ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मिजोरम और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल

UB India News by UB India News
November 8, 2023
in खास खबर, प्रदेश
0
मिजोरम और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पांच साल बाद मंगलवार (7 नवंबर) को एक बार फिर मिजोरम के लोग नई सरकार चुनने के लिए मतदान करेंगे. 40 सदस्यों वाली मिजोरम विधानसभा के लिए कल मतदान होगा. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में भी कल पहले चरण के तहत 20 सीटों के लिए वोटिंग होगी. चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग और प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी हैं.

वोटिंग प्रक्रिया सुबह 7 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक चलेगी. छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान के बाद दूसरे चरण के लिए वोटिंग 17 नवंबर को होगी, जबकि मिजोरम में कल के चुनाव के बाद लोगों को नतीजों का इंतजार रहेगा. मिजोरम के चुनाव परिणाम अन्य 4 विधानसभा चुनावों के साथ ही 3 दिसंबर को जारी किए जाएंगे. दोनों ही चुनाव पर देशभर के लोगों की निगाहें बनी हुई हैं. आइए जानते हैं इस चुनाव से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें.

RELATED POSTS

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

अभी क्या है मिजोरम विधानसभा की स्थिति

मिजोरम में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था, जबकि मिजो नेशनल फ्रंट ने 10 साल बाद सत्ता में वापसी की थी. 40 सीटों वाली मिजोरम विधानसभा में 2018 में MNF को 26 सीटें मिलीं थीं, जबकि कांग्रेस ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की थी. इसके अलावा जोरम पीपुल्स मूवमेंट 8 सीटों पर और भारतीय जनता पार्टी 1 सीट पर जीती थी. कांग्रेस के लिए यह चुनाव काफी निराशाजनक रहा था. यहां उस वक्त के सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लाल थनहावला को चंपई दक्षिण और सेरछिप विधानसभा क्षेत्रों से हार का सामना करना पड़ा था. एक जगह उन्हें एमएनएफ के उम्मीदवार ने तो एक जगह निर्दलीय प्रत्याशी ने हराया था.

मिजोरम में इस बार वोटरों की संख्या

मिजोरम में चुनाव आयोग की तरफ से अगस्त में जारी फाइनल वोटर लिस्ट के मुताबिक, राज्य में कुल 8,38,039 वोटर्स हैं. इसमें महिला वोटर की संख्या 4,31,292 है, जबकि पुरुष मतदाता 4,06,747 हैं. यहां पर पुरुष वोटर्स की तुलना में महिला वोटर 24,545 ज्यादा हैं. इसके अलावा राज्य में 5,021 ‘सर्विस वोटर’ हैं.

छत्तीसगढ़ विधानसभा की स्थिति

छत्तीसगढ़ में कल नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग की 12 और राजनंदगांव क्षेत्र की 8 सीटों पर वोटिंग है. इसमें से 10 सीटों पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही मतदान होगा, जबकि अन्य 10 सीटों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे. यहां पहले चरण की 20 सीटों पर कुल 223 उम्मीदवार मैदान में हैं. पहले चरण के मतदान में 40 लाख 78 हजार 681 मतदाता 5304 केंद्रों पर मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.

छत्तीसगढ़ में पहले चरण के तहत इन 20 सीटों पर वोटिंग

छत्तीसगढ़ में पहले चरण में जिन 20 सीटों के लिए कल (7 नवंबर को) वोटिंग है, वो इस प्रकार हैं- अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंटा, खैरागढ़, डोंगरगढ़ राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, मोहला-मानपुर, कवर्धा, और पंडरिया हैं.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

by UB India News
July 6, 2026
0

अयोध्या में भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यहां देश और दुनिया से...

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

 E20 पेट्रोल (20% इथेनॉल मिश्रित) को लेकर किए गए लोकल सर्कल्स के सर्वे में बड़ी संख्या में पेट्रोल गाड़ी मालिकों...

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

by UB India News
July 6, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने के बाद भले ही खाड़ी क्षेत्र में शांतिपूर्ण स्थिति बनी हुई है....

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

दक्षिण भारत के बाद अब उत्तर भारत में भी मॉनसून ने दस्तक दे दी है. कई जगहों पर बारिश भी...

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

by UB India News
July 6, 2026
0

ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मुख्य अंतिम यात्रा आज यानी सोमवार, 6 जुलाई को शुरू हो गई,...

Next Post
मिजोरम की इन 4 विधानसभा सीटों पर रहेगी सबकी निगाहें

मिजोरम की इन 4 विधानसभा सीटों पर रहेगी सबकी निगाहें

20 सीटों पर कल 7 नवंबर को होगा मतदान, सुरक्षा होगी ऐसी कि ‘परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर

20 सीटों पर कल 7 नवंबर को होगा मतदान, सुरक्षा होगी ऐसी कि 'परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend