ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत विरोधी मौलाना रहीमुल्ला तारिक की कराची में गोली मारकर हत्या

UB India News by UB India News
November 14, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय, अपराध, खास खबर
0
भारत विरोधी मौलाना रहीमुल्ला तारिक की कराची में गोली मारकर हत्या
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पाकिस्तान में आए दिन भारत के मोस्ट वांटेड आतंकियों को निशाना बनाया जा रहा है. अब कराची में मौलाना रहीमुल्ला तारिक के मारे जाने की खबर है. बचाया ज रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने मौलाना रहीमुल्ला तारिक की गोली मारकर हत्या कर दी. मौलाना रहीमुल्ला तारिक को जैश सरगना मसूद अजहर का करीबी बताया जा रहा है. वह अक्सर अपने जलसों में भारत के खिलाफ जहर उगलता था.

पाकिस्तान में जैश के करीबियों का बनाया जा रहा निशाना
बता दें कि पाकिस्तान में इनदिनों लगातार आतंकी संगठन जैश के आतंकियों को अज्ञात हमलावर निशाना बना रहे हैं. हाल ही में लश्कर के एक आतंकी को भी अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था. सोमवार को मारा गया मौलाना अक्सर अपने जलसों में भारत के खिलाफ जहर उगलने का काम करता था.

RELATED POSTS

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

पुलिस ने क्या कहा?
जानकारी के मुताबिक, कराची के ओरंगी टाउन में आयोजित किए जा रहे एक भारत विरोधी जलसे में सैकड़ों लोग शामिल हुए थे. मौलाना रहीमुल्ला भी उसी जलसे में शामिल होने के लिए जा रहा था. तभी अज्ञात हमलावरों ने उसपर गोलियां चला दी. पुलिस के बयान के मुताबिक, “मरने वाले की पहचान मौलाना रहीमुल्ला तारिक के रूप में हुई है. वह एक धार्मिक सभा में शामिल होने जा रहे थे इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उन पर गोलियां चला दीं. यह घटना टारगेट किलिंग का मामला प्रतीत होता है.”

हाल ही में हुई थी आतंकी असलम गाजी की हत्या
बता दें कि पाकिस्तान में इनदिनों भारत विरोधी आतंकवादियों को अज्ञात हमला निशाना बना रहे रहे हैं. हाल ही में लश्कर ए-तैयबा के पूर्व कमांडर अकरम खान उर्फ अकरम गाजी की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई. अकरम भारत के खिलाफ जहर उगलता था. वह 2018 से 2020 तक लश्कर में युवाओं को भर्ती करने का काम किया करता था. वह लश्कर के टॉप कमांडर्स में से एक माना जाता था. जो लंबे समय तक आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा. उससे पहले अक्टूबर में भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी शाहिद लतीफ भी मारा गया था. अज्ञात हमलावरों ने लतीफ की सियालकोट में गोली मारकर हत्या कर दी थी. वह 2016 में पठान कोट एयर फोर्स स्टेशन पर हुए हमले का मास्टर माइंड था. वह पाकिस्तान में बैठकर स्टेशन पर हमला करने वाले चार आतंकियों को निर्देश दे रहा था.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

by UB India News
July 10, 2026
0

पूर्व मुखिया संजय यादव की अपराधियों ने हत्या कर उनके शव को बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव के बधार स्थित...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

by UB India News
July 10, 2026
0

श्री अमरनाथ धाम केवल एक तीर्थ नहीं, अपितु सनातन भारत की तप परंपरा, वैराग्य, आत्मशुद्धि और शिव तत्व की सजीव...

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 3 सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य की राजनीति में...

Next Post
हैदराबाद में अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

हैदराबाद में अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

दिल्ली के वायु प्रदूषण पर चौंकाने वाली रिपोर्ट और सरकार की चुप्पी?

दिल्ली के वायु प्रदूषण पर चौंकाने वाली रिपोर्ट और सरकार की चुप्पी?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend