ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अयोध्या के 51 घाटों पर आज 24 लाख दीपक जलेंगे ,गिनीज बुक में फिर दर्ज होगा रिकॉर्ड

UB India News by UB India News
November 12, 2023
in अध्यात्म
0
अयोध्या के 51 घाटों पर आज 24 लाख दीपक जलेंगे ,गिनीज बुक में फिर दर्ज होगा रिकॉर्ड

File Photo

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आज भव्य दीपोत्सव की तैयारी चल रही है। भगवान राम की नगरी अयोध्या में आज 51 घाटों पर 24 लाख दिये जलाए जाएंगे। दीपोत्सव कार्यक्रम में 25 हजार से अधिक वॉलंटियर्स ने भाग लिया। बता दें कि इस कार्यक्रम में 50 से अधिक देशों को उच्चायुक्त और राजदूत शामिल होंगे। दीपोत्सव त्योहार मनाने को लेकर अयोध्या एक बार फिर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। दरअसल राम की पैड़ी के सभी 51 घाटों पर 24 लाख दीये जलाए जाएंगे। इस दौरान अयोध्या में सुबह 10 बजे झांकियां निकाली जाएंगी। इस बार की झांकियों में 4 देश और 24 प्रदेश की रामलीलाओं को मंचन होगा।

दीपोत्सव से पहले भगवान श्रीराम, मां सीता और भाई लक्ष्मण के स्वरूप पुष्पक विमान से रामकथा पार्क में उतरेंगे। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ वहां पर मौजूद रहेंगे। वे फूल बरसाकर उनका स्वागत करेंगे। उनकी आरती भी उतारेंगे।

RELATED POSTS

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

महज 5 दिन में ही क्यों अंतर्ध्यान हो गए बाबा बर्फानी , जम्मू से अब तक का सबसे बड़ा जत्था 9837 श्रद्धालुओं का जत्था हुआ रवाना …………

लाइट एंड साउंड शो के जरिए रामायण पर आधारित प्रसंग दिखाए जाएंगे
राम की पैड़ी पर 200X60 फीट के स्क्रीन पर लाइट एंड साउंड शो के जरिए रामायण पर आधारित प्रसंग दिखाए जाएंगे। इस दौरान करीब 50 देशों के राजदूत दीपोत्सव के गवाह बनेंगे। 25 हजार से अधिक वालंटियर्स की ओर से 16X16 दीपक का ब्लॉक बनाया गया है। इसमें हर ब्लॉक में 256 दीपक सजाए गए हैं। एक वालंटियर 85 से 90 दीए जलाएगा।

शनिवार को सुबह 10 बजे से पर्यवेक्षक, घाट प्रभारी, समन्वयक और गणना वालंटियर्स की देखरेख में 24 लाख से अधिक दीए में तेल और बाती लगाने का काम शुरू हो जाएगा। जो शाम करीब 6 बजे तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड टीम सभी घाटों पर ड्रोन के जरिए दीपों की गणना करेगी। गणना पूरी होने के बाद रिकार्ड की घोषणा होगी।

यहां देखें दीपोत्सव की तैयारियों से जुड़ी 7 खास तस्वीरें

ये तस्वीर राम की पैड़ी की है। यहां पर दीपोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई है।
ये तस्वीर राम की पैड़ी की है। यहां पर दीपोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई है।
सुबह 10 बजे से दीपक में तेल और बाती डालने का काम शुरू होगा।
सुबह 10 बजे से दीपक में तेल और बाती डालने का काम शुरू होगा।
25 हजार से अधिक वालंटियर्स की सहायता से 16 गुने 16 दीपक का ब्लॉक बनाया गया है।
25 हजार से अधिक वालंटियर्स की सहायता से 16 गुने 16 दीपक का ब्लॉक बनाया गया है।
जिसमें हर ब्लॉक में 256 दीपक सजाएं गए हैं। जिनमें एक वालंटियर 85 से 90 दीए जलाएगा।
जिसमें हर ब्लॉक में 256 दीपक सजाएं गए हैं। जिनमें एक वालंटियर 85 से 90 दीए जलाएगा।
राम की पैड़ी पर दीपक से जय श्री राम लिखा गया है।
राम की पैड़ी पर दीपक से जय श्री राम लिखा गया है।
दीपक में तेल और बाती डालने का काम शाम 6 बजे से पहले पूरा कर लिया जाएगा।
दीपक में तेल और बाती डालने का काम शाम 6 बजे से पहले पूरा कर लिया जाएगा।
राम की पैड़ी पर 1 लाख 8000 दीपक से राम मंदिर का मॉडल तैयार किया गया है।
राम की पैड़ी पर 1 लाख 8000 दीपक से राम मंदिर का मॉडल तैयार किया गया है।

घाटों पर 12 पर्यवेक्षक, 95 घाट प्रभारी, 1000 से ज्यादा समन्वयक

अवध विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया, “दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी वालंटियर्स और पदाधिकारी दीपोत्सव पहचान-पत्र के साथ घाटों पर मौजूद हैं। इसके अलावा सभी वालंटियर्स को सूती ड्रेस में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

घाटों पर 12 पर्यवेक्षक, 95 घाट प्रभारी, 1000 से अधिक समन्वयक नियुक्त किए गए हैं। राम की पैड़ी को दीपोत्सव के लिए रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया रहा है। जिससे रात्रि में राम की पैड़ी का नजर ही कुछ और नजर आ रहा है।”

ये तस्वीर राम की पैड़ी पर बने राम मंदिर मॉडल के थ्रीडी इमेज की है।
ये तस्वीर राम की पैड़ी पर बने राम मंदिर मॉडल के थ्रीडी इमेज की है।

1 लाख 8000 दीपक से राम मंदिर मॉडल तैयार

राम की पैड़ी पर 6000 स्क्वायर फीट में राम मंदिर मॉडल दीप मालाओं के जरिए बनाया गया है। इसे डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट के 150 बच्चों ने 3D इफेक्ट में तैयार किया है। इसमें भगवान श्री राम को जीत की मुद्रा में दिखाया गया है। जो कि 500 वर्षों के संघर्ष के बाद राम मंदिर निर्माण के विजय की गौरव गाथा को बयान कर रहा है। इस राम मंदिर मॉडल को तैयार करने में 1 लाख 8000 दीपक लगेंगे।

राम की पैड़ी के 51 घाटों पर 24 लाख दीपक जलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें से 21 लाख दीपक जलाने का रिकार्ड बनेगा।
राम की पैड़ी के 51 घाटों पर 24 लाख दीपक जलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें से 21 लाख दीपक जलाने का रिकार्ड बनेगा।

आज से साउंड एंड लाइट शो की होगी शुरुआत
दिल्ली की प्रोजेक्शन सिस्टम कम्पनी के इंजीनियर अरविंद ने बताया कि राम की पैड़ी पर देश की सबसे बड़ी लाइट एंड साउंड स्क्रीन लगाई गई है। इसके जरिए दीपोत्सव के बाद सरयू नदी के किनारे लोगों को रोज रामायण के विभिन्न प्रसंगों को देखने की सुविधा मिलेगी। लोगों को भारत के गौरवशाली इतिहास के बारे में जानने का मौका मिलेगा। इसकी शुरुआत आज से ही होगी।

6 तस्वीरों में देखें दीपोत्सव से जुड़ी झांकी

इस झांसी में अयोध्या में दीपोत्सव को दिखाया गया है।
इस झांसी में अयोध्या में दीपोत्सव को दिखाया गया है।
इस झांसी में राम विवाह का प्रसंग दिखाया गया है।
इस झांसी में राम विवाह का प्रसंग दिखाया गया है।
झांसी के जरिए पुष्पक विमान के जरिए अयोध्या आगमन को दर्शाया गया है।
झांसी के जरिए पुष्पक विमान के जरिए अयोध्या आगमन को दर्शाया गया है।
झांसी में लंका में सीता जी से वाटिका में हनुमान की मुलाकात का प्रसंग दिखाया गया है।
झांसी में लंका में सीता जी से वाटिका में हनुमान की मुलाकात का प्रसंग दिखाया गया है।
इस झांसी में लंका दहन का प्रसंग दिखाया गया है।
इस झांसी में लंका दहन का प्रसंग दिखाया गया है।
राम दरबार की ये मोहक झांकी लोगों का दिल मोह रही है।
राम दरबार की ये मोहक झांकी लोगों का दिल मोह रही है।

2022 में पीएम मोदी दीपोत्सव के बने थे गवाह
पिछले साल अयोध्या में दीपोत्सव पर प्रधानमंत्री भी मौजूद रहे। उन्होंने लेजर शो के जरिए राम के चरित्र का अवलोकन किया था। पीएम मोदी के साथ-साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी मौजूद रहे। 2021 में अयोध्या में 12 लाख दीपक जलाए गए थे। तब राम की पैड़ी पर 9 लाख और अयोध्या के बाकी हिस्सों में 3 लाख दीपक जलाए गए थे।

राम की पैड़ी पर दीपोत्सव के साथ ही आज से लाइट एंड साउंड की शुरुआत होगी।
राम की पैड़ी पर दीपोत्सव के साथ ही आज से लाइट एंड साउंड की शुरुआत होगी।

गिनीज बुक में फिर दर्ज होगा रिकॉर्ड

बता दें कि साल 2017 में उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी। तब जाकर अयोध्या में दीपोत्सव की शुरुआत की गई। हालांकि कोरोनकाल में दो वर्ष दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो पाया। अयोध्या के जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने कहा कि 2017 में राम की पैड़ी से दीपोत्सव की शुरुआत हुई थी। उन्होंने बताया कि 2017 में 1.87 लाख, 2018 में 3.11 हजार, 2019 में 4 लाख से अधिक दीये जलाए गए। वहीं 2020 में 6.6 लाख, 2021 में 9.41 हजार, 2022 में 15.76 लाख दीपक जलाए गए थे। बता दें कि अयोध्या के दीपोत्सव ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कर रखा है। लेकिन एक बार फिर यह रिकॉर्ड अयोध्या में ही टूटने वाला है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

अमरनाथ यात्रा आज से, 4800 यात्रियों का पहला जत्था कश्मीर पहुंचा

महज 5 दिन में ही क्यों अंतर्ध्यान हो गए बाबा बर्फानी , जम्मू से अब तक का सबसे बड़ा जत्था 9837 श्रद्धालुओं का जत्था हुआ रवाना …………

by UB India News
July 9, 2026
0

वार्षिक अमरनाथ यात्रा ने बुधवार को नया कीर्तिमान रच दिया। भगवती नगर यात्री निवास जम्मू से एक ही दिन में...

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

by UB India News
July 6, 2026
0

अयोध्या में भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यहां देश और दुनिया से...

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आज, चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर हो सकता बड़ा फैसला……..

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आज, चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर हो सकता बड़ा फैसला……..

by UB India News
July 7, 2026
0

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट सोमवार यानी आज एक अहम बैठक करेगा। यह बैठक अयोध्या राम मंदिर में दान...

राम मंदिर दान चोरी: SIT रिपोर्ट से बढ़ी हलचल ,5 दिनों की जांच में SIT के हाथ लगे कई सुराग ,

क्या हिंदू धर्म के वैभव प्रदर्शन से धर्म प्रचार का उद्देश्य पूरा हो जाता है?

by UB India News
July 5, 2026
0

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना हिंदू समाज को आहत और साथ ही इस मंदिर के ट्रस्ट...

Next Post
कुछ लोग आरएसएस का एजेंडा लेकर दो धर्मों को आपस में लड़वाने का काम कर रहे

नौकरी के बदले जमीन केस: लालू-तेजस्वी के करीबी पर ED का शिकंजा, अमित कात्याल गिरफ्तार

इजरायल-हमास जंग के बीच जुटने वाले हैं दुनिया के 57 मुस्लिम देश, क्या है मकसद, नेतन्याहू के खिलाफ बनेगा प्लान?

इजरायल-हमास जंग के बीच जुटने वाले हैं दुनिया के 57 मुस्लिम देश, क्या है मकसद, नेतन्याहू के खिलाफ बनेगा प्लान?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend