ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लालू यादव ने अमित शाह के ज्ञान पर सवाल उठाया……

UB India News by UB India News
December 9, 2023
in पटना, भाजपा, राजद
0
लालू यादव ने अमित शाह के ज्ञान पर सवाल उठाया……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद के राजनीतिक निशाने पर एक बार फिर गृह मंत्री अमित शाह आ गए हैं। अमित शाह बीजेपी के उन चेहरों से हैं जिन पर लालू प्रसाद का गुस्सा सिर चढ़ कर बोलता है। एक बार फिर लालू प्रसाद ने पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) के मामले में अमित शाह को घेरा है। लालू प्रसाद यादव ने अमित शाह के आरोप का न सिर्फ जवाब दिया बल्कि 2024 के लोक सभा चुनाव के परिणाम की भविष्यवाणी भी कर दी। उन्होंने इस बात से भी इनकार किया कि हिन्दी बेल्ट के तीन राज्यों में बीजेपी की हुई जीत ने लोकसभा चुनाव के लिए एनडीए के पक्ष में माहौल बना दिया है। लालू यादव का दावा है कि लोकसभा चुनाव में जीत ‘इंडिया’ गठबंधन की होगी और यह व्यापक होगी।

लालू यादव ने अमित शाह के ज्ञान पर सवाल उठाया
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस बयान का करारा जवाब दिया जिसमे अमित शाह ने संसद में कहा था कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) भारत का हिस्सा है। पूरे कश्मीर पर नियंत्रण किए बिना युद्धविराम की घोषणा कर देने को नेहरू का ‘ब्लंडर’ करार दिया था। इस पर लालू प्रसाद ने अमित शाह पर हमला बोलते कहा कि अमित शाह को किसी भी चीज का कोई ज्ञान भी है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर और पीओके में जो हिंसा देख रहे हैं, उसके लिए अमित शाह जिम्मेदार हैं।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

जब लालू अमित शाह का नाम भूल गए
लालू यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा- ‘मोदी जी आपसे तो लड़ाई तभी से लड़ रहा हूं जब गुजरात में दंगा हुआ था। देश की जनता आपको और आपके गुरु…. अरे क्या नाम है। किसी ने पीछे से कहा गोलवरकर। लालू ने कहा अरे नहीं जो पार्टी अध्यक्ष है। पीछे से फिर आवाज आई नड्डा, तो किसी ने कहा आडवाणी।’ तब लालू यादव बोले- ‘अरे नहीं आडवाणी को तो गिरफ्तार ही किया था। तब किसी ने कहा अमित शाह। लालू प्रसाद ने तब कहा हां अमित शाह। ई कहा के शाह हो गया भाई ..।

साइकोलॉजिकल वार के माहिर खिलाड़ी लालू
दरअसल, लालू प्रसाद की यह रणनीति रही है कि विरोधी दलों के नेताओं को इस तरह से कमतर दिखाओ कि उसका वैल्यू जनता की नजर में घट जाए। अमित शाह के नाम को भूलने की पूरी प्रक्रिया ही राजनीति है। यहां लालू प्रसाद जनता के ऊपर एक मनोवैज्ञानिक दबाव क्रिएट कर अपना मतलब साधना चाहते हैं। लालू प्रसाद साइकोलॉजिकल वार के माहिर खिलाड़ी में से एक हैं। वर्ष 2015 के विधान सभा चुनाव में संघ प्रमुख के एक बयान जिसने उन्होंने आरक्षण की समीक्षा की बात की थी, पर लालू उस बयान को आरक्षण खत्म करने से जोड़ कर बाजी ही पलट दी। तब भाजपा को राज्य में एज मिलता दिख रहा था। पर अंत में भाजपा का सपना भी ध्वस्त हो गया।

आखिर शाह से क्यों नाराज रहते हैं लालू
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अगर अमित शाह से नाराज रहते हैं या हमले का कोण अमित शाह की ओर खोलते हैं तो उसके कारण भी हैं। जानिए क्या कारण हैं…
.अमित शाह पिछले दिनों आए थे तो उन्होंने अपने निशाने पर लालू प्रसाद को रखा पर नीतीश पर कोई विशेष आक्रमण नहीं किया। तब उस भाषण के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा होने लगी थी कि नीतीश कुमार फिर एनडीए में आएंगे। ऐसा इसलिए कहा जा रहा था कि लालू प्रसाद और नीतीश कुमार के गठबंधन को अमित शाह ने तेल-पानी से तुलना कर कहा था कि तेल का पानी में मिलना संभव नहीं है।
बिहार के जातीय जनगणना सर्वे को लेकर भी अमित शाह ने लालू प्रसाद पर निशाना साधते कहा था कि लालू प्रसाद के दबाव में ही मुस्लिम और यादव की जनसंख्या बढ़ी है।
अमित शाह ने कहा था- जातीय जनगणना की प्रक्रिया को पूरी तरह अपने वश में कर के लालू प्रसाद ने यादव जाति को छोड़ कर अन्य अति पिछड़ों और पिछड़ी जाति की जनसंख्या भी कम कराने का काम किया।
अमित शाह ने कहा- लालू प्रसाद जब एक्टिव होते हैं तो राज्य में जंगल राज कायम हो जाता है। अपराध की घटना बेतहाशा बढ़ जाती है।
ये वही लालू प्रसाद हैं जिन्होंने राम मंदिर के काम को रूकवाने में अहम भूमिका निभाई थी। तब यूपीए की सरकार पर लालू प्रसाद का नियंत्रण था।
ये वही लालू प्रसाद हैं जिन्होंने लालकृष्ण आडवाणी को गिरफ्तार किया था।
लालू प्रसाद जंगलराज के नायक तो है हीं साथ में ये राजनीति में परिवारवाद की दुकान भी चलाते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
राजस्थान भाजपा विधायक दल की बैठक कल

राजस्थान भाजपा विधायक दल की बैठक कल

MP में कौन बनेगा मुख्यमंत्री:शिवराज ने लिखा- सभी को राम-राम

MP में कौन बनेगा मुख्यमंत्री:शिवराज ने लिखा- सभी को राम-राम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend