ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

MP में कौन बनेगा मुख्यमंत्री:शिवराज ने लिखा- सभी को राम-राम

UB India News by UB India News
December 9, 2023
in LOKSHBHA
0
MP में कौन बनेगा मुख्यमंत्री:शिवराज ने लिखा- सभी को राम-राम
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मध्यप्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका जवाब अब सोमवार (11 दिसंबर) को मिलेगा। इस दिन शाम 7 बजे भोपाल में बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें सीएम का नाम तय होगा। विधायकों से रायशुमारी के लिए नियुक्त तीनों पर्यवेक्षक भी बैठक में मौजूद रहेंगे। इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- ‘सभी को राम-राम…।’ चुनाव जीतने के बाद लगातार दौरे कर रहे शिवराज आज भोपाल में ही हैं। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा दोपहर एक बजे मीडिया से बात करेंगे।

बीजेपी ने मुख्यमंत्री चयन को लेकर शुक्रवार को तीन पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। इनमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. लक्ष्मण और पार्टी की राष्ट्रीय सचिव आशा लकड़ा शामिल हैं। ऐसा माना जा रहा है कि खट्‌टर और डॉ. के. लक्ष्मण विधायकों से वन टू वन चर्चा कर सकते हैं।

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

नरसिंहपुर विधायक प्रहलाद पटेल शुक्रवार को विधानसभा पहुंचे। यहां उन्होंने विधायक के तौर पर कागजी कार्यवाही पूर्ण की है।
नरसिंहपुर विधायक प्रहलाद पटेल शुक्रवार को विधानसभा पहुंचे। यहां उन्होंने विधायक के तौर पर कागजी कार्यवाही पूर्ण की है।

प्रहलाद पटेल बोले- CM के लिए इंतजार करिए
नरसिंहपुर से विधायक चुने गए प्रहलाद पटेल ने शुक्रवार को भोपाल में कहा कि वे यहां विधायक के तौर पर जरूरी कार्रवाई के लिए आए हैं। CM फेस पर उन्होंने कहा कि इंतजार करना होगा। प्रहलाद पटेल भी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में से एक हैं। लोकसभा से विधानसभा आने के सवाल पर बोले- कोई सदन छोटा नहीं होता। सदन, सदन होता है। संख्या और नियमों में अंतर है। अगर ईश्वर ने चौकीदारी का काम दिया है तो चौकीदारी ही करनी चाहिए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने शुक्रवार को राघौगढ़ में रोड शो किया। इसके बाद सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मामा और भैया से बड़ा कोई पद नहीं है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने शुक्रवार को राघौगढ़ में रोड शो किया। इसके बाद सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मामा और भैया से बड़ा कोई पद नहीं है।

शिवराज बोले- मामा और भैया का पद हर पद से बड़ा
मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री चयन पर सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि ‘कोई जद्दोजहद नहीं है। बीजेपी में एक तय प्रक्रिया है। कार्यकर्ता अपना काम करते हैं। पार्टी विचार करके फैसला करती है।’ उन्होंने कहा कि ‘मामा और भैया का पद दुनिया में किसी भी पद से बड़ा है। इससे बड़ा कोई पद नहीं है।’

सीएम शिवराज सिंह शुक्रवार को दिग्विजय सिंह के गढ़ राघौगढ़ के दौरे पर थे। यहां कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा- ‘कमलनाथ-दिग्विजय सिंह आपको आपके अहंकार ने हराया। बहाना बना रहे कि EVM ने हरा दिया। खिसयानी बिल्ली खंभा नोचे।’

राज्यपाल ने भंग की विधानसभा, नेता प्रतिपक्ष का पद रिक्त
राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने राज्य की वर्तमान विधानसभा को भंग कर दिया है। इसके साथ ही विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद रिक्त घोषित कर दिया गया है। संसदीय कार्य विभाग से जारी अधिसूचना के अनुसार राज्यपाल ने 4 दिसंबर को जारी आदेश में वर्तमान विधानसभा का विघटन कर दिया है। वहीं, विधानसभा सचिवालय से 5 दिसंबर को जारी अधिसूचना में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के विधानसभा चुनाव हारने का परिणाम घोषित के बाद नेता प्रतिपक्ष का पद रिक्त घोषित कर दिया है।

शुक्रवार को हुआ सियासी घटनाक्रम

  • ये तय हुआ कि 11 दिसंबर (सोमवार) को शाम 7 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी।
  • बीजेपी ने तीन पर्यवेक्षक नियुक्त किए। इनमें मनोहर लाल खट्‌टर, डॉ. के. लक्ष्मण और आशा लकड़ा शामिल हैं।
  • नरसिंहपुर विधायक प्रहलाद पटेल विधानसभा में विधायक के तौर पर कागजी कार्यवाही पूर्ण की।
  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुना जिले के राघौगढ़ में रोड शो और सभा की

नेताओं के मेल-मिलाप की तस्वीरें

कृषि मंत्रालय का प्रभार मिलने के बाद नरेंद्र सिंह तोमर से मिले केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा।
कृषि मंत्रालय का प्रभार मिलने के बाद नरेंद्र सिंह तोमर से मिले केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
छत्तीसगढ़ का नया सीएम कौन? बीजेपी विधायक दल की बैठक में रविवार को होगा फैसला

छत्तीसगढ़ का नया सीएम कौन? बीजेपी विधायक दल की बैठक में रविवार को होगा फैसला

बीएसपी ने अपने ही सांसद को क्यों दिखाया बाहर का रास्ता !

बीएसपी ने अपने ही सांसद को क्यों दिखाया बाहर का रास्ता !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend