ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लालू प्रसाद यादव ने अपने परिवार के साथ मनाया दीपावली का त्योहार

UB India News by UB India News
November 13, 2023
in पटना, राजद
0
लालू प्रसाद यादव ने अपने परिवार के साथ मनाया दीपावली का त्योहार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव ने अपने परिवार के साथ दीपावली का त्योहार मनाया। खास बात यह रही कि तेजस्वी यादव की बेटी कात्यायिनी लालू यादव की गोद में दिखाई दी। तेजस्वी यादव ने परिवार के संग दीपावली की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कीं।

तेजस्वी यादव द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, राजश्री यादव और उनकी बेटी कात्यायिनी दिख रही हैं। वहीं, तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेजप्रताव यादव हरी टोपी में नजर आए। आरजेडी ने एक्स पर लिखा, “यूपी में दीए गिने जा रहे, बिहार में नौकरियां”।

‘यह दीपावली आपके जीवन में…’

लालू यादव ने एक्स पर लिखा, “यह दीपावली आपके जीवन में अमन, सुख, समृद्धि, समता एवं न्याय का प्रकाश लेकर आए, ऐसी मंगलकामना है। आइए हम सभी मिलकर समाज में व्याप्त गैर बराबरी, नफरत, भेदभाव, गरीबी, बुराई और हिंसा के अंधेरे को दूर करें तथा प्रेम, शांति, सद्भाव, अच्छाई और आनंद के दीये जलाएं। आप सबों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं”।

RELATED POSTS

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

तेजस्वी ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने लिखा, “सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि की मंगलकामना के साथ दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं”।

तेजप्रताप यादव ने लिखा, “मां लक्ष्मी आप सभी के घरों में सुख, शांति, समृद्धि धन, दौलत ओर वैभव बनाये रखें। आप सभी देश, प्रदेश व क्षेत्रवासियों को दीपावली के पावन पर्व की बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं”।

मां लक्ष्मी घरों में वैभव बनाए रखे- तेजप्रताप यादव

लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने कहा ‘ मां लक्ष्मी आप सभी के घरों में सुख, शांति, समृद्धि धन, दौलत ओर वैभव बनाए रखें। आप सभी देश, प्रदेश और क्षेत्रवासियों को दीपावली के पावन पर्व की बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं। शुभ दीपावली।

गैरबराबरी, नफरत, गरीबी दूर करें- लालू प्रसाद

लालू प्रसाद ने सोशल मीडिया पर लिखा- यह दीपावली आपके जीवन में अमन, सुख, समृद्धि, समता और न्याय का प्रकाश लेकर आए, ऐसी मंगलकामना है। आइए हम सभी मिलकर समाज में व्याप्त गैर बराबरी, नफरत, भेदभाव, गरीबी, बुराई और हिंसा के अंधेरे को दूर करें। प्रेम, शांति, सद्भाव, अच्छाई और आनंद के दीये जलाएं। आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!

देश में व्याप्त महंगाई,भ्रष्टाचार, बेरोजगारी दूर करने का संकल्प लें-तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने लिखा- ‘आप सभी को दीपावली के पावन पर्व की असंख्य शुभकामनाएं। मंगलकामना है कि यह त्योहार आपके जीवन मे यश, वैभव, सुख, शांति, समृद्धि और सफलता का जगमगाता प्रकाश लेकर आए। खुशियों की सतरंगी किरणें आपके घर के मुंडेर से लेकर आंगन द्वार और हर कोने को आलोकित करती रहें।

प्रेम, प्रार्थना, दुआ का दौर चलता रहे और इंसानियत, बंधुत्व और मानवता का अखंड दीप सदा जलता रहे। आइए हम सभी जाति-धर्म और ऊंच-नीच का भेदभाव भूलकर देश में व्याप्त महंगाई, भ्रष्टाचार, नकारात्मकता, अशिक्षा, बेरोजगारी, गरीबी और लाचारी के अंधेरे को समाप्त कर जन-जन के जीवन में खुशहाली का उजियारा लाने का संकल्प लें।’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

by UB India News
July 11, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में बीजेपी ने अपना...

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर सीट पर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया...

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

by UB India News
July 11, 2026
0

राज्य की गद्दी संभालने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पहली बार एनडीए के सभी पांच घटक दलों भाजपा,...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

by UB India News
July 11, 2026
0

जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से उम्मीदवार प्रशांत किशोर का 'पेपर बम' फूटता और बीजेपी के उम्मीदवार अभिषेक बंटी...

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्‍याशी बनाए गए नीरज कुमार सिन्‍हा  नामांकन से पहले एक्‍शन...

Next Post
नीतीश ने बेटे संग मनाई दिवाली

नीतीश ने बेटे संग मनाई दिवाली

नए शिक्षकों को बिहार सरकार की चेतावनी, संघ बनाया तो होगी कार्रवाई

नए शिक्षकों को बिहार सरकार की चेतावनी, संघ बनाया तो होगी कार्रवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend