ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

वह राजनीति में चलने लायक नहीं, दिखावे के लिए उछल-कूद करते हैं

UB India News by UB India News
November 13, 2023
in जदयू, पटना
0
जदयू दफ्तर में विधायक का पत्रकारों से अमर्यादित आचरण
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जदयू विधायक गोपाल मंडल ने पूर्व सीएम जीतन राम मांझी पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनकी खोपड़ी ढीली हो गई है और उनका दिमाग भी खराब हो गया है। उन्होंने कहा कि मांझी राजनीतिक में थे, लेकिन अब नहीं हैं। अब वे राजनीति करने लायक भी नहीं है। वह सिर्फ दिखावे के लिए इधर-उधर उछल-कूद करते रहते हैं। गोपाल मंडल ने कहा कि जब जीतन राम मांझी मुख्यमंत्री थे तो मैं उनसे मिलने कभी नहीं गए।

गोपाल मंडल ने कहा- CM के खाने में कोई भी गलत चीज नहीं डाल सकता है
गोपाल मंडल ने कहा- CM के खाने में कोई भी गलत चीज नहीं डाल सकता है

बायोलॉजी और अंग्रेजी में समझाते तो विवाद नहीं होता

RELATED POSTS

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

गोपाल मंडल ने नीतीश कुमार के सदन में दिए बयान पर कहा कि अगर नीतीश कुमार बायोलॉजी की भाषा या अंग्रेजी में समझाते तो शायद इतना विवाद नहीं होता। वह जनसंख्या नियंत्रण पर बोल रहे थे, लेकिन लोग दूसरे एंगल से देखकर उनकी छवि खराब करना चाहते हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जब भी खाना दिया जाता है तो उसकी जांच-पड़ताल की जाती है। उनके खाने में कोई भी गलत चीज नहीं डाल सकता है। बता दें कि मांझी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि नीतीश कुमार को खाने में जहर दिया जा रहा है।

नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा था कि मांझी राज्यपाल बनना चाहते हैं
नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा था कि मांझी राज्यपाल बनना चाहते हैं

9 नवंबर को मांझी-नीतीश के बीच हुई थी नोकझोंक

बिहार विधानसभा में गुरुवार 9 नवंबर को सीएम नीतीश कुमार और पूर्व जीतन राम मांझी के बीच तीखी नोकझोंक हुई। मांझी आरक्षण की समीक्षा की मांग कर रहे थे। तभी CM ने उन्हें बीच में ही टोका और कहा- मेरी मूर्खता से ये मुख्यमंत्री बने थे। इसे राज्यपाल बनने की चाहत है। मुख्यमंत्री ने बीजेपी विधायकों की ओर इशारा करते हुए कहा कि इसे गवर्नर क्यों नहीं बना देते हैं।

इन वजहों से लगातार चर्चा में नीतीश

  • 7 नवंबर को नीतीश जनसंख्या नियंत्रण पर विधानसभा में बयान दे रहे थे। उन्होंने सदन में कुछ ऐसा कहा, जिसे हम लिख भी नहीं सकते। इसके बाद नीतीश का देशभर में विरोध शुरू हो गया।
  • 7 नवंबर की सुबह नीतीश बिहार के मंत्री अशोक चौधरी के पिता स्व. महावीर चौधरी की पुण्यतिथि पहुंचे थे। वहां वे महावीर चौधरी को श्रद्धांजलि देने के बाद मंत्री पर ही फूल फेंकने लगे।
  • 9 नवंबर को नीतीश सरकार ने विधानसभा से आरक्षण बिल को पास करवाया। इसे लेकर पूर्व सीएम मांझी ने आपत्ति जताई तो नीतीश आग बबूला हो गए। उन्होंने यहां तक कह दिया कि इसे सीएम बनाना मेरी मूर्खता थी।
  • 18 सितंबर को नीतीश मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति शिवसागर राम गुलाम की जयंती कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने मंत्री अशोक चौधरी का सिर एक पत्रकार से टकरा दिया। ये तस्वीर भी उन दिनों विवादों में रही थी।
  • 21 सितंबर को नीतीश पूर्व सीएम भोला पासवान की जयंती के कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मंत्री अशोक चौधरी के कंधे पर सिर रख लिपट गए और कहा- मैं इनसे बहुत प्रेम करता हूं।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

by UB India News
July 11, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में बीजेपी ने अपना...

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर सीट पर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया...

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

by UB India News
July 11, 2026
0

राज्य की गद्दी संभालने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पहली बार एनडीए के सभी पांच घटक दलों भाजपा,...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

by UB India News
July 11, 2026
0

जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से उम्मीदवार प्रशांत किशोर का 'पेपर बम' फूटता और बीजेपी के उम्मीदवार अभिषेक बंटी...

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्‍याशी बनाए गए नीरज कुमार सिन्‍हा  नामांकन से पहले एक्‍शन...

Next Post
लालू प्रसाद यादव ने अपने परिवार के साथ मनाया दीपावली का त्योहार

लालू प्रसाद यादव ने अपने परिवार के साथ मनाया दीपावली का त्योहार

नीतीश ने बेटे संग मनाई दिवाली

नीतीश ने बेटे संग मनाई दिवाली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend