ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तेजस्वी यादव की अनोखे तरीके से हुई पूजा

UB India News by UB India News
November 13, 2023
in राजद, वैशाली
0
तेजस्वी यादव की अनोखे तरीके से हुई पूजा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के हाजीपुर जिले में दीपावली के मौके पर राजद नेता और समर्थकों की अनोखी पूजा चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां तेजस्वी यादव के समर्थकों ने घोड़े पर सवार होकर तेजस्वी यादव की आरती उतारी। इस दौरान समर्थकों ने पूजा पाठ भी किया। यहां तक कि तेजस्वी चालीसा भी पढ़ा गया। इसके साथ ही समर्थकों ने माता लक्ष्मी से तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मन्नत भी मांगी। कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में सड़क पर ही राजद के रंग में दिवाली का पर्व मनाया और 108 दीये जलाकर सड़कों पर सजाया।

आरती उतारकर पढ़ा तेजस्वी चालीसा
दरअसल, हाजीपुर के भगवानपुर इलाके के राजद नेता केदार प्रसाद यादव घोड़े पर सवार होकर अपने समर्थकों के साथ दीपावली का पर्व मनाने हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर पहुंचे। यहां हाल ही में तेजस्वी यादव के जन्मदिन के मौके पर भगवानपुर चौक का नाम बदलकर तेजस्वी प्रसाद यादव चौक रखा गया था। इसी दौरान एक बोर्ड भी लगाया गया था। इस बोर्ड पर तेजस्वी यादव की तस्वीर लगाकर, थाली में दीपक सजाकर और घोड़े पर सवार होकर उनके समर्थकों ने उनकी आरती उतारी। आरती उतारने के दौरान तेजस्वी चालीसा भी गाया गया। इतना ही नहीं सड़क के बीचों-बीच भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्ती रखकर लक्ष्मी पूजा की गई।

RELATED POSTS

बांकीपुर में इस बार 40 साल का रिकॉर्ड टूटेगा…………

कांग्रेस को चुभ गई राजद की सियासी चाल !…………………..

जल्द मुख्यमंत्री बनने की मांगी मन्नत
वहीं इस तरह से अनोखे अंदाज में दीपावली मानने वाले राजद नेता केदार प्रसाद यादव ने कहा कि हमने भगवानपुर चौक का नाम बदलकर तेजस्वी प्रसाद यादव चौक रखा है। अब दीपावली के मौके पर तेजस्वी यादव की तस्वीर और गणेश जी और लक्ष्मी जी की मूर्ति के साथ पूजा की गई है और आरती उतारी गई है। उन्होंने कहा कि मैं माता लक्ष्मी से कामना करता हूं कि बहुत ही जल्द तेजस्वी यादव बिहार की कमान संभालें और बिहार में लोगों को रोजगार दें। पूरा बिहार इनको मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहता है। मैं भगवान से यही प्रार्थना किया हूं।

कौन हैं केदार प्रसाद यादव?
आपको बता दें कि ये वही राजद नेता केदार प्रसाद यादव हैं, जो अक्सर अपने अनोखे अंदाज में कार्यक्रम करने को लेकर पूरे बिहार में मशहूर हैं। कभी भैंस पर सवार होकर तो कभी घोड़े पर सवार होकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हैं। वहीं कभी माथे पर कलश लेकर विरोध कलश यात्रा निकालकर प्रदर्शन किया है। इस बार भी दिवाली के मौके पर अनोखे अंदाज में दीपावली का पर्व मनाया और तेजस्वी यादव की तस्वीर लगाकर आरती उतारने का काम किया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में इस बार 40 साल का रिकॉर्ड टूटेगा…………

बांकीपुर में इस बार 40 साल का रिकॉर्ड टूटेगा…………

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव के ऐलान के साथ ही सियासी गलियारे में सरगर्मी तेज हो गई है। सभी पार्टी अपने-अपने कैंडिडेट को...

कांग्रेस को चुभ गई राजद की सियासी चाल !…………………..

कांग्रेस को चुभ गई राजद की सियासी चाल !…………………..

by UB India News
July 9, 2026
0

राजद ने बांकीपुर उपचुनाव में रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बना कर कांग्रेस के जले पर नमक छिड़का है। राजद की...

अपनी पार्टी पर क्यों भड़कीं लालू की बेटी रोहिणी आचार्य

अपनी पार्टी पर क्यों भड़कीं लालू की बेटी रोहिणी आचार्य

by UB India News
July 9, 2026
0

लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने सारण के...

बिहार सरकार ने वापस लौटाई लालू-राबड़ी की सुरक्षा……….

बिहार सरकार ने वापस लौटाई लालू-राबड़ी की सुरक्षा……….

by UB India News
July 4, 2026
0

राजद सुप्रीमो लालू यादव और पूर्व सीएम राबड़ी देवी को Z कैटेगरी की सुरक्षा फिर से बहाल कर दी गई...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

रिशुश्री महाघोटाले पर तेजस्वी के 20 सवाल……………

by UB India News
June 29, 2026
0

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कथित रिशुश्री महाघोटाला मामले को लेकर एक बार फिर राज्य सरकार पर...

Next Post
जदयू दफ्तर में विधायक का पत्रकारों से अमर्यादित आचरण

वह राजनीति में चलने लायक नहीं, दिखावे के लिए उछल-कूद करते हैं

लालू प्रसाद यादव ने अपने परिवार के साथ मनाया दीपावली का त्योहार

लालू प्रसाद यादव ने अपने परिवार के साथ मनाया दीपावली का त्योहार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend