बिहार विधानमंडल का सत्र 6 नवंबर से शुरू हो रहा है जो 10 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान विधि-व्यवस्था, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी राजीव मिश्रा ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की आज विधानसभा परिसर में संयुक्त ब्रीफिंग की। साथ ही सुरक्षा-व्यवस्था का का जायजा भी लिया गया।
डीएम और एसएसपी के निर्देश पर अपर जिला दंडाधिकारी, विधि-व्यवस्था हेमंत कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक, मध्य वैभव शर्मा ने दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को जानकारी दी। डीएम ने कहा कि प्रोटोकॉल के अनुसार तीन लेयर में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। साथ ही विधानमंडल में आठ क्यूआरटी तैनात रहेगी।
सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी 6 नवंबर को सुबह 9 बजे और आगे प्रतिदिन विधान मंडल की कार्यवाही शुरू होने के एक घंटा पहले अपना प्रतिनियुक्ति स्थान पर किसी कीमत में तैनात हो जाएंगे। साथ ही सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी हर दिन विधानमंडल की बैठक के बाद ही वहां से जाएंगे।
इस दौरान कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति को विधान मंडल परिसर में आने को इजाजत नहीं होगी। यदि कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति प्रवेश करता है, तो उसकी सारी जवाबदेही वहां पर तैनात दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की होगी। इस दौरान सचिवालय, विधानसभा एवं विधान परिषद क्षेत्र में बिना प्रवेश पत्र के किसी भी व्यक्ति और वाहन को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। अनुमंडल दंडाधिकारी पटना सदर ने बिहार विधान मंडल ने इस दौरान बिहार विधान मंडल परिसर और आस-पास के क्षेत्र में पूर्व की तरह विधि-व्यवस्था चलेगी। इस दौरान पूरे परिसर में धारा-144 लगी रहेगी।