ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इजरायल-हमास जंग के बीच जुटने वाले हैं दुनिया के 57 मुस्लिम देश, क्या है मकसद, नेतन्याहू के खिलाफ बनेगा प्लान?

UB India News by UB India News
November 12, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर, ब्लॉग
0
इजरायल-हमास जंग के बीच जुटने वाले हैं दुनिया के 57 मुस्लिम देश, क्या है मकसद, नेतन्याहू के खिलाफ बनेगा प्लान?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) के मौजूदा अध्यक्ष सऊदी अरब (Saudi Arabia) के निमंत्रण पर 12 नवंबर को रियाद में 57 इस्लामी देशों का एक असाधारण शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया है. फिलिस्तीनी लोगों के खिलाफ इजरायल (Israel) के क्रूर हमले पर चर्चा करने के लिए यह सम्मेलन बुलाया गया है. ओआईसी के वरिष्ठ सूत्रों के मुताबिक संगठनों के सभी सदस्यों को निमंत्रण दे दिए गए हैं. फिलिस्तीन में मौजूदा हालात की गंभीरता को देखते हुए अधिकांश इस्लामी देशों के नेताओं के इस सम्मेलन में हिस्सा लेने की उम्मीद है. रियाद में शनिवार को अरब-अफ्रीकी शिखर सम्मेलन और एक आपातकालीन अरब लीग शिखर सम्मेलन भी आयोजित किया जा रहा है, जिसमें गाजा में संघर्ष के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी.

खाड़ी देशों के साथ ही इस्लामी देशों की अंदरूनी राजनीति की जानकारी रखने वाले एक्सपर्ट्स का कहना है कि ओआईसी शिखर सम्मेलन सभी इस्लामिक देशों के लिए इजरायली आक्रामकता पर एकजुट रुख अपनाने का एक बड़ा मौका साबित हो सकता है. ओआईसी के सदस्य देशों के नेता इजरायल से गाजा पर अपने हमले तुरंत बंद करने, घेराबंदी हटाने, सहायता वितरण की अनुमति देने और अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का सम्मान करने की सामूहिक तौर पर मांग कर सकते हैं. इस्लामी देशों का संगठन इस बात पर भी जोर दे सकता है कि अंतरराष्ट्रीय प्रस्तावों के आधार पर संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के अलावा और कोई दूसरा विकल्प नहीं हो सकता है.

RELATED POSTS

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

इस्लामी देशों के संगठन की बैठक बुलाने का सऊदी अरब का फैसला 7 अक्टूबर को संघर्ष शुरू होने के बाद से उठाए गए कदमों की एक श्रृंखला का हिस्सा है. जिसका उद्देश्य गाजा में फिलिस्तीनियों की रक्षा करना और युद्ध को खत्म करना है. इसके अलावा सऊदी अरब यह घोषणा करने वाला पहला देश था कि उसने बार-बार चेतावनी दी थी कि इजरायली उकसावों और कब्जे के मद्देनजर फिलिस्तीनी इलाकों में स्थिति बिगड़ने के कगार पर थी. सऊदी अरब लंबे समय से इस मिडिल ईस्ट इलाके, अरब और इस्लामी मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आ रहा है.

इजरायल हमास युद्ध में क्यों अहम होती जा रही है कतर की भूमिका?

हमास के हमले के बाद सबसे आगे बढ़कर गाजा की हिमायत करने वाले ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी भी इस्लामिक सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए सऊदी अरब की यात्रा करेंगे. ईरानी विदेश मंत्रालय ने विशेषज्ञों की एक टीम सऊदी अरब भेजी है, जो गाजा संकट पर ओआईसी शिखर सम्मेलन में जारी किए जाने वाले दस्तावेज का आकलन करेगी. रियाद में ईरान के राजदूत अलीरजा इनायती ने कहा कि ईरानी टीम रियाद पहुंच गई है. ओआईसी की बैठक ईरान समेत कई इस्लामिक देशों के प्रस्तावों के आधार पर होगी. इजरायल के हमास के खिलाफ जवाबी कार्रवाई शुरू करने के 11 दिन बाद 18 अक्टूबर को ओआईसी ने गाजा में अपनी मंत्रिस्तरीय बैठक आयोजित की थी.

 

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

by UB India News
July 9, 2026
0

ऐसे समय में, जब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता छोटे और मझोले देशों को नए रणनीतिक साझेदार तलाशने...

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

by UB India News
July 9, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। 48 टीमों के साथ शुरू हुए इस टूर्नामेंट...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला ,धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को OBC आरक्षण या नहीं?

by UB India News
July 9, 2026
0

इस्लाम धर्म अपनाने वाले लोगों को पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं, इस पर अब सुप्रीम कोर्ट...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

by UB India News
July 9, 2026
0

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई करने का दावा...

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया दौरा भारत की ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक सक्रियता का महत्वपूर्ण...

Next Post
इजराइल और हमास की जंग का आज 14वां दिन , इजराइली हमले में गाजा का 900 साल पुराना चर्च तबाह

इजरायल-हमास युद्ध का 36वां दिन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने इजरायल से किया युद्धविराम का आग्रह

APEC की 30वीं बैठक 15 नवंबर को , दुनियाभर के 21 सदस्य देश शामिल होंगे

APEC की 30वीं बैठक 15 नवंबर को , दुनियाभर के 21 सदस्य देश शामिल होंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend