ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तेलंगाना: बीआरएस नेता बालाराजू पर जानलेवा हमला, केटीआर ने कहा- हार के डर से विपक्षी खेमा परेशान

UB India News by UB India News
November 12, 2023
in LOKSHBHA
0
तेलंगाना: बीआरएस नेता बालाराजू पर जानलेवा हमला, केटीआर ने कहा- हार के डर से विपक्षी खेमा परेशान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। ऐसे में सभी दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। वहीं अब राज्य में चुनाव प्रचार आत्मघाती भी होता जा रहा है। तेलंगाना के अचम्पेट में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विधायक गुव्वाला बालाराजू पर हमला किया गया है। उन पर यह हमला एक चुनावी रैली के दौरान किया गया। हमले के बाद बालाराजू को हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है। विधायक गुव्वाला बालाराजू अचम्पेट सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं बीआरएस नेता और मंत्री केटीआर राव ने अपोलो अस्पताल में बालाराजू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बालाराजू का हाल जाना।

ऐसे हमलों के लिए लोकतंत्र में कोई जगह नहीं

बालाराजू से मुलाकात के बाद केटीआर राव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि तेलंगाना में इस तरह के हमले किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी बीआरएस सांसद और उम्मीदवार प्रभाकर रेड्डी पर जानलेवा हमला हुआ था। वहीं अब बालाराजू पर इस तरह से जानलेवा हमला किया गया है। उन्होंने कहा कि सच में यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और लोकतंत्र में इसकी कोई जगह नहीं होनी चाहिए। मैं उम्मीद करता हूं और साथ ही प्रार्थना भी करता हूं कि जिसने भी इस घटना को अंजाम दिया है, उसे सजा जरूर मिलेगी। आगे उन्होंने कहा कि विपक्षी खेमे में तनाव की स्थिति है और यह साफ तौर पर दिखाई भी दे रहा है। यह स्पष्ट है कि अब उन्हें भी यह अनुमान लग चुका है कि वह चुनाव हार रहे हैं, लेकिन मैं यह जरूर कहना चाहूंगा कि कानून अपना काम करेगा और जिसने भी यह किया है हम उसके साथ कानूनी रूप से निपटेंगे।

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

तेलंगाना चुनाव की रेस में शामिल नहीं मोदी की पार्टी

वहीं मोदी को लेकर उन्होंने कहा कि मोदी वह सब कुछ कर रहे हैं जो वह कर सकते हैं, लेकिन तथ्य यह है कि उनकी पार्टी तेलंगाना के विधानसभा चुनाव की रेस में शामिल ही नहीं है। मुझे लगता है कि आप अपना कीमती समय बेवजह बीजेपी पर बर्बाद कर रहे हैं। आरक्षण पर कमेटी बनाने को लेकर उन्होंने कहा कि कमेटी बनाने का मतलब यही है कि वह न्याय में देरी करना चाहते हैं। मोदी अगर इसे लेकर गंभीर होते तो वह अब तक इसे लागू कर चुके होते। उन्हें इस पर स्टडी करने के लिए अलग से कमेटी बनाने की जरूरत नहीं होती और यह दर्शाता है कि वह इसमें रुचि नहीं रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2018 में केसीआर के नेतृत्व में हमने चुनाव जीत कर सरकार बनाई और इस बार भी केसीआर ही मुख्यमंत्री बनेंगे और लोग उन्हें ही वोट करेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
तेलंगाना : फंस रहे हैं केसीआर, कांग्रेस को उम्मीद और बीजेपी गंवाया मौका?

मडिगाओं के बहाने बीजेपी के लिए ओबीसी राजनीति की प्रयोगशाला बना तेलंगाना

टीम इंडिया ने दिया दीपावली गिफ्ट, विराट-रोहित ने झटके विकेट, नीदरलैंड्स को 160 रनों से हराया

टीम इंडिया ने दिया दीपावली गिफ्ट, विराट-रोहित ने झटके विकेट, नीदरलैंड्स को 160 रनों से हराया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend