ADVERTISEMENT
Sunday, July 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में आज थम जाएगा प्रचार, 17 नवंबर को होगा मतदान

जनसभाओं, दावों, वादों और आरोप-प्रत्यारोप से मतदाताओं को रिझाने के लिए बस बुधवार का ही दिन बाकी है। आज शाम छह बजे के बाद मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में प्रचार का शोरगुल थम जाएगा।

UB India News by UB India News
November 16, 2023
in खास खबर, प्रदेश
0
जाति जनगणना: 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में कितना होगा असर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटों और छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के तहत 70 सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान है. ऐसे में दोनों ही राज्यों में आज बुधवार (15 नवंबर) शाम 6 बजे के बाद चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा. चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आज दोनों ही राज्यों में सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं. कांग्रेस और बीजेपी के बीच यहां सीधा मुकाबला है, ऐसे में प्रचार पर सबसे ज्यादा फोकस इन्हीं दलों का है.

आज दोनों ही पार्टियों ने चुनाव प्रचार के लिए अपने बड़े नेताओं को मैदान में उतार दिया है. ये नेता आज जनसभा, रैली और रोड शो में शामिल होकर वोटरों को अपने-अपने पक्ष में लाने की कोशिश करेंगे. बता दें कि छत्तीसगढ़ में पहले चरण के तहत 7 नवंबर को 20 सीटों के लिए मतदान हो चुका है. अब सबकी निगाहें 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव पर रहेगी.

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

 

छत्तीसगढ़ में खुद अमित शाह और नड्डा

 

आज चुनाव प्रचार के आखिरी दिन किसी भी तरह की कमी न रहे, इसके लिए बीजेपी ने आज सभी बड़े चेहरे मैदान में प्रचार के लिए उतार दिए हैं. छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री खुद तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे. उनकी पहली जनसभा साजा विधानसभा एरिया, दूसरी जनसभा जांजगीर और तीसरी जनसभा कोरबा में होगी. इसके बाद पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ में दो जनसभा करेंगे. इनकी पहली जनसभा आरंग विधानसभा एरिया में तो दूसरी जनसभा अंबिकापुर में होगी.

एमपी में ये बड़े चेहरे आज मांगेंगे वोट

आज बीजेपी के कई बड़े नेता मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए आएंगे. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद नर्मदापुरम, बैतूल, देवास, सीहोर, रायसेन, विदिशा व भोपाल में जनसभाएं करेंगे. वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पन्ना, अशोक नगर, भोपाल व छिंदवाड़ा में जनसभा करेंगे. केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना में, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा सतना, जबलपुर में, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल एवं केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते दमोह व रायसेन में, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जबलपुर व बालाघाट में, महाराष्ट्र्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस छिंदवाड़ा में जनसभा कर वोट मांगेंगे.

कांग्रेस की तरफ से ये संभालेंगे मोर्चा

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस ने भी बीजेपी की तरह ही अपने बड़े नेताओं को उतार दिया है. आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बैतूल जिले के आमला, भोपाल के बैरसिया और दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट पर जनसभा करेंगे. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दतिया, सीधी में जनसभा करेंगे. पूर्व सीएम एवं पीसीसी चीफ कमलनाथ कटनी जिले की विजयराघवगढ़, सिवनी जिले के केवलारी, बालाघाट जिले के लालबर्रा, वारासिवनी, छिंदवाड़ा जिले के जमई में जनसभा करेंगे.

 

सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान
प्रदेश में 17 नवंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी। इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। मतदान शुरू होने के डेढ़ घंटे पहले सुबह 5:30 बजे से मॉकपोल की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। यह प्रक्रिया अभ्यर्थी या उसके अधिकृत एजेंट की उपस्थिति में होगी। यदि कोई अभ्यर्थी या उसका एजेंट 5:30 बजे मतदान केंद्र पर उपस्थित नहीं होता है, तो 15 मिनट तक उसका इंतजार किया जाएगा। इसके बाद मतदान दलों और अन्य सदस्यों की उपस्थिति में मॉकपोल की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। न्यूनतम 50 वोट से मॉकपोल किए जाने का प्रावधान है। इसमें नोटा भी शामिल होगा। मॉकपोल की प्रक्रिया प्रारंभ करने से पूर्व बैलेट यूनिट एवं वीवीपीएटी को वीवीपीएटी कंपार्टमेंट में रखा जाएगा। कंट्रोल यूनिट को पीठासीन अधिकारी की टेबल या मतदान अधिकारी के टेबल पर रखना होगा।

यहां दोपहर 3 बजे तक ही होगा मतदान
प्रदेश के बालाघाट, मंडला और डिंडोरी जिलों के कुछ विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक ही मतदान प्रक्रिया चलेगी। इसमें बालाघाट जिले के तीन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 108-बैहर (अ.ज.जा.), 109-लांजी और 110 -परसवाड़ा के सभी मतदान केंद्र, मंडला जिले के 105-बिछिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के-47 मतदान केंद्रों पर, 107-मंडला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 8 मतदान केंद्रों तथा डिंडौरी जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-104 डिंडौरी के 40 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बांकीपुर को लेकर बीजेपी इतना अव्यवस्थित क्यों है ! …

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने अपने पहले उम्मीदवार अभिषेक बंटी (पिता का चारा घोटाले में नाम होने...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

Next Post
एथिक्स कमेटी आज लोकसभा अध्यक्ष को देगी रिपोर्ट , महुआ मोइत्रा की जा सकती है सांसदी

कैश फॉर क्वेरी मामले में महुआ पर नए आरोप

आज भाई दूज पर बंद हो रहे केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट, इस बार रिकॉर्ड तीर्थयात्रियों ने किया दर्शन

आज भाई दूज पर बंद हो रहे केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट, इस बार रिकॉर्ड तीर्थयात्रियों ने किया दर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend