ADVERTISEMENT
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जहरीली शराब ने ली 10 लोगों की जान! विपक्ष ने नीतीश सरकार को बताया जिम्मेदार

UB India News by UB India News
November 22, 2023
in जिलावार, दुर्घटना, बिहार
0
जहरीली शराब ने ली 10 लोगों की जान!  विपक्ष ने नीतीश सरकार को बताया जिम्मेदार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के सीतामढी जिले के तीन गांवों में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत गोपालगंज में 5 लोगों की संदिग्ध मौत . बिहार की सियासत दिन-ब-दिन गर्म होती नजर आ रही है. वहीं, बिहार में छठ पर्व खत्म होते ही आपराधिक घटनाओं का सिलसिला शुरू हो गया है, जिसमें लखीसराय, वैशाली, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, छपरा, गोपालगंज समेत कई जिलों में हत्या, जहरीली शराब से मौत और अन्य आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं. वहीं सीतामढ़ी और गोपालगंज में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की संदिग्ध मौत की घटना ने एक बार फिर बिहार में चल रही शराबबंदी की पोल खोल दी है.

गोपालगंज में पांच लोगों की संदिग्ध मौत मामले में मृतकों के परिजनों से भाजपा के 6 सदस्यीय टीम मिलने बहरामपुर गांव पहुंची। इस दौरान उन्होंने परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। वहीं मृतक टिंकू की पत्नी ने बताया कि मेरे पति की मौत शराब पीने से हुई है। इस मामले में टिंकू की पत्नी ने स्थानीय थाना पुलिस को लिखित आवेदन दिया है। भाजपा नेताओं के मौजूदगी में महिला ने नामजद मामला दर्ज करवाने के लिए थानाध्यक्ष से अपील की है। फिलहाल टिंकू का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

RELATED POSTS

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

पटना समेत आज 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट , कई अन्य राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

नेता प्रतिपक्ष हरि सहनी के नेतृत्व में बीजेपी नेता बैकुंठपुर प्रखंड के बहरामपुर गांव में मृतकों के घर पहुंचे। इस दौरान टीम ने परिजनों से मिले प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी, पूर्व सांसद विधान पार्षद जनक राम, विधान पार्षद राजीव कुमार, विधायक कुसुम देवी, विधायक जनक सिंह शामिल हुए। भाजपा नेताओं ने पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली।

मृतक की पत्नी कविता देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा कि 16 नवंबर को बहरामपुर गांव निवासी ज्योति राय का बेटा कृष्णा राय ने मेरे पति को जहरीली शराब पिला दी। 16 नवंबर को जब मैं खाना देने गई तो टिंकू ने खाना नहीं खाया। कारण पूछने पर कहा कि मैं कृष्णा भाई के यहां से शराब पीकर आया हूं। इसके थोड़ी देर बाद उसने मेरे से कहा कि पता नहीं क्यों मेरे आंख नहीं खुल रहे हैं। मुझे कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। जहरीली शराब पीने से मेरे पति की आंख की रोशनी जाने लगी। हालत बिगड़ने पर हम लोग उसे इलाज के लिए दीघवा-दुबौली ले गए। वहां तबीयत ज्यादा खराब होने पर बेहतर इलाज के लिए उसे पटना ले गए। इलाज के दौरान 20 नवंबर सोमवार को उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को बैकुंतपुर थाना लाया गया। फिर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया गया।

परिवार के दो लोग और जहरीली शराब से पीड़ित

कविता देवी ने आगे कहा कि कृष्णा राय एक शराब माफिया है। मेरे पति की मौत के बाद कृष्ण राय 12 लोगों के साथ मेरे घर आया। जाति सूचक गाली गलौज करते हुए धमकी दे रहा है कि अगर हम लोग मुकद‌मा उसके खिलाफ करेंगे, तो पूरे परिवार को वह जान से मार देगा। घर में आग लगा देगा। कविता देवी ने दिए आवेदन में कहा कि मेरे ही परिवार के सुरेश राम और सुनील राम भी उसी जहरीली शराब से पीड़ित है। जिसमें से सुरेश राम की मौत हो चुकी है। वहीं सुनील राम जीवन और मौत से जूझ रहा है।

इस मामले में भाजपा के मुख्य प्रवक्ता जनक राम ने बताया कि मृतक टिंकू की मां और उसकी पत्नी के बयान को प्रशासन दबाने में लगा हुआ है। पीड़ित परिवार द्वारा बयान में यह बताया जा रहा है कि किसने शराब पीलाई और किसके घर में शराब बिक रही थी। इससे बड़ा क्या प्रूफ हो सकता है। बिहार के लोग जान चुके हैं कि सरकार और शराब माफियाओं के बीच एक सिंडिकेट चल रहा है। मरे हुए गरीब परिवार को सरकार न्याय दिलाना नहीं चाहती है। शराब माफिया और सिंडिकेट को यहां की सरकार बचाना चाहती है। जनक राम ने कहा कि भाजपा अब चुप नहीं बैठेगी। न्याय दिलाकर ही इस परिवार को रहेगी।

 जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है. उन्होंने ने बिहार के मुख्यमंत्री पर तंज कस्ते हुए कहा है कि, ”बिहार के मुख्यमंत्री को इस बात का अहंकार हो गया है कि हम यहां से हट ही नहीं सकते हैं.” उनके इस बयान से एक बार फिर राजनीतिक पारा हाई हो गया है.

इसके साथ ही आगे प्रशांत किशोर ने ये भी कहा है कि, ”जनता ने आपको मुख्यमंत्री बनाया, जहरीली शराब से लोग मर गये, परिवार बर्बाद हो गये और आप कहते हैं कि आपने जिलाधिकारी को निर्देश दे दिया है. आपको जनता ने चुना है, जिलाधिकारी ने नहीं. हाल ही में छपरा में जहरीली शराब पीने से 70 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और ये आदमी जेब में हाथ डालकर कहता था कि जो भी इसे पिएगा वो मरेगा.”

आपको बता दें कि आगे प्रशांत किशोर ने ये भी कहा कि, ”अगर बिहार की स्थिति ऐसी ही रही, अगर बिहार की जनता ऐसे व्यक्ति को वोट देती है, तो इसमें नीतीश कुमार की नहीं बल्कि बिहार की जनता की गलती है. आपके बच्चों का जिसने निवाला छीन लिया, अगर आप जाकर उस आदमी को वोट देंगे जिसने आपके बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को बाधित किया और उन्हें अनपढ़ बना दिया, तो आपसे बड़ा दोषी कौन होगा?” बता दें कि प्रशांत किशोर के इस कड़वे बयान ने बिहार के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से बड़ी खबर सामने आई है. जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने गिरफ्तार...

मुंबई में आफत की बारिश!

पटना समेत आज 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट , कई अन्य राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

by UB India News
July 13, 2026
0

मौसम विभाग ने आज बिहार के 27 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। वहीं, पटना में दिनभर बादल...

18 जुलाई से हेली-टूरिज्म योजना की शुरुआत, ऑनलाइन बुकिंग आज से

18 जुलाई से हेली-टूरिज्म योजना की शुरुआत, ऑनलाइन बुकिंग आज से

by UB India News
July 13, 2026
0

बिहार की पहचान लंबे समय से बौद्ध, जैन, रामायण और ऐतिहासिक विरासत से जुड़ी रही है. लेकिन राज्य में आने...

तेजस्वी यादव की निजी विदेश को लेकर उठ रहे है कई सवाल……………

टूर पॉल्टिक्स से कैसे सधेगा बिहार?

by UB India News
July 13, 2026
0

बिहार में बांकीपुर उपचुनाव की शोर है. मीडिया में कभी बीजेपी के प्रत्याशी बदलने तो कभी जनसुराज के संस्थापक प्रशांत...

क्या ग्लोबल स्टडीज कोचिंग पर लगेगा ताला !

कोचिंग विवाद मामले में फैजल खान को मिली जमानत, दोनों बॉडीगार्ड भी बेल पर रिहा

by UB India News
July 13, 2026
0

कोचिंग फायरिंग मामले में फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड को जमानत मिल गई है. जिला अदालत...

Next Post
बिहार में आरक्षण संशोधन अधिनियम लागू

बिहार में आरक्षण संशोधन अधिनियम लागू

चिराग पासवान आठ नवंबर को नालंदा में करेंगे महारैली

दलितों के खिलाफ काम कर रहे नीतीश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend