ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिवाली से पहले पटना में अपराधियों का तांडव, प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, कार ओवरटेक कर मारी 5 गोलियां

UB India News by UB India News
November 12, 2023
in अपराध, खास खबर, पटना
0
दिवाली से पहले पटना में अपराधियों का तांडव, प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, कार ओवरटेक कर मारी 5 गोलियां
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पटना में अपराधियों ने दिवाली के पहले कहर बरपाया है. शुक्रवार को लोग जब धनतेरस की खरीदारी कर रहे थे उसी वक्त एक प्रॉपर्टी डीलर की पटना में निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई. मामला दानापुर इलाके का है. अपराधियों ने दिनदहाड़े रूपसपुर थाना क्षेत्र के चूल्हाई चक के पास बीच रोड पर कार सवार जमीन कारोबारी को घेर कर गोलियां बरसानी शुरू कर दी.

अपराधियों ने एक के बाद एक पांच गोलियां सीने में उतार कर आलोक शर्मा की हत्या कर दी और आराम से हथियार लहराते फरार हो गए. घायल अवस्था में जमीन कारोबारी को राजा बाजार स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां जमीन कारोबारी की इलाज के दौरान मौत हो गई. मौत की पुष्टि डॉक्टरों ने कर दी. मृतक की पहचान फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के मौर्य विहार कॉलोनी के रहने वाले आलोक शर्मा के रूप में हुई.

RELATED POSTS

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

घटना के संबंध में रूपसपुर थानाध्यक्ष रणविजय ने बताया कि एक व्यक्ति को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी. घायल अवस्था में उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है जहां इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने मौका-ए-वारदात से चार गोलियों के खोखे को बरामद किया है, साथ में अपराधियों के द्वारा घटना में उपयोग की गई बाइक को भी पुलिस ने बरामद किया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

बताया जाता है की 4 की संख्या में अपराधी थे. आलोक शुक्रवार को तकरीबन 4:15 बजे घर से निकले थे तभी से अपराधी पीछा कर रहे थे और चुल्हाई चक के पास जैसे ही आलोक शर्मा की कार धीमी हुई की आगे से घेरकर अपराधियों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दी. एक के बाद एक लगभग 10 राउंद गोलियां चलीं जिसमें से 5 गोली आलोक के सीने में लग गई. आनन-फानन में ड्राइवर ने आलोक को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई.

पुलिस की चुस्ती पर सवाल

बिल्डर के मर्डर से धनतेरस के दिन पुलिस की चुस्ती पर सवाल उठ रहे हैं। पटना में ही इसकी पोल खुल गई। बेलगाम अपराधियों ने बीच सड़क पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। बिल्डर आलोक शर्मा को गोलियों से सरेआम भून दिया। बताया जा रहा है कि बिल्डर आलोक शर्मा के पार्टनर की भी कुछ दिनों पहले हत्या हुई थी।

फिल्मी स्टाइल गोलियों की बौछार

घटना के संबंध में बताया गया कि रुपसपुर नहर रोड पर चुल्हाईचक के पास दो बाइक पर सवार अपराधियों पहले कार को रोका। जब तक बिल्डर आलोक शर्मा कुछ समझ पाते तब तक फिल्मी स्टाइल गोलियों की बौछार कर दी गई। कहा जा रहा है कि बाइक सवार अपराधियों ने काफी दूर तक बिल्डर की कार को पीछा किया। मृतक के पार्टनर मंटू शर्मा को भी कुछ दिनों पहले अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

by UB India News
July 8, 2026
0

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस बीच शोपियां जिले में सुरक्षाबलों को...

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

Next Post
धनतेरस पर पटना में 2500 करोड़ का कारोबार..10,000 गाड़ियां बिकीं , देशभर में 50,000 करोड़ रुपये का कारोबार

धनतेरस पर पटना में 2500 करोड़ का कारोबार..10,000 गाड़ियां बिकीं , देशभर में 50,000 करोड़ रुपये का कारोबार

अयोध्या के 51 घाटों पर आज 24 लाख दीपक जलेंगे ,गिनीज बुक में फिर दर्ज होगा रिकॉर्ड

अयोध्या के 51 घाटों पर आज 24 लाख दीपक जलेंगे ,गिनीज बुक में फिर दर्ज होगा रिकॉर्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend