ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘शर्म नहीं आती, कितना नीचे गिरोगे…,’ नीतीश के बयान पर बोले पीएम मोदी

UB India News by UB India News
November 9, 2023
in भाजपा
0
‘शर्म नहीं आती, कितना नीचे गिरोगे…,’ नीतीश के बयान पर बोले पीएम मोदी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण पर नीतीश कुमार के बयान की पीएम मोदी ने जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि शर्म नहीं आती, पूरी दुनिया में बेइज्जती करवा रहे हो, और कितना नीचे गिरोगे। प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के गुना में जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। पीएम मोदी ने कहा कि “INDI गठबंधन के एक बड़े नेता ने कल विधानसभा के अंदर महिलाओं के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। उन्हें शर्म नहीं है। INDI गठबंधन के किसी भी नेता ने इसके खिलाफ एक शब्द भी नहीं कहा। जो लोग महिलाओं के बारे में ऐसा सोचते हैं, क्या वे आपके लिए कुछ अच्छा कर सकते हैं?”

विधानसभा में नीतीश ने दिया था बयान

दरअसल, कल विधानसभा में पेश जाति जनगणना की रिपोर्ट पर चर्चा के दौरान जनसंख्या नियंत्रण को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो बातें कहीं उसके लहजे को लेकर लोगों काफी आपत्ति जताई थी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जनसभा में उनकी जमकर आलोचना कर दी। हालांकि नीतीश कुमार अपने बयान को लेकर माफी भी मांग चुके हैं।

RELATED POSTS

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पटना में बनेगा भव्य पार्क…………….

शिक्षकों पर AI आधारित निगरानी, बाहर जाने पर कटेगी हाजिरी ………………..

किसी को तकलीफ हुई तो बयान वापस लेता हूं-नीतीश

नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा कि अगर उनकी किसी बात से किसी को कोई ठेस पहुंची है तो वह इसके लिए माफी मांगते है और खेद व्यक्त करते हैं। बिहार विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान और बाद में सदन के भीतर नीतीश ने कहा, ‘‘अगर मेरी किसी बात को लेकर तकलीफ हुई है तो मैं अपनी बात को वापस लेता हूं और मैं अपनी निंदा करता हूं तथा दुख प्रकट करता हूं। आपने (विपक्षी सदस्यों ने) कहा कि मुख्यमंत्री शर्म करें, मैं न सिर्फ शर्म कर रहा हूं, मैं इसके लिए दुख प्रकट कर रहा हूं। मैं इन सारी चीजों को वापस लेता हूं।’’

महिला हितों के प्रबल पैरोकार रहे हैं नीतीश

उन्होंने साथ ही कहा कि वह महिला हितों के प्रबल पैरोकार रहे हैं। इस मुद्दे पर भाजपा सदस्यों के सदन में आसन के समक्ष आकर हंगामा करने पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आप लोगों को आदेश आया होगा कि मेरी निंदा करो तो मैं अपने उस शब्द को वापस लेता हूं और आप जो भी मेरी निंदा करें मैं आपका अभिनंदन करता हूं।’’ जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए महिलाओं के बीच शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए नीतीश ने मंगलवार को सदन में कहा था कि कैसे एक शिक्षित महिला अपने पति को संभोग के दौरान रोक सकती है। उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान अपनी उक्त टिप्पणी को वापस लेते हुए माफी मांगी और खेद प्रकट किया ।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पटना में बनेगा भव्य पार्क…………….

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पटना में बनेगा भव्य पार्क…………….

by UB India News
June 23, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि...

शिक्षकों पर AI आधारित निगरानी, बाहर जाने पर कटेगी हाजिरी ………………..

शिक्षकों पर AI आधारित निगरानी, बाहर जाने पर कटेगी हाजिरी ………………..

by UB India News
June 20, 2026
0

बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री व भाजपा के कद्दावर नेता मिथिलेश तिवारी ने शिक्षकों का आह्वान किया कि वे अपने...

बिहार में बाबा-दादा ही अपराधी बन गए हैं………………

बिहार में बाबा-दादा ही अपराधी बन गए हैं………………

by UB India News
June 18, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने...

वटवृक्ष के नीचे बाबा की साधना!

वटवृक्ष के नीचे बाबा की साधना!

by UB India News
June 16, 2026
0

बिहार और देश की राजनीति में लंबे समय तक बड़ा रसूख रखने वाले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अश्विनी...

इतने मौके मिलने के बाद भी क्यों फेल हुए उपेंद्र कुशवाहा?

इतने मौके मिलने के बाद भी क्यों फेल हुए उपेंद्र कुशवाहा?

by UB India News
June 9, 2026
0

एक कहावत है एक मयान में दो तलवार नहीं रखे जाते। बिहार की सियासी राजनीति में इन दिनों राज्य के...

Next Post
इसमें दिक्कत क्या है?

इसमें दिक्कत क्या है?

इनका मेडिकल चेकअप होना चाहिए,12 घण्टे में भूल गए क्या बोले थे : सम्राट चौधरी

इनका मेडिकल चेकअप होना चाहिए,12 घण्टे में भूल गए क्या बोले थे : सम्राट चौधरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend