ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्या महेश जोशी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए!

UB India News by UB India News
November 5, 2023
in LOKSHBHA
0
क्या महेश जोशी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजस्थान में चुनावी माहौल के बीच सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें, वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं। अब एक फोटो सामने आया है, जिसमें दावा किया गया कि- विधायक महेश जोशी ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी को जॉइन कर लिया है।

दावे की सच्चाई जानने से पहले जानते है, ये फोटो कहां और कब वायरल हुआ…

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

ये वायरल फोटो है, जिसमें विधायक महेश जोशी के भाजपा जॉइन करने की बात कही गई है।
ये वायरल फोटो है, जिसमें विधायक महेश जोशी के भाजपा जॉइन करने की बात कही गई है।

क्या है वायरल फोटो में
फोटो में जयपुर की हवामहल सीट से कांग्रेस विधायक महेश जोशी बीच में और उनके दोनों तरफ नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ व उपनेता प्रतिपक्ष डॉ. सतीश पूनियां खड़े हैं। राठौड़ के पास रानीवाड़ा विधायक नारायण सिंह देवल, सतीश पूनिया के बगल में मकराना विधायक रूपाराम मुरावतिया और कोटा दक्षिण से विधयक संदीप शर्मा साथ में सांगानेर विधानसभा सीट से विधायक अशोक लाहोटी और अन्य लोग भी हैं। वायरल फोटो में राठौड़ और पूनियां कांग्रेस विधायक महेश जोशी को लड्‌डू खिलाते दिख रहे हैं। नीचे कैप्शन लिखा है- ‘कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए महेश जोशी।’

तस्वीर की पड़ताल
दैनिक भास्कर की टीम ने वायरल फोटो की पड़ताल की। वायरल फोटो के साथ एडिटिंग नहीं की गई है। यानी फोटो के साथ किसी भी तरह की छेड़खानी नहीं की गई है। स्पेशल की-वर्ड्स के जरिए गूगल पर फोटो को सर्च किया। जिसमें कुछ लिंक सामने आए हैं। सोशल अकाउंट X के एक यूजर ने फोटो शेयर कर लिखा था- ‘पहचानो कौन’। वहीं एक यूजर ने कैप्शन के बिना फोटो शेयर किया है।

पड़ताल करते हुए हमें वायरल फोटो के साथ X का एक ओर लिंक मिला। लिंक को ओपन किया गया, जिसमें फोटो के ऊपर लिखा था- ‘चुनावी माहौल में पुरानी तस्वीर वायरल। मौका महेश जोशी के जन्मदिन का था, स्थान राजस्थान विधानसभा। भाजपा नेताओं ने अपने हाथ से लड्डू खिलाया था’। पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने तीनों नेताओं के फेसबुक पेज और ट्वीट अकाउंट को देखा। हालांकि, वायरल फोटो या कोई वीडियो नजर नहीं आया।

वायरल फोटो की सच्चाई
– वायरल फोटो में पीछे खड़े लोगों ने मास्क लगा रखा है। इससे साफ है कि फोटो पुराना और कोरोना टाइम का है।
– पड़ताल में सामने आया कि- ये फोटो विधानसभा का है और महेश जोशी के जन्मदिन (14 सितंबर 2021) का फोटो है। उस दौरान विधायक महेश जोशी से मिलते हुए भाजपा के नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए लड्‌डू खिलाया था।

– वायरल फोटो को लेकर भास्कर ने विधानसभा के रिकॉर्ड की पड़ताल की, 14 सितंबर को विधानसभा की कार्यवाही चली थी, उस दिन विधानसभा में चार बिल पेश किए गए थे। महेश जोशी उस वक्त सरकारी मुख्य सचेतक थे, बाद में नवंबर 2021 में हुए मंत्रिमंडल फेरबदल में मंत्री बने थे।

निष्कर्ष-
पड़ताल से साफ हो गया कि- वायरल फोटो सही है लेकिन जोशी के पार्टी बदलने का दावा गलत है।

ये भी पढ़ें-

मंत्री खाचरियावास के चुनावी कार्यालय में भी नमाज, दो दावों वाले वायरल वीडियो का जानिए पूरा सच

मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के दौरान पढ़ी गई नमाज। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पढ़ी गई नमाज।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: महिला और OBC उम्मीदवारों को लेकर BJP और कांग्रेस के अपने-अपने दावे,

मध्यप्रदेश :चुनावी रण में भाजपा-कांग्रेस को 71 सीटों पर त्रिकोणीय या चतुष्कोणीय संघर्ष

क्या मिजोरम में बदलेगी मतगणना की तारीख? राजनीतिक दलों, गिरजाघरों ने फिर EC से किया अनुरोध

क्या मिजोरम में बदलेगी मतगणना की तारीख? राजनीतिक दलों, गिरजाघरों ने फिर EC से किया अनुरोध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend