मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। इसके मद्देनजर मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए कुल 3,832 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर राज्य की सियासत भी चरम पर है और राजनैतिक दल और उनके नेता राज्यभर में जनसाभाएं कर चुनावी प्रचार में जुटे हुए हैं और साथ ही एक दूसरे पर जमकर बयानबाजी भी कर रहे हैं।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने सिवनी में जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “महाकौशल ने भाजपा को बार-बार आशीर्वाद दिए हैं। इस बार भी महाकौशल ने भाजपा की महाविजय तय कर दी है। ये नजारा, ये जनता-जर्नादन की गारंटी है, भाजपा को जिताने की। ये विजय की गारंटी है, जनता जनार्दन के आशीर्वाद से निकली हुई गारंटी है।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खा की मध्य प्रदेश एक स्वर से कह रहा है, “भाजपा है तो भरोसा है, भाजपा है तो विकास है, भाजपा है तो बेहतर भविष्य है।” मध्य प्रदेश से एक ही आवाज सुनाई दे रही है,” एमपी के मन में बसे मोदी, मोदी के मन में बसे एमपी।” इसलिए फिर एक बाद भाजपा सरकार। महाकौशल ने भाजपा को बार-बार आशीर्वाद दिए हैं। इस बार भी महाकौशल ने भाजपा की महाविजय तय कर दी है। ये नजारा, ये जनता-जर्नादन की गारंटी है, भाजपा को जिताने की। ये विजय की गारंटी है, जनता जनार्दन के आशीर्वाद से निकली हुई गारंटी है।
सिवनी में पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी है तो विकास है और बेहतर भविष्य है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने एक बड़ा ऐलान भी किया। उन्होंने घोषणा कि अलगे पांच सालों तक गरीबों को मुफ्त में राशन मिलता रहेगा।
इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ पहुंच चुके हैं। कुछ देर बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंद्रगिरी में आचार्य विद्यासागर महाराज से मुलाकात की।
मंदिर में की पूजा-अर्चना
पीएम नरेंद्री मोदी पहले चरण के चुनाव से पहले पीएम मोदी ने राजनांदगांव के डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उनका चंद्रगिरी में आचार्य विद्यासागर महाराज से मिलने गये , जहां वह कई विषयों पर चर्चा की।
चंद्रगिरी जैन मंदिर का किया दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनांदगांव के चंद्रगिरि में जैन मंदिर में पूजा की। इस दौरान उन्होंने शिष्यों और मंदिर के अन्य कर्मचारियों से भी मुलाकात की।
इस दौरान उन्होने संत विद्यासागर महाराज से मुलाकात की। इसको लेकर उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट भी शेयर किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “डोंगरगढ़ में चंद्रगिरि जैन मंदिर में आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त करके धन्य महसूस कर रहा हूं।”
बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण का चुनाव 7 नवंबर को आयोजित किया जाएगा, वहीं दूसरे चरण का चुनाव 17 नवंबर को आयोजित होगा। दोनों की चरणों के परिणाम 3 दिसंबर को अन्य चार राज्यों के साथ जारी किए जाएंगे।







