ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

न्यूजीलैंड क्या अब बिना खेले World Cup से हो जाएगा बाहर? सेमीफाइनल पर खतरा, पाकिस्तान रेस में ऐसे हुआ आगे

UB India News by UB India News
November 9, 2023
in क्रिकेट, खास खबर
0
न्यूजीलैंड क्या अब बिना खेले World Cup से हो जाएगा बाहर? सेमीफाइनल पर खतरा, पाकिस्तान रेस में ऐसे हुआ आगे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को हराकर वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. अब तक 3 टीमें नॉकआउट राउंड में पहुंच चुकी हैं. भारत और साउथ अफ्रीका ने पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है. चौथी टीम के लिए पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच जंग है. तीनों ही टीमों के 8-8 मैच के बाद 8-8 अंक हैं, लेकिन नेट रनरेट माइनस में होने के कारण अफगान टीम मुश्किल स्थिति में हैं. कीवी टीम को राउंड रॉबिन के अपने अंतिम मैच में 9 नवंबर को श्रीलंका से बेंगलुरु में भिड़ना है. लेकिन मौसम को लेकर यहां से अच्छी खबर नहीं आ रही है. ऐसे में पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना अधिक दिखाई दे रही है.

न्यूजीलैंड टीम की बात करें, उसने 2015 और 2019 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई. यानी पिछले 2 वर्ल्ड कप में उसका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. 2023 में भी टीम ने अच्छी शुरुआत की और लगातार 4 मैच जीते. लेकिन लगातार 4 हार ने उसकी उम्मीदों को करारा झटका दिया है. टीम कप्तान केन विलियम्सन और कई खिलाड़ियों की चोट से परेशान रही है. 9 नवंबर के बेंगलुरु के मौसम की बात करें, तो 80 फीसदी बारिश का अनुमान है. ऐसे में अगर मैच कैंसिल होता है, तो यह न्यूजीलैंड के लिए दोहरे झटके से कम नहीं होगा. क्योंकि श्रीलंका का प्रदर्शन मौजूदा वर्ल्ड कप में कुछ खास नहीं रहा है. इसके अलावा न्यूजीलैंड को मैच से सिर्फ एक ही अंक मिलेंगे.

RELATED POSTS

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

…तो 9 मैच में रहेंगे 9 अंक
न्यूजीलैंड की टीम अभी पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर है. उसके 8 मैच में 8 अंक हैं. ऐसे में यदि न्यूजीलैंड और श्रीलंका का मैच बारिश के कारण कैसिंल होता है, तो दोनों ही टीमों को एक-एक अंक मिलेंगे. ऐसे में न्यूजीलैंड के 9 मैच में 9 अंक रहेंगे. पाकिस्तान के अभी 8 मैच में 8 अंक हैं. उसे अपने अंतिम मुकाबले में 11 नवंबर को इंग्लैंड के खिलाफ उतरना है. ऐसे में बाबर आजम की अगुआई में टीम यदि इंग्लिश टीम को हराने में सफल रही, तो वो न्यूजीलैंड से आगे निकल जाएगी. 2019 वर्ल्ड कप की बात करें, तो इंग्लैंड ने पाकिस्तान पर 14 रन से जीत दर्ज की थी. लेकिन ओवरऑल वर्ल्ड कप के रिकॉर्ड की बात करें, तो पाकिस्तान की टीम 5-4 से आगे है.

श्रीलंका के लिए चैपियंस ट्रॉफी अहम
श्रीलंका की टीम अब तक खेले 8 में से सिर्फ 2 ही मैच में जीत दर्ज कर सकी है. टीम 4 अंक के साथ पाॅइंट टेबल में 8वें नंबर पर है. कुसल मेंडिसल की अगुआई में टीम अंतिम मैच जीत दर्ज करना चाहेगी. यह 2025 में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के क्वालिफिकेशन के लिए भी अहम है. वर्ल्ड कप 2023 की टॉप-7 टीम को टूर्नामेंट में जगह मिलेगी. पिछले मैच में एंजेलो मैथ्यूज के टाइम आउट को लेकर भी विवाद हुआ था. इसका असर रिजल्ट पर भी दिखा और बांग्लादेश ने श्रीलंका को मात दी.

न्यूजीलैंड ने अब तक वनडे और टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीता है. ऐसे में टीम अंतिम मैच में पूरा दम लगाना चाहेगी. पाकिस्तान के खिलाफ उसे 401 रन बनाने के बाद हार मिली थी. इस मैच में भी बारिश के कारण डकवर्थ लुईस नियम का सहारा लेना पड़ा था. वहीं पाकिस्तान की बात करें, तो उसने अंतिम बार 1992 में वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. ऐसे में बाबर आजम भी टीम के लंबे इंतजार को खत्म करना चाहेंगे. 2022 में हुए टी20 वर्ल्ड कप की बात करें, तो पाकिस्तान की टीम फाइनल में जगह बनाने में सफल रही थी, लेकिन उसे इंग्लैंड से हार मिली थी. ऐसे में पाकिस्तान की टीम उस हार का भी बदला लेने उतरेगी.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

by UB India News
July 6, 2026
0

अयोध्या में भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यहां देश और दुनिया से...

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

 E20 पेट्रोल (20% इथेनॉल मिश्रित) को लेकर किए गए लोकल सर्कल्स के सर्वे में बड़ी संख्या में पेट्रोल गाड़ी मालिकों...

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

by UB India News
July 6, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने के बाद भले ही खाड़ी क्षेत्र में शांतिपूर्ण स्थिति बनी हुई है....

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

दक्षिण भारत के बाद अब उत्तर भारत में भी मॉनसून ने दस्तक दे दी है. कई जगहों पर बारिश भी...

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

by UB India News
July 7, 2026
0

ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मुख्य अंतिम यात्रा आज यानी सोमवार, 6 जुलाई को शुरू हो गई,...

Next Post
नीतीश के बयान पर मचा बवाल, प्रियंका चतुर्वेदी -रेखा गर्ग में छिड़ गई जुबानी जंग

नीतीश के बयान पर मचा बवाल, प्रियंका चतुर्वेदी -रेखा गर्ग में छिड़ गई जुबानी जंग

ऑस्ट्रेलिया पर बड़े साइबर हमले की आशंका….

ऑस्ट्रेलिया पर बड़े साइबर हमले की आशंका....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend