ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश के बयान से क्या ‘सुशासन बाबू’ की इमेज को झटका लगा!

UB India News by UB India News
November 13, 2023
in खास खबर, पटना, ब्लॉग, मुख्यमंत्री
0
इंडिया गठबंधन पर लोगों की क्या राय है?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहचान सियासी दुनिया में ‘सुशासन बाबू’ की रही है। इसमें कोई शक नहीं कि उनके मुख्यमंत्री काल में बिहार के विकास की चर्चा देश में हुई। यहां की कई विकास योजनाओं को अन्य राज्यों ने भी अपनाया। लेकिन, हाल के दिनों में नीतीश कुमार की चर्चा देश और दुनिया में उनके बयानों और उनके कई गतिविधियों को लेकर हो रही है। इन बयानों को लेकर कई नेता उनको मानसिक कमजोर तक बताने लगे हैं तो कई उन्हें मेमोरी लॉस मुख्यमंत्री की संज्ञा दे रहे हैं। यह दीगर बात है कि उनकी पार्टी के नेता उनके बचाव में हैं।

सीएम के सेक्स एजुकेशन पर कमेंट से बवाल
दरअसल, बिहार विधानसभा के संपन्न हुए शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रजनन दर कम करने को लेकर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने जिस तरह पति और पत्नी के रिश्ते को लेकर सदन में बयान दिया और उस मुद्दे को लेकर बीजेपी आक्रामक है। वहीं इस मामले को लेकर जेडीयू को भी बैकफुट पर आना पड़ा। हालांकि, मुख्यमंत्री को भी इस गलती का एहसास हुआ और उन्होंने दूसरे दिन ही सार्वजनिक तौर पर न केवल माफी मांगी बल्कि खुद के बयान की निंदा भी की। कहा जा रहा है कि शायद पहली बार किसी नेता ने अपने बयान की निंदा की है।

RELATED POSTS

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

‘नीतीश के बयान से उनकी छवि को धक्का लगा’
राजनीति के जानकार अजय कुमार भी कहते हैं कि जिस तरह से नीतीश के बयान को लेकर हाय तौबा मची, उससे उनकी छवि को धक्का लगा है। इसे कोई नकार नहीं सकता है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि विधानसभा में जिस प्रकार नीतीश ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को अपमानित किया उसे भी लेकर जेडीयू के सियासी रणनीति को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार के लिए आधी आबादी एक ताकत रही है। नीतीश कुमार के कार्यकाल में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 फीसदी का आरक्षण मिला। इसका फल यह हुआ कि पिछले कई चुनावों में मतदान के दौरान महिलाओं की लंबी कतार देखी गईं और इसका फायदा जदयू को मिला।

मांझी पर कमेंट से जेडीयू को होगा नुकसान!
अजय कुमार ने स्पष्ट कहा कि दलित, महादलित मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए जेडीयू नेताओं ने अकसर इस मुद्दे को उठाया। वो कहते रहे हैं कि नीतीश कुमार ने एक दलित वर्ग से आने वाले को मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचा दिया। नीतीश के ‘मेरी मूर्खता थी कि मैने मांझी को मुख्यमंत्री बना दिया’ के बाद शायद अब जदयू के नेता यह बयान नहीं दे सकेंगे।

नीतीश के बचाव में जेडीयू नेता
जदयू के नेता और बिहार के मंत्री श्रवण कुमार कहते हैं कि राज्य में अब विकास की सियासत शुरू हो गई है। अब बिहार में तरक्की की बात होती है, विकास की सियासत चालू है। बिहार में अब सिर्फ आपसी प्रेम भाईचारा और सौहार्द की बातें चलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर जीतन राम मांझी सही दिशा में जाते तो उनकी हालत ऐसी नहीं होती। जिसको राज का ताज पहनाया गया, वे अपनी गरिमा को बचा नहीं पाए।

बीजेपी कह रही ‘मेमोरी लॉस मुख्यमंत्री’
इधर, बीजेपी प्रवक्ता राकेश कुमार सिंह कहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी पहले ही कह चुकी है कि नीतीश कुमार मेमोरी लॉस मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में गौर से देखें तो उन्हें कई बातें याद नहीं रहती है। वे बताते हैं कि जब मुख्यमंत्री सदन में पूर्व सीएम मांझी के खिलाफ बोल रहे थे तब उनकी पार्टी के ही नेता उन्हें बैठाने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि वे बिना पूरी बात रखे नहीं बैठे। उन्होंने यह भी माना कि नीतीश की छवि नाप तौल कर बोलने वाले नेता की रही है। लेकिन जब से वे आरजेडी के साथ गए हैं उनके अंदाज बदल गए हैं।

बहरहाल, इसमें दो मत नहीं कि नीतीश के हाल के बयानों से उनकी छवि को नुकसान हुआ है। अब देखने वाली बात होगी जेडीयू अपने नेता की सुशासन वाली साख या सियासी आभा कैसे फिर से लौटा पाती है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

by UB India News
July 10, 2026
0

श्री अमरनाथ धाम केवल एक तीर्थ नहीं, अपितु सनातन भारत की तप परंपरा, वैराग्य, आत्मशुद्धि और शिव तत्व की सजीव...

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 3 सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य की राजनीति में...

18 राज्यों में मानसून का ‘आफतकाल’,उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 लोग फंसे……

18 राज्यों में मानसून का ‘आफतकाल’,उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 लोग फंसे……

by UB India News
July 10, 2026
0

मानसून की वजह से कई राज्यों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हो रही है। कई राज्यों में नदियों का जलस्तर बढ़...

Next Post
यूएनएसी में वीटो का इस्तेमाल नैतिक दायित्वों के आधार पर नहीं : भारत

फिलीस्‍तीन के समर्थन में आया भारत, इजरायल के खिलाफ संयुक्‍त राष्‍ट्र में आए प्रस्‍ताव का किया समर्थन

आज मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए एक घंटे खुलेगा बाजार

आज मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए एक घंटे खुलेगा बाजार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend