ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

70 घंटे काम’ की गूंज संसद पहुंची, चल रहा सरकार में इसे लेकर विचार?

UB India News by UB India News
December 6, 2023
in कारोबार, खास खबर
0
70 घंटे काम’ की गूंज संसद पहुंची, चल रहा सरकार में इसे लेकर विचार?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

संसद के शीतकालीन सत्र में 70-घंटे वर्क वीक की चर्चा उठी. इन्फोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति ने इस बहस को जन्म दिया था. सरकार ने संसद में इस संबंध सवाल का जवाब दिया. श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने बताया कि सरकार इस तरह के किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रही है. तेली सांसदों के इस संबंध में सवाल का जवाब दे रहे थे.

कांग्रेस के कोमती वेंकटा रेड्डी, भारत राष्ट्र समिति (BRS) के सांसद मन्ने श्रीनिवास रेड्डी और YSR कांग्रेस के कन्नूमुरु रघु रामा कृष्णा राजू ने श्रम एवं रोजगार मंत्रालय से सवाल पूछा था कि क्या सरकार हफ्ते में 70 घंटे काम करने वाले नारायण मूर्ति के सुझाव पर वितार कर रही है?

RELATED POSTS

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

गुजरात में बाढ़ का कहर!

क्या कहा था मूर्ति ने?
77 वर्षीय नारायण मूर्ति ने युवाओं को सुझाव दिया था कि उन्हें हफ्ते में 70 घंटे काम करना चाहिए जिससे कि भारत की ओवरऑल प्रोडक्टविटी में उछाल आ सके. उन्होंने यह बात इन्फोसिस के पूर्व सीईओ मोहनदास पाई के साथ बातचीत करते हुए एक पॉडकास्ट में कही थी. उन्होंने कहा था कि भारत दुनिया के सबसे कम प्रोडक्टिविटी वाले देशों में से एक है और देश चीन जैसे मुल्कों से मुकाबला करना चाहता है. बकौल मूर्ति, जापान और जर्मनी ने जिस तरह दूसरे विश्व के बाद अतिरिक्त मेहनत की थी वैसे ही भारत को भी ऐसा करने की जरूरत है.

कैसी थी प्रतिक्रिया?
नारायण मूर्ति के इस सुझाव को लेकर इंटरनेट पर आम लोग और बुद्धिजीवी 2 धड़ों में बंट गए थे. एक धड़े के लोगों ने उनकी बात से सहमति जताई. ओला के संस्थापक भाविश अग्रावाल ने मूर्ति के इस बयान से सहमति जाहिर की. वहीं, कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने इससे विपरीत बयान दिया था. माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने एक अलग बहस छेड़ते हुए कहा था कि हफ्ते में केवल 3 दिन काम होना चाहिए. इसी बात को आगे बढ़ाते हुए थरूर ने कहा था कि अगर नारायण मूर्ति और बिल गेट्स की बात को मानकर एक नया समीकरण बनाया जाए तो हफ्ते में काम के वही दिन होंगे जो अब हैं यानी 5.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

by UB India News
July 25, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 24 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक की गिरावट के साथ 75,613 पर खुला।...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 25, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

Next Post
मोदी सरकार का अपराधों से निपटने, इनकी जांच करने और गुनहगारों को सजा दिलाने के कानूनों को पूरी तरह बदलने का फैसला………

लोकसभा में आज जम्मू कश्मीर बिल पर चर्चा रहेगी जारी, दोपहर 2 बजे गृह मंत्री अमित शाह देंगे जवाब

बंधक इजराइली महिलाओं से रेप और अत्याचार पर अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं क्यों हैं चुप: नेतन्याहू

बंधक इजराइली महिलाओं से रेप और अत्याचार पर अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं क्यों हैं चुप: नेतन्याहू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend