ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मडिगाओं के बहाने बीजेपी के लिए ओबीसी राजनीति की प्रयोगशाला बना तेलंगाना

UB India News by UB India News
November 12, 2023
in LOKSHBHA
0
तेलंगाना : फंस रहे हैं केसीआर, कांग्रेस को उम्मीद और बीजेपी गंवाया मौका?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ओबीसी जनगणना और आरक्षण के विरोधी दलों की चुनावी रणनीति की काट के लिए भाजपा दक्षिण भारत के राज्य तेलंगाना को अपनी चुनावी रणनीति की प्रयोगशाला बनाने जा रही है। तेलंगाना में अगर भाजपा की ओबीसी रणनीति कामयाब हो जाती है तो आने वाले दिनों में भाजपा इसका प्रयोग सीधे-सीधे देश के अन्य चुनावी राज्यों में कर सकती है। दरअसल, तेलंगाना की कुल आबादी में ओबीसी समुदाय का हिस्सा 51 प्रतिशत के लगभग है। भाजपा राज्य में ओबीसी के साथ-साथ दलितों को भी साधने की कोशिश कर रही है, जिसकी आबादी राज्य में 17 प्रतिशत के लगभग है। ओबीसी और दलित समुदाय मिलकर राज्य की कुल आबादी का 68 प्रतिशत हिस्सा हो जाता है। सबसे पहले बात, भाजपा की ओबीसी रणनीति की करते हैं। विपक्ष के जातीय जनगणना की हवा निकालने के लिए देशभर में ओबीसी सर्वे करवाने की योजना बना रही।

बीजेपी तेलंगाना की 51 प्रतिशत ओबीसी आबादी का समर्थन हासिल करने के लिए जहां एक तरफ ओबीसी समुदाय के लिए घोषणाओं की झड़ी लगा रही है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस खासतौर से राहुल गांधी और के चंद्रशेखर राव की पार्टी बीआरएस को ओबीसी विरोधी पार्टी साबित करने की कोशिश कर रही है।

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

अमित शाह ने भी किया था ऐलान
तेलंगाना में अपने आपको ओबीसी राजनीति का चैंपियन साबित करने में जुटी भाजपा ने राज्य में सरकार बनने पर ओबीसी समुदाय का ही मुख्यमंत्री बनाने का बड़ा दांव खेल दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 27 अक्टूबर को ही तेलंगाना के सूर्यापेट में जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य के वोटरों से यह वादा कर दिया कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो ओबीसी नेता को ही राज्य का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

कांग्रेस के 114 प्रत्याशियों में 23 ओबीसी
वहीं दूसरी तरफ भाजपा कांग्रेस खासकर राहुल गांधी को ओबीसी विरोधी साबित करने की कोशिश में भी जुटी हुई है। भाजपा यह आरोप लगा रही है कि ‘जितनी आबादी उतना हक’ का राग अलापने वाले राहुल गांधी की कांग्रेस ने तेलंगाना के लिए जारी किए गए अपने उम्मीदवारों की तीन सूचियों में घोषित 114 उम्मीदवारों में से पिछड़ी जाति के उम्मीदवारों को सिर्फ 23 सीटों पर ही टिकट दिया है।

मिशन साउथ पर बीजेपी
भाजपा ने यह भी आरोप लगाया है कि तेलंगाना की आबादी में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाली पिछड़ी जाति को सिर्फ 20 प्रतिशत सीटों पर ही भागीदारी का मौका देकर कांग्रेस ने उनके साथ विश्वासघात किया है। दरअसल, कर्नाटक विधान सभा चुनाव में हारने के बाद भाजपा अपने ‘मिशन साउथ’ को धार देने के लिए तेलंगाना में हर कीमत पर चुनाव जीतना चाहती है और यही वजह है कि अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव लाते हुए भाजपा ने सीधे-सीधे खुलकर जाति आधार पर वोटरों को लुभाना शुरू कर दिया है।

राहुल गांधी पर वार!
भाजपा आलाकमान का यह मानना है कि तेलंगाना की जीत पार्टी के मिशन साउथ को बल दे सकती है और इसका फायदा भाजपा को केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश जैसे राज्य में भी मिल सकता है। पार्टी का यह भी मानना है कि अगर राज्य में भाजपा कांग्रेस से भी आगे निकलने में कामयाब हो जाती है तो इससे न केवल तेलंगाना में कांग्रेस के अस्तित्व पर सवालिया निशान लग जाएगा बल्कि इसके साथ ही राहुल गांधी के ओबीसी राग का असर भी कम हो जाएगा और इसका फायदा भाजपा को 2024 के लोक सभा चुनाव में देशभर में हो सकता है।

मडिगाओं को लुभाने की कोशिश
भाजपा राज्य में ओबीसी और दलित वोट बैंक में सेंध लगाकर अपने लिए राज्य में सॉलिड जनाधार का बेस तैयार करना चाहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार, 11 नवंबर को मडिगा रिजर्वेशन पोराटा समिति द्वारा सिकंदराबाद में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए राज्य के दलित समुदाय में 60 प्रतिशत के लगभग भागीदारी वाले मडिगाओं को लुभाने की पुरजोर कोशिश की।

मडिगाओं को सशक्त बनाने की घोषणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मडिगाओं को सशक्त बनाने और अनुसूचित जातियों के उप-वर्गीकरण पर विचार करने के लिए एक समिति के गठन की घोषणा कर दी जिसकी मांग यह समुदाय पिछले तीन दशकों से कर रहा है। समिति के संस्थापक मंदा कृष्णा मडिगा का मोदी के मंच पर रोते हुए और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उन्हें सांत्वना देने का वीडियो भी शनिवार को नजर आया।

मंच पर रोने लगे मडिगा
जब पीएम मोदी ने कहा कि वे समिति का और उनके उद्देश्यों का समर्थन करते हैं तो मंदा कृष्णा मडिगा भावुक होकर मंच पर ही रोने लगे। प्रधानमंत्री का यह वादा तेलंगाना की चुनावी रणनीति के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि मडिगा जाति का प्रभाव तेलंगाना विधान सभा की दो दर्जन के लगभग सीटों पर बताया जाता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
टीम इंडिया ने दिया दीपावली गिफ्ट, विराट-रोहित ने झटके विकेट, नीदरलैंड्स को 160 रनों से हराया

टीम इंडिया ने दिया दीपावली गिफ्ट, विराट-रोहित ने झटके विकेट, नीदरलैंड्स को 160 रनों से हराया

क्‍या वर्ल्‍डकप 2023 में टूट पाएगा एक ‘बड़ा’ रिकॉर्ड?

क्‍या वर्ल्‍डकप 2023 में टूट पाएगा एक 'बड़ा' रिकॉर्ड?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend