ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

JDU सांसद का बड़ा बयान, कहा- मोदी है तो मुमकिन है

UB India News by UB India News
December 5, 2023
in जदयू, पटना
0
सियासी शतरंज में दोनों तरफ मोदी, 2023 के चुनाव नतीजे बता रहे हैं कि देश की राजनीति में बहुत बड़ा बदलाव  हुआ है……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

3 दिसंबर को 4 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आए. जिसके बाद से जहां भाजपा में उत्साह देखा जा रहा है तो वहीं विपक्षी पार्टियों में तनाव का माहौल भी देखा जा सकता है. राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद इसका असर बिहार में दिखना शुरू हो गया है. वहीं, जदयू के सांसद ने सोमवार को विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफों क पुल बांध दिए. जदयू सांसद ने पीएम मोदी की तारीफ करते हए कहा कि मोदी है तो मुमकिन है. आपको बता दें कि सीतामढ़ी से जदयू सांसद सुनील कुमार पिंटू ने मीडिया से बात करते हुए पीएम मोदी की सराहना की.

सुनील कुमार पिंटू ने कहा- मोदी है तो मुमकिन है
उन्होंने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए कहा कि बीते दिन चार राज्यों के चुनाव के नतीजे आए, जहां 4 में से तीन राज्यों में भाजपा की सरकार बनी है. वहीं, एमपी में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी भाजपा भारी बहुमत से जीती.

RELATED POSTS

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

जनता को पीएम मोदी पर भरोसा
इसके आगे सुनील कुमार पिंटू ने कहा कि चुनाव के समय भाजपा ने नारा दिया था कि मोदी है तो मुमकिन है और मोदी है तो गारंटी है. चुनाव के नतीजे ने यह बता दिया है कि मोदी पर जनता को भरोसा है, तभी तीन राज्यों में भाजपा को बहुमत मिला और इससे यह साबित होता है कि जनता को मोदी की गारंटी पर पूरा भरोसा है. जदयू सांसद के इस बयान के बाद पार्टी में सियासी घमासान मच चुका है.

पहले भी जातीय गणना पर उठा चुके हैं सवाल
पहले से ही इस बात को लेकर चर्चा थी कि जदयू के कई सांसद बीजेपी के संपर्क में है. खुद बीजेपी के कई नेता इस बात का दावा भी कर चुके हैं, वहीं सुनील कुमार पिंटू के इस तरह के बयानबाजी से ऐसा लग रहा है कि बीजेपी का दावा सही है. आपको बता दें कि कुछ समय पहले सुनील कुमार पिंटू ने जाति आधारित गणना के आंकड़ों पर भी सवाल उठाया था और कहा था कि इसमें गड़बड़ी हुई है. तेली समाज की सही तरीके से गणना नहीं हुई है. उनके इस बयान के बाद जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा था कि अपने ऑरिजनल टीम के कप्तान को कहिए कि गणना कराएं. टिकट के लिए जमीर मत बेचिए.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं....

Next Post
नीतीश कुमार घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं

ये ईवीएम सहित हर चीज पर सवाल उठाएंगे...

गुजरात, दिल्ली और यूपी में चुनावी बुखार………..

बिहार में पंचायत उपचुनाव का एलान, 28 दिसंबर को होगी वोटिंग, 30 दिसंबर को रिजल्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend