप समाहर्ता को सक्षम प्राधिकार बनाने में विचार कर रहा है। बहुत जल्द ही इसको लेकर फैसला कर लिया जाएगा।

RELATED POSTS

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

भुगतान की प्रक्रिया ऑनलाइन
मंत्री आलोक मेहता ने बताया कि भुगतान की प्रक्रिया को भी ऑनलाइन कर दिया गया है। अब इंटरनेट बैंकिग, डेविट और क्रेडिट कार्ड, यूपीआई के माध्यम से भुगतान किया जा सकता है। संपरिवर्तन फी अधिसूचित भूमि के बाजार मूल्य का 10 फीसदी तय है। विभाग का मानना है कि प्रक्रिया ऑनलाइन होने से निष्पक्षता और पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा और उद्यमी वर्ग को सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

यहां नहीं पड़ेगी अनुमति की आवश्यकता
मंत्री आलोक मेहता ने बताया कि पहले की तरह अब बी कुछ मामलों में भूमि संपरिवर्तन में अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी। छोटी दुकानों के लिए उपयोग में लाई जाने वाली 500 वर्ग फीट से कम जमीन में संपरिवर्तन की आवश्यकता नहीं होगी। इसके अलावे एक एकड़ से कम पारंपरिक पेशा से जुड़े सूक्ष्म गृह उद्योग के लिए भी यह आवश्यक नहीं होगा। बिहार कृषि भूमि ( गैर कृषि प्रयोजनों के लिए संपरिवर्तन) अधिनियम, 2010 के अनुसार अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश से व्यथित व्यक्ति 60 दिनों के अंदर समाहर्ता के समक्ष अपील दायर कर सकेगा। साथ ही अपीलीय आदेश के विरूद्ध 30 दिनों के भीतर प्रमंडलीय आयुक्त के समक्ष पुनरीक्षण वाद दायर करने का प्रावधान है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में नेता...

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर को मिलेंगे कई सवालों के जवाब!

by UB India News
August 3, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की गिनती जैसे जैसे आगे बढ़ेगी वैसे वैसे कई सवाल के जवाब मिलते जायेंगे। किसने किसके वोट...

Next Post
पटना में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 600 निवेशकों के शामिल होने की संभावना

पटना में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 600 निवेशकों के शामिल होने की संभावना

पहली बार विधायक.. पहली ही बार में सूबे के मुखिया!

पहली बार विधायक.. पहली ही बार में सूबे के मुखिया!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend