ADVERTISEMENT
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जयपुर में मौन रहकर वोटों का ध्रुवीकरण कर गए पीएम मोदी

UB India News by UB India News
November 22, 2023
in LOKSHBHA
0
जयपुर में मौन रहकर वोटों का ध्रुवीकरण कर गए पीएम मोदी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार शाम को जयपुर में रोड शो निकाला। ना कोई भाषण और ना कोई बयानबाजी, यहां केवल रोड शो हुआ। यानी पीएम मोदी मौन रहकर जयपुर के परकोटा इलाके में वोटों का ध्रुवीकरण कर गए। पीएम मोदी ने जयपुर शहर में जहां रोड शो निकाला। वह इलाका किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में आता है लेकिन किशनपोल के साथ हवामहल और आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्रों को भी प्रभावित करता है। इन तीनों विधानसभा सीटों पर वर्तमान में कांग्रेस के विधायक हैं। तीनों ही सीटों पर मुस्लिम मतदाता काफी संख्या में है। ऐसे में पीएम मोदी ने अपने रोड शो से हिन्दू वोटों के ध्रुवीकरण का प्रयास किया।

जहां हुए बम धमाके, उसी इलाके से निकला रोड शो
पीएम मोदी ने मंगलवार शाम साढ़े 6 बजे रोड शो शुरू किया। रोड शो के लिए उस इलाके को चुना गया जहां 15 साल पहले बम धमाके हुए थे। जयपुर के सांगानेरी गेट स्थित हनुमान मंदिर पर पहला धमाका हुआ था। यहीं से पीएम मोदी का रोड शो शुरू हुआ। बापू बाजार, नेहरू बाजार, छोटी चौपड़, बड़ी चौपड़ और जौहरी बाजार से होते हुए वापस सांगानेरी गेट हनुमान मंदिर पर रोड शो का समापन हुआ। जौहरी बाजार में भी धमाके हुए थे और छोटी चौपड़ से कुछ ही दूरी पर स्थित चांदपोल हनुमान मंदिर के पास भी धमाके हुए थे।

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

पीएम मोदी के साथ केवल पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष
रोड शो के दौरान पीएम मोदी खुली जीप में सवार होकर निकले। 4 किलोमीटर का रोड शो पूरा करने में करीब सवा घंटे का वक्त लगा। इस दौरान पूरा शहर भगवा रंग में रंग गया। पीएम मोदी के साथ जीप पर केवल बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी थे। जयपुर के किसी प्रत्याशी या संगठन के किसी भी पदाधिकारी को पीएम की गाड़ी में जगह नहीं मिली। जयपुर शहर में प्रधानमंत्री का यह पहला रोड शा था। लिहाजा रोड शो के दौरान लोगों की भारी भीड़ जुटी। पीएम मोदी हाथ हिलाते हुए लोगों का अभिनंदन करते रहे और लोग मोदी मोदी के साथ जय श्रीराम के नारे लगाते रहे।
मोदी के पास नहीं पहुंच पाए बीजेपी के प्रत्याशी
किशनपोल, हवामहल, आदर्श नगर, विद्याधर नगर और सांगानेर के बीजेपी प्रत्याशी रोड शो में पहुंचे लेकिन वह पीएम मोदी के पास नहीं पहुंच सके। हवामहल प्रत्याशी बाल मुकुंद आचार्य गदा लेकर रोड शो में पहुंचे लेकिन पुलिस ने उन्हें सांगानेरी गेट पर ही रोक दिया। रोड शो शुरू होने के बाद उन्हें एंट्री मिली। आदर्श नगर प्रत्याशी रवि नैय्यर के साथ भी ऐसा ही हुआ। जब पीएम मोदी सांगानेरी गेट हनुमान मंदिर पर थे। तब नैय्यर को एंट्री नहीं मिली। रोड शो शुरु होने के बाद ही नैय्यर को आगे जाने दिया। विद्याधर नगर प्रत्याशी दिया कुमारी भी भीड़ में फंसी रही। बाद में वह त्रिपोलिया गेट पहुंची जहां बने मंच पर उन्हें स्थान मिला और उन्होंने त्रिपोलिया गेट पर बने मंच से ही पीएम मोदी का स्वागत किया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
जहरीली शराब ने ली 10 लोगों की जान!  विपक्ष ने नीतीश सरकार को बताया जिम्मेदार

जहरीली शराब ने ली 10 लोगों की जान! विपक्ष ने नीतीश सरकार को बताया जिम्मेदार

बिहार में आरक्षण संशोधन अधिनियम लागू

बिहार में आरक्षण संशोधन अधिनियम लागू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend