ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश खेमे ने कांग्रेस की बढ़ाई टेंशन, अब राहुल का क्या होगा

UB India News by UB India News
December 5, 2023
in पटना, बिहार
0
2024 चुनाव के लिए आज बेंगलूर में एजेंडा तय करेगा विपक्ष ……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर नीतीश कुमार को पीएम कैंडिडेट (Nitish Kumar PM Candidate News) बनाने की मांग तेज होने लगी है। खास तौर से जेडीयू नेताओं ने इस मुद्दे उठाया है। वो जमकर इस पर बोल रहे हैं। हालंकि यह उम्मीद तो थी कि लोकसभा चुनाव के नजदीक आने पर INDIA गठबंधन के तमाम दलों के बीच नीतीश को लेकर खास संदेश देने का काम किया जाएगा। इसमें ये बताने की कोशिश होगी कि नीतीश कुमार ने जिस तरह से अपनी क्षमता और बेहतर नेतृत्व के गुण का इस्तेमाल कर तमाम दलों को बीजेपी के खिलाफ खड़ा किया, इस व्यक्तित्व को पीएम के रूप में देखा जाना चाहिए। ऐसा हुआ भी, जेडीयू के कई शीर्ष नेताओं ने एक बार फिर नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री कैंडिडेट बनाने की मांग शुरू कर दी है।

क्षेत्रीय क्षत्रप का महत्व तो बढ़ना ही था
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में जिस तरह से बीजेपी ने खासकर राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को पराजित किया, उसका असर इंडिया गठबंधन पर पड़ना ही था। यह राजनीतिक विश्लेषकों का भी मानना था कि कांग्रेस अगर राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सत्ता वापसी कर लेगी तो वह अपने बढ़े कद के दावे से इंडिया गठबंधन की ड्राइविंग सीट पर होती। ऐसे में कांग्रेस के रणनीतिकार हर राज्य में आपनी भागीदारी कुछ बढ़-चढ़ कर ही करते। तमाम क्षेत्रीय दल भी बीजेपी शासित राज्य को बदलने के लिए एक हद तक मान भी लेते। हालांकि, कांग्रेस की हार ने क्षेत्रीय दलों को ताकत दे डाली है। इस ताकत और विश्वास का आगाज बिहार से शुरू भी हो चुका है। यहां जेडीयू के वरिष्ठ नेता और मुख्य रणनीतिकार ने काफी सोच समझ कर लोकसभा चुनाव के पहले अपने नेता नीतीश कुमार की स्वीकार्यता को लेकर आवाज उठानी शुरू कर दी है। आइए जानते हैं किस नेता ने क्या कहा।

RELATED POSTS

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

‘इंडिया गठबंधन में सीएम नीतीश पर विचार हो’
INDIA गठबंधन के भीतर एक बार फिर नीतीश कुमार को पीएम कैंडिडेट बनाने को लेकर जदयू नेता सक्रिय हो गए हैं। जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि ऐसे तो इंडिया गठबंधन में यह तय कर लिया गया है कि वो बगैर पीएम फेस के साथ चुनाव मैदान में जाएंगे। इस वजह को ध्यान में रख कर जेडीयू के भीतर से भी इस तरह की स्थिति पैदा करना नहीं चाहते। हालांकि, इंडिया गठबंधन में इस बात पर विचार करना चाहिए कि नीतीश कुमार पीएम उम्मीदवार के रूप में कितने स्वीकार्य हैं। नीतीश कुमार में बहुत सारे गुण हैं, जो किसी भी प्रधानमंत्री में होनी चाहिए। यह फैसला जदयू को नहीं बल्कि इंडिया गठबंधन के साथी दलों को करना चाहिए, वह भी लोकसभा चुनाव के पहले।

पीएम की विश्वसनीयता तो है: विजय चौधरी
बिहार के वित्त मंत्री विजय चौधरी ने भी नीतीश कुमार को पीएम कैंडिडेट बनाने की मांग एक बार फिर की है। उन्होंने कहा कि यह नीतीश कुमार ही हैं जो अथक प्रयास कर सभी क्षेत्रीय दलों को बीजेपी के विरुद्ध खड़ा करने में सफल हुए। यह किसी के बूते की बात नहीं थी। ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, अखिलेश सिंह समेत कई नेता, जो कांग्रेस के विरोध में राजनीति करते रहे हैं उन्हें एक साथ लाया। ऐसे में किसी विश्वसनीय चेहरा को आगे बढ़ाने की जरुरत है और कौन विश्वसनीय चेहरा है और कौन अविश्वसनीय यह देश जानता है।

पीएम के गुण तो हैं : अशोक चौधरी
राज्य के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि ये तो मैं नहीं कहूंगा कि INDIA गठबंधन में किसे पीएम उम्मीदवार बनना चाहिए। हां, इतना जरूर कहूंगा कि राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में वो सारे गुण हैं जो एक होने वाले प्रधानमंत्री में होने चाहिए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं....

Next Post
रोहतास में मंत्री जमा खान की एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त , एक जवान की मौत, 4 घायल

रोहतास में मंत्री जमा खान की एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त , एक जवान की मौत, 4 घायल

70 घंटे काम’ की गूंज संसद पहुंची, चल रहा सरकार में इसे लेकर विचार?

70 घंटे काम' की गूंज संसद पहुंची, चल रहा सरकार में इसे लेकर विचार?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend