ADVERTISEMENT
Sunday, July 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जवाब देने की जगह हाथ घुमा-घुमाकर करने लगे प्रणाम

UB India News by UB India News
November 14, 2023
in पटना, मुख्यमंत्री
0
जवाब देने की जगह हाथ घुमा-घुमाकर करने लगे प्रणाम
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) इन दिनों शायद मीडिया से नाराज चल रहे हैं. यही वजह है कि मंगलवार (14 नवंबर) को सवालों का जवाब देने की जगह वे हाथ घुमा-घुमाकर प्रणाम करने लगे. आरती उतारने लगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह अंदाज देखकर पत्रकारों के साथ-साथ अन्य लोग भी चौंक गए. नीतीश कुमार बिना जवाब दिए ही चले गए.

दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार की सुबह पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पुनाईचक स्थित नेहरू पार्क में पहुंचे थे. यहां उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया. कार्यक्रम के बाद जब वे बाहर निकले तो पत्रकार बात करना चाहते थे. पत्रकार सवाल करने लगे कि क्यों नाराज हैं सर? इस दौरान नीतीश कुमार हाथ जोड़ने लगे. एक बार नहीं बल्कि दो-दो बार ऐसा किया. नीतीश कुमार झुक गए और हाथ घुमा-घुमाकर प्रणाम करने लगे.

RELATED POSTS

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

#WATCH | As he leaves after paying tributes to former PM Pandit Jawaharlal Nehru in Patna, Bihar CM Nitish Kumar bows with folded hands before media personnel when reporters ask him why he was upset with them. pic.twitter.com/7b1Ilo8MSt

— ANI (@ANI) November 14, 2023

तेजस्वी यादव ने भी नहीं दिया कोई जवाब

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी थे. पत्रकारों ने तेजस्वी से भी बयान लेना चाहा लेकिन आवाज देने के बाद भी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया.  वे भी मुख्यमंत्री के साथ बैठकर निकल गए. नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के साथ मंत्री संजय झा, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी भी दिखे.

सीएम नीतीश कुमार मीडिया से हैं नाराज?

इधर, सीएम नीतीश कुमार के इस अंदाज से कयास लगाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री शायद मीडिया से नाराज चल रहे हैं. यह वजह है कि बिना बात किए ही वो कार्यक्रम से निकले और हाथ जोड़ने के बाद चले गए. बता दें कि अक्सर कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मीडिया को बयान देते हैं. कई बार वो यह भी कह चुके हैं कि वो जो कहते हैं वो नहीं छपता है. बीजेपी का नाम लिए बिना कहते हैं कि एक ही लोग का छपता है. केंद्र सरकार सिर्फ अपना प्रचार करती है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

by UB India News
July 11, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में बीजेपी ने अपना...

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर सीट पर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया...

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

by UB India News
July 11, 2026
0

राज्य की गद्दी संभालने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पहली बार एनडीए के सभी पांच घटक दलों भाजपा,...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

by UB India News
July 11, 2026
0

जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से उम्मीदवार प्रशांत किशोर का 'पेपर बम' फूटता और बीजेपी के उम्मीदवार अभिषेक बंटी...

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्‍याशी बनाए गए नीरज कुमार सिन्‍हा  नामांकन से पहले एक्‍शन...

Next Post
यदुवंशी समाज के हजारों लोग आज लेंगे बीजेपी की सदस्यता

यदुवंशी समाज के हजारों लोग आज लेंगे बीजेपी की सदस्यता

वे नेहरू जी की जगह राहुल जी की ही जयंती मनाने लगेंगे

वे नेहरू जी की जगह राहुल जी की ही जयंती मनाने लगेंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend