ADVERTISEMENT
Friday, July 24, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चक्रवाती तूफान मिचौंग का आज आंध्र प्रदेश के तट से टकराने का अनुमान, तमिलनाडु में हालात पूरी तरह से बेकाबू ,सड़कों पर चल रहीं नाव, अब तक आठ की मौत

UB India News by UB India News
December 6, 2023
in दुर्घटना
0
चक्रवाती तूफान मिचौंग का आज आंध्र प्रदेश के तट से टकराने का अनुमान, तमिलनाडु में हालात पूरी तरह से बेकाबू ,सड़कों पर चल रहीं नाव, अब तक आठ की मौत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बंगाल की खाड़ी से पैदा हुए चक्रवात मिचौंग (मिगजॉम) के गंभीर चक्रवाती तूफान बनने के बाद आज इसके आंध्र प्रदेश के तट से टकराने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, मिचौंग आज दोपहर के बाद कभी भी आंध्र प्रदेश के बापटला से टकरा सकता है। इस चक्रवात का असर पहले ही दक्षिण और उत्तर भारत के कई राज्यों में दिखाई दिया है। खासकर तमिलनाडु और पुडुचेरी चक्रवात की वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। यहां भारी बारिश के बाद अलग-अलग कारणों से आठ लोगों की मौत हुई है, वहीं काफी संपत्ति का भी नुकसान हुआ है।

तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान मिचौंग से हालात पूरी तरह से बेकाबू हो गए हैं। मंगलवार को भीषण बारिश की संभावना जताई गई है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई और उसके पड़ोसी जिलों में सोमवार से ही लगातार बारिश हो रही है। इस बारिश ने लोगों को साल 2015 की भयानक यादें ताजा कर दी हैं। उस साल भी ऐसी ही भीषण बारिश हुई थी और शहर का ज्यादातर हिस्सा जलमग्न हो गया था। अब एक बार फिर से वही स्थिति पैदा होती हुई दिख रही है।

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

भारी बारिश के चलते मछलीपट्टनम शहर में भयंकर जलजमाव

मिचोंग के चलते हुई भारी बारिश के बाद कृष्णा जिले का मछलीपट्टनम शहर पूरी तरह से पानी में डूब चुका है। पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते नीचले इलाकों में पानी भर गया है। वहीं नालों के ओवरफ्लो होने की वजह से स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई है। शहर के मुख्य सड़कों पर घुटने तक पानी भरा हुआ है। बारिश के पानी से यात्रियों को काफी परेशानी भी हो रही है। कमिश्नर चंद्राया ने कई इलाकों का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया है।

चेन्नई में बारिश से 8 लोगों की मौत, 10 घायल

चेन्नई में मिचोंग ने तबाही मचा रखी है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक बारिश की वजह से 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 10 लोग घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही 17 सुरंगों को बंद कर दिया गया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में आपदा नियंत्रक टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।

तमिलनाडु: सड़कों पर चल रही नाव

तमिलनाडु: चेन्नई के वेस्ट तंबरम सीटीओ कॉलोनी और सशिवराधन नगर इलाके में लोग आवाजाही के लिए नाव का इस्तेमाल कर रहे हैं। चक्रवात मिचौंग के कारण बारिश के बाद शहर में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है।

तमिलनाडु के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

तमिलनाडु के 10 जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार चेन्नई के साथ-साथ तिरुवेल्लूर, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, रानीपेट और वेल्लोर में बारिश की संभावना है। इसके साथ ही तिरुपत्तूर, तिरुवन्नामलाई, विल्लुपुरा और कन्याकुमारी जिलों में भी अलग-अलग स्थानों पर बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।

ओडिशा में कल बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान

ओडिशा में चक्रवाती तूफान मिचौंग के असर को देखते हुए गजपति जिले के कलेक्टर ने भारी वर्षा के मद्देनजर सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, हाई स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों को 6 दिसंबर 2023 को बंद रखने का निर्देश जारी किया है।

उत्तरी तटीय तमिलनाडु और पुडुचेरी में मंगलवार सुबह ज्यादातर इलाकों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने के बाद वर्षा में कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है। चक्रवात ‘मिगजॉम’ के कारण चेन्नई और आसपास के जिलों में सोमवार को बाढ़ ने तबाही मचा दी जिससे जनजीवन बाधित हो गया। इसके बाद बारिश की तीव्रता में कमी का पूर्वानुमान एक राहत का समाचार है। चेन्नई के कुछ हिस्सों के निवासियों ने मंगलवार तड़के से बारिश नहीं होने की सूचना दी और बताया कि उनके क्षेत्रों में बिजली सेवाएं बहाल कर दी गई हैं, लेकिन शहर में रेल सेवा निलंबित है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 24, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

by UB India News
July 22, 2026
0

सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन समरदुंग (झोलुंगे) सुरंग में हुए हादसे ने पूरे इलाके में चिंता बढ़ा दी है।...

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

by UB India News
July 22, 2026
0

यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट से रवाना हुए कार्गो जहाज ‘MV गोल्डन लियो’ पर रविवार को हुए हमले में चार भारतीय...

जम्मू के पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटे, 11 मौतें

जम्मू के पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटे, 11 मौतें

by UB India News
July 20, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन ने व्यापक तबाही मचा दी है....

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार के साथ ही नेपाल में हो रही बारिश के कारण बिहार की कई नदियां उफान पर हैं। कोसी, गंडक,...

Next Post
तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री का नाम की घोषणा जल्द करेगी कांग्रेस, रेस में है कई नाम

तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री का नाम की घोषणा जल्द करेगी कांग्रेस, रेस में है कई नाम

संसद के शीतकालीन सत्र का आज है दूसरा दिन, आज भी हंगामे के आसार, महुआ मोइत्रा के खिलाफ आचार समिति की रिपोर्ट आज होगी पेश!

संसद के शीतकालीन सत्र का आज है दूसरा दिन, आज भी हंगामे के आसार, महुआ मोइत्रा के खिलाफ आचार समिति की रिपोर्ट आज होगी पेश!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend